Hanuman Chalisa

वर्ष 2025 में कर्क राशि पर से शनि की ढैय्या होने वाली है समाप्त, जानिए अब क्या करना होगा?

WD Feature Desk
सोमवार, 2 दिसंबर 2024 (17:29 IST)
Shani ki dhaiya 2025:  पहले 29 मार्च 2025 को शनि का कुंभ से निकलकर मीन राशि में गोचर होगा। कुंभ राशि में शनि के प्रवेश करते ही कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शनि की ढैया शुरू हो गई थी जो अब 29 मार्च को समाप्त हो जाएगी। 17 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में शनि के प्रवेश करते ही कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शनि की ढैया शुरू हो गई थी।ALSO READ: Makar rashi 2025: वर्ष 2025 में मकर राशि पर से होने वाली है साढ़ेसाती समाप्त, जानिए क्या करेगा अब शनि?
 
वर्ष 2025 में सप्तम और अष्टम भाव के स्वामी शनि का आपकी कुंडली के नवम भाव में प्रवेश होगा। जिससे आप पर चल रहे कंटक शनि की पनौती समाप्त हो जाएगी और आपके कार्यों में आ रही रुकावट भी धीरे-धीरे दूर होने लगेगी। कार्यक्षेत्र यानी नौकरी या व्यापार में लाभ होगा। कारोबारी हैं तो यात्राओं से लाभ होगा। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे और यदि कहीं पर लंबे समय से धन अटका है तो वह भी प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। शेयर बाजार में किए गए निवेश से भी आपको इस दौरान धन लाभ प्राप्त हो सकता है। 
 
दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और आप लंबी यात्रा का सुख प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान आपसी गलतफहमियां भी दूर होंगी। जुलाई से नवंबर के बीच आपको सावधान रहना होगा क्योंकि सेहत संबंधी समस्याएं आ सकती हैं। उसके बाद का समय अनुकूल रहेगा। यहां बैठे शनिदेव 11वें यानी लाभ भाव, तृतीय यानी पराक्रम भाव और छठे यानी शत्रु और रोग भाव को देखेंगे जिससे लाभ होगा, पराक्रम बढ़ेगा और आपके आपके विरोधी परास्त होंगे। सेहत लाभ भी मिलेगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। मनोनामनाएं पूर्ण होंगी। पिताजी को स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं इसलिए उनका ध्यान रखें।
 
29 मार्च तक शनि की ढैय्या से रहें सतर्क:-
कर्क राशि वालों को सलाह दी जाती है कि वे 29 मार्च तक और शांति पकड़ कर बैठें क्योंकि जाती हुई ढैय्या सबकुछ छीन कर भी ले जा सकती है। इसलिए अच्छे कर्म करें और बुरे कर्मों से दूर रहें।जैसे कि ब्याज का धंधा करना, पराई स्त्री पर नजर रखना, झूठ बोलना, शराब पीना, हत्या करना, चोरी करना, गरीबों को सताना, जानवरों को मारना, सांप को मारना और देवताओं का अपमान करना ये बुरे कर्म है।ALSO READ: मेष राशि पर 2025 में लगेगी साढ़ेसाती, 30 साल के बाद होगा सबसे बड़ा बदलाव
 
शनि की ढैय्या से बचने के उपाय ( Shani ki dhaiya se bachne ke upay ) : 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

17 May Birthday: आपको 17 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 मई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope May 2026: साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 मई): जानें इस हफ्ते आपके सितारे क्या कहते हैं?

रोहिणी लगना और नौतपा लगने में क्या है अंतर, क्या है इसका विज्ञान

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 मई, 2026)

अगला लेख