Hanuman Chalisa

शुक्र आया अपनी राशि में, क्या होगा 12 राशियों के जीवन पर असर

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
* ऐश्वर्य का कारक शुक्र वृषभ में, जानिए 12 राशियों पर प्रभाव
 
कला, धन, सौन्दर्य के कारक ग्रह शुक्र ने 20 अप्रैल, शुक्रवार को सुबह 2 बजे वृषभ राशि में प्रवेश कर लिया है, जो 14 मई तक रहेगा। शुक्र पृथ्वी तत्व की राशि वृषभ में आने से सौन्दर्य और कला के क्षेत्र में रुझान बढ़ाने वाला होता है। आइए जानते हैं कि शुक्र 12 राशियों पर किस प्रकार प्रभाव डालेगा?
 
मेष राशि वालों के लिए वाणी में मधुरता की झलक देखने को मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से धनलाभ के योग भी बनेंगे। दैनिक व्यवसाय में अनुकूल स्थिति रहेगी।
 
वृषभ राशि वालों के लिए कला व सौन्दर्य के प्रति रुझान बढ़ेगा। स्वास्थ्य उत्तम होने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक लाभ के योग भी बनेंगे। शत्रुपक्ष से भी आशाजनक व्यवहार की स्थिति रहेगी। गायन से जुड़े व्यक्ति सफल होंगे।
 
मिथुन राशि वालों के लिए यात्रा के योग बनेंगे, जो लाभदायक भी हो सकते हैं। संतान पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। मनोरंजन पर खर्च होगा। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग भी हैं।
 
कर्क राशि वालों के लिए पारिवारिक मामलों में अनुकूल स्थिति के योग बनेंगे। संपत्ति से संबंधित कार्य में सहयोग द्वारा सफलता मिलेगी। आर्थिक प्रयासों में उन्नति के योग उत्तम हैं। छोटे भाइयों का सहयोग भी मिलेगा, प्रसन्नता रहेगी।
 
सिंह राशि वालों के लिए व्यापार-व्यवसाय की स्थिति अनुकूल होकर प्रगति के योग हैं। नौकरीपेशाओं के लिए यह समय लाभजनक रहेगा। प्रमोशन भी हो सकता है। पराक्रम में वृद्धि होगी। संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलेगा।
 
कन्या राशि वालों के लिए भाग्योन्नति के योग हैं। धर्म-कर्म में भी खर्च होगा। पिता का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक बचत के भी योग हैं, वहीं कुटुम्ब का सहयोग मिलने से प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।
 
तुला राशि वालों के लिए सेक्स की भावना प्रबल होगी, गुप्त धन मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा। प्रभाव में कुछ कमी महसूस करेंगे। कार्य परिश्रम अधिक करने पर ही बनेंगे। लेन-देन में सावधानी रखें।
 
वृश्चिक राशि वालों के लिए बाहरी मामलों में अनुकूल स्थिति रहेगी। यात्रा के योग भी बनेंगे। भोग-विलास की सामग्री पर खर्च होगा। स्त्री पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। दैनिक व्यापार-व्यवसाय में सुगमता के साथ लाभजनक स्थिति रहेगी।
 
धनु राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में सावधानी रखना होगी। शत्रुपक्ष पर व्यय की संभावना रहेगी। छोटे भाइयों के सहयोग से कोई अनुकूल कार्य में सफलता मिलेगी। व्यवसाय पक्ष में संभलकर चलना होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
 
मकर राशि वालों के लिए व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम रहेगा। संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे। बेरोजगारों के लिए सुनहरे अवसर मिल सकते हैं।
 
कुंभ राशि वालों के लिए सुखद वातावरण के साथ प्रसन्नतादायक समाचार मिलेगा। सभी मनोकामनाएं पूरी होने का समय रहेगा। पारिवारिक सहयोग के साथ शुभ कार्य भी होंगे। मातृपक्ष से प्रसन्नता रहेगी। राजनीतिज्ञ भी लाभान्वित होंगे।
 
मीन राशि वालों के लिए परिश्रम अधिक करने पर आर्थिक मामलों में थोड़ी सफलता मिल सकती है। आय से अधिक खर्च भी होगा। भोग-विलास की ओर अधिक खर्च होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यवसाय में सावधानी रखना होगी।
 
विशेष- यदि अशुभ फल मिलते हों तो खीर का प्रसाद वितरित करें। 1 कटोरी शकर भरकर लक्ष्मी मंदिर में रख आएं। चांदी का छल्ला शुक्रवार को पहनें।

सम्बंधित जानकारी

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

02 June Birthday: आपको 2 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 2 जून 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

सोमवार से रविवार तक करें ये अचूक उपाय, हर दिन चमकेगी किस्मत

5th Bada Mangal 2026: 5वां बड़ा मंगल 2026: 12 राशियों के लिए धन-समृद्धि और संकट से मुक्ति के चमत्कारी उपाय

देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में महागोचर: किस्मत चमकाने और गुरु दोष दूर करने के लिए जरूर करें ये 7 अचूक उपाय

अगला लेख