Hanuman Chalisa

पूजा कर रहे हैं तो रखें ध्यान, इन 10 सामग्रियों को भूलकर भी न रखें जमीन पर....

Webdunia
हम जब पूजा करने बैठते हैं तो हमें इस बात का जरा भी ध्यान नहीं रहता है कि हम अनजाने में कौन सी गलतियां कर रहे हैं। वास्तव में हमारा ध्यान सिर्फ भगवान पर ही होता है। आइए ब्रह्मवैवर्तपुराण के अनुसार जानते हैं कि पूजन के दौरान कौन-कौन सी चीजें सीधे जमीन पर नहीं रखनी चाहिए…
 
1- दीपक को कभी भी सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए। दीपक के नीचे थोड़े से चावल रखने चाहिए या लकड़ी के बाजोट पर दीपक रखना चाहिए।
 
2- पूजा में सुपारी को सिक्के के ऊपर रखना चाहिए। इसे भी कभी जमीन पर नहीं रखना चाहिए। 
 
3- शालिग्राम को भी जमीन पर न रखें। बल्‍क‍ि इसे साफ रेशमी कपड़े पर रखना चाहिए।
 
4- यदि आप पूजा में कोई मणि या रत्न रखना चाहते इसे भी किसी साफ कपड़े पर ही रखें। 
 
5- देवी-देवताओं की मूर्तियां भी कभी फर्श पर नहीं रखी जाती हैं। लकड़ी या सोने-चांदी के सिंहासन या बाजोट पर थोड़े से चावल रखकर उसके ऊपर देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित करनी चाहिए।
 
6- देवी-देवताओं के वस्त्र और आभूषण जमीन पर वस्त्र रखने से गंदे हो जाते हैं। भगवान को हमेशा पवित्र वस्त्र ही अर्पित करने चाहिए इसलिए वस्त्र और आभूषण को भी जमीन पर नहीं रखा जाता है। 
 
7- जनेऊ को साफ कपड़े पर रखना चाहिए, क्योंकि इसे देवताओं को मुख्य रूप से अर्पित किया जाता है। 
 
8- शंख को लकड़ी के फट्टे पर या साफ कपड़े पर रखा जाता है। 

9-फूल भी कभी जमीन पर न रखें इन्हें किसी पवित्र धातु या स्वच्छ पात्र में ही रखें। 
 
10-पानी का कलश जमीन के बजाय थाली में रखें। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

2 जून से कर्क राशि में गुरु का महागोचर, जानें 12 राशियों पर क्या पड़ेगा शुभ-अशुभ प्रभाव

Guru Pushya Yoga: गुरु-पुष्य योग क्यों है इतना प्रभावशाली? जानें विशेष संयोग, क्या करें और क्या न करें

Varada Chaturthi 2026: अधिकमास की वरद गणेश चतुर्थी आज, जानें महत्व, पूजा विधि और विशेष मंत्र

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (20 मई, 2026)

20 May Birthday: आपको 20 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख