Hanuman Chalisa

5 गंदी आदतों के कारण नहीं हो रहे हैं अमीर, कहीं आप में भी तो नहीं

Webdunia
सोमवार, 25 जुलाई 2022 (13:01 IST)
Astro Vastu Tips : ज्योतिष और वास्तु के अनुसार कुछ ऐसी आदतें होती हैं जिसके चलते दरिद्रता फैलती है और व्यक्ति कभी धनवान नहीं बन पाता है। यदि आप अमीर बनना चाहते हैं तो 5 ऐसी गंदी आदतें हैं जिन्हें छोड़ना जरूरी है अन्यथा आप कभी अमीर नहीं बन पाएंगे। जैसे थूकना, नाखून चबाना, पैर घसीटकर चलना आदि।
 
1. थूकना : हर कहीं थूकने की आदत आपके जीवन से यश सम्मान को तो खत्म कर ही देगी साथ ही यह धनवान बनने से भी रोक देगी।
 
2. नाखून : दांतों से नाखून चबाना सूर्य को कमजोर करता है, जिससे समाज में अपयश झेलना पड़ सकता है। देवी भागवत पुराण के अनुसार नखों से तृण तोड़ना, नखों से पृथ्वी को कुरेदने से भी लक्ष्मी रुष्ट होकर चली जाती है।
 
3. पैर घसीटकर चलना : कुछ लोगों की पैर घसीटकर चलने की आदत होती है। मान्यता  है कि ऐसे लोग जहां भी रहते हैं सब बर्बाद हो जाता है। ऐसा करदे से दांपत्य जीवन में भी संकट आते हैं।
 
4. बिखरा घर : गरूड़ पुराण के अनुसार घर में बर्तन बिखरे पड़े होने से लक्ष्मी रुठकर चली जाती है। खर्चे बढ़ जाते हैं और पैसा रुकता नहीं है। साथ ही जूते-चप्पल, कपड़े या अन्य सामान बिखेरकर रखने से भाग्य पर बुरा असर होता है। इससे जीवन में अनावश्यक भागदौड़ बढ़ती है।
 
5. गंदगी : यदि आप नित्य स्नान नहीं करते हैं और घर के आसपास भी गंदी फैली रहती है तो शुक्र दोष उत्पन्न होगा। इससे शुभता नष्ट हो जाती है और लक्ष्मी रुष्‍ठ होकर चली जाती है। अमीर बनने में यह बड़ी रुकावट है।
इसके साथ ही पुराणों के अनुसार जो निराशावादी है, सूर्योदय के समय भोजन करता है, दिन में सोता है या भीगे पैर अथवा वस्त्रहीन सोता है, निरंतर व्यर्थ की बातें एवं परिहास करता है, अपने अंगों पर बाजा बजाता है, सिर में तेल लगाकर उन्हीं हाथों से अन्य अंगों को स्पर्श करता है, जिस घर में बर्तन बिखरे पड़े रहते हो, भोजन का निरादर होता है, स्त्री एवं माता-पिता का अपमान होता है, जहां हमेशा कलह होती हो, अस्वच्छ वस्त्र धारण करते हों, शाम को सोने वाला, स्त्रियों को तंग करने वाला, अशिष्ट दंपति के झगड़े वाले स्थानों पर लक्ष्मी की बड़ी बहन अलक्ष्मी का वास होता है जो दरिद्रता प्रदान करने वाली होती है। अक्ष्मी के पति का नाम दु:सह है अर्थात ऐसे व्यक्तियों को अपार दु:ख भी सहने पड़ते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Astrology 2026: सूर्य गोचर 2026 की मुख्य तिथियां

Budh vakri gochar 2025: बुध ग्रह ने चली वक्री चाल, जानिए क्या होगा 12 राशियों का राशिफल

Nag Diwali 2025: नाग दिवाली क्या है, क्यों मनाई जाती है?

Dreams and Destiny: सपने में मिलने वाले ये 5 अद्‍भुत संकेत, बदल देंगे आपकी किस्मत

Sun Transit 2025: सूर्य के वृश्‍चिक राशि में जाने से 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

Som Pradosh 2025: सोम प्रदोष आज, जानें व्रत का महत्व, विधि और पूजा मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (17 नवंबर, 2025)

17 November Birthday: आपको 17 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 नवंबर, 2025: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 नवंबर, 2025)

अगला लेख