Hanuman Chalisa

24 शुभ संकेत : इन मांगलिक संकेतों से जानिए आने वाले हैं अच्छे दिन

Webdunia
जीवन में यह घटनाएं होती हैं तो समझ लीजिए आने वाले हैं अच्छे दिन, किस्मत खुलने के 24 शुभ संकेत
 
अक्सर अच्छे दिन आने से पहले कुछ शुभ घटनाएं हमारे जीवन में घटित होती हैं। अगर आपको भी सुबह-सुबह या फिर जीवन में अचानक कुछ ऐसे बदलाव दिखें तो समझ लीजिए कि सौभाग्य का दरवाजा बस खुलने ही वाला है। 
 
1. सफेद गाय
गौ माता अगर भवन के द्वार पर आकर जोर-जोर से रंभाएं तो निश्चय ही घर के सुख में वृद्धि होती है। गाय का खेत या गार्डन में आकर चरना लक्ष्मी प्राप्ति का सूचक होता है।
 
2. मधुर ध्वनियों का सुनाई पड़ना
सुबह अगर आपको मन्दिर से घंटियों, शंख,या भजन-कीर्तन की ध्वनि सुनाई दे, तो एक अच्छा शकुन होता है।
 
3. नव वर-वधू का दिखाई देना
मार्ग में अगर सोलह श्रृंगार किए कोई नई नवेली दुल्हन नज़र आ जाए, तो इसे भी एक अच्छा चिन्ह मानिए।
 
4. श्रीफल
जब भी कभी आपको सुबह उठते ही श्रीफल यानी नारियल के दर्शन हों, तो समझ लीजिए कोई अच्छी खबर मिलने वाली है।
 
5. पक्षी का आपके ऊपर बीट करना
किसी पक्षी का आपके ऊपर बीट करना किस्मत वाले को ही नसीब होता है, ऐसा मान कर चलिए।
 
6. ट्रैवल के दौरान सांप, कुत्ते या बंदर का दिखना
जब कभी ट्रैवल करते समय आपको दाईं तरफ़ सांप, कुत्ते या बंदर दिखे, तो समझें कि  वे आपके पास धन के आने का संकेत दे रहे हैं।
 
7. बारिश के दौरान सूरज का दिखाई देना
बारिश के बीच आसमान में चमकते हुए सूरज का दिखाई देना शीघ्र ही मालामाल होने की निशानी है।
 
8. हरियाली
खिड़की से सुंदर प्रकृति के नजारों को देखना एक शुभ बात होती है। साथ में, अगर नजदीक में जलाशय भी हो तो क्या कहने। सोने पर सुहागा...  
 
9. कोयल या सोन चिरैय्या का चहचहाना
घर की छत या मुंडेर पर अगर कोई कोयल या सोन चिरैय्या चहचहाए, तो पक्का आर्थिक वृद्धि होती है।
 
10. दही या दूध
सुबह सबेरे उठते ही सर्वप्रथम दही या दूध का दिखाई दे जाना भी अच्छी तकदीर का इशारा होता है। 
 
11. सुनहरा सांप
रात में सोते समय अगर सपने में सफेद या सुनहरा सांप नज़र आए, तो यह भी किस्मत खुलने का इशारा होता है।
 
12. चमगादड़
अगर चमगादड़ आपके घर में अपना बसेरा बना लें, तो इसे एक शुभ संकेत में शुमार किया जाता है।
 
13. कछुआ
कछुए अच्छे भाग्य का प्रतीक होता है। इसका दिखाई दे जाना, कोई न कोई अच्छी खबर ज़रूर से लाता है।
 
14. टूटते तारे 
टूटते तारे से मांगी हुई इच्छा 30 दिन में सच हो जाया करती है। तो, क्यों न कुछ अच्छा मांगें... 
 
15. घर के द्वार पर हांथ का अपनी सूंड ऊंची करना
जिस घर के द्वार पर हाथी अपनी सूंड ऊंची करे वहां उन्नति, वृद्धि तथा मंगल होने की सूचना मिलती है।
 
16. गलती से उलटे कपड़े पहन लेना
कभी-कभी हम ज़ल्दबाजी में कपड़े उल्टे पहन लिया करते हैं। अगर दोबारा आपके साथ हो तो ऐसा समझें कि सुख-समृद्धि जल्द ही आपका दरवाजा खटखटाने वाली है।
 
17. रास्ते में शुभ चीजों का मिलना
अगर रास्ते में आपको कहीं कोई सिक्का, घोड़े की नाल या चार पत्तियों वाली घास मिल जाएं तो उसे अवश्य ही संभालकर रख लें। यह आपके भाग्य को चमका सकते हैं।
 
18. कुत्ते का घर पर आकर रहना
कोई कुत्ता अगर आपके घर पर रहने के लिए आ जाए, तो यह रुपये-पैसे आने का संकेत होता है।
 
19. मेंढक या टिड्डों का शोर 
बारिश के बाद अगर मेंढक या टिड्डों का शोर सुनाई दें, तो इसे एक अच्छा संकेत मानें। 
 
20. गन्ना
सवरे-सवेरे रास्ते में गन्ने का दिखाई देना भी कहीं से पैसे मिलने का एक शुभ लक्षण होता है।
 
21. मोर
घर की सीमा में मोर का दिखाई पड़ना और उसका पंख फैलाना शुभ अवसर आने की घोषणा करता है।
 
22. मोती
समुद्र के किनारे मोती मिलना भी बिरले को ही नसीब होता है। 
 
23. झींगुर
झींगुर का शोर सुनाई देना या इसका दिखाई दे जाना बुरे दिनों के समाप्त खत्म होने की पूर्व सूचना होती है।
 
24. हाथ में खुजली होना
हाथ में खुजली होना शीघ्र आने वाले धन की ओर निर्दिष्ट करता है।
 
यह 24 शुभ संकेतों में से अगर कोई एक भी आपकी सुबह या जीवन में प्रवेश कर रहे हैं तो मान कर चलिए कि किस्मत बस खुलने ही वाली है। 
ALSO READ: ग्रह दोष से डर लगता है तो तकिए के नीचे इन्हें रखें, दिलचस्प जानकारी
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

29 May Birthday: आपको 29 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

12 साल बाद गुरु का 'महागोचर': 2 जून से कर्क राशि में आएंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेगा धन का पिटारा

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा?

जून में कर्क राशि में बनेगा गजलक्ष्मी योग, 4 राशियों को मिलेगा अचानक से धन

अगला लेख