shiv chalisa

कर्ज इन 5 समय में लिया तो कभी नहीं होगा चुकता, रहें सावधान

अनिरुद्ध जोशी
शनिवार, 3 अक्टूबर 2020 (10:55 IST)
कर्ज लेने का दिन, वार, मुहूर्त या नक्षत्र नियुक्त है। इससे अलग यदि विपरित दिनों में कर्ज लिया तो मान्यता अनुसार कहते हैं कि जिंदगी भर चुकाने से भी वह चुकता नहीं होता है। आओ जानते हैं इसी संदर्भ में मुहूर्त प्रकरण अनुसार कर्ज के लेन-देन के निषिद्ध मुहूर्त।
 
 
1.वार : कभी भी मंगलवार, शनिवार और रविवार को कर्ज नहीं लेना चाहिए। इस दिन लिया गए कर्ज को चुकाने में बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और मूल से कई गुना ज्यदा देना पड़ सकता है।
 
2.योग : वृद्धि योग, द्विपुष्कर योग और त्रिपुष्कर योग में लिया गया कर्ज या ऋण कभी भी चुकता नहीं होता है। कहते हैं कि वृद्धि योग में कर्ज की वृद्धि, द्विपुष्कर योग में कर्ज दोगुना और त्रिपुष्कर योग में कर्ज तीन गुना बढ़ जाता है।
 
3.नक्षत्र : हस्त नक्षत्र में ऋण कभी नहीं लिया जाता अन्यथा इसे चुकाना कठिन हो जाता है परंतु इस दिन कर्ज चुकाने से समृद्धि और सौभाग्य लाभ मिलता है। इसके अलावा मूल, आद्रा, ज्येष्ठा, विशाखा, कृतिका, ध्रुव संज्ञक नक्षत्र अर्थात उत्तरा फाल्गुनी, उत्तराषाढ़ तथा उत्तराभाद्रपद एवं रोहिणी आदि नक्षत्रों में भी कर्ज नहीं लेना चाहिए।
 
4.लग्न : इसी प्रकार कहते हैं कि चर लग्न में कर्जा नहीं देना चाहिए वर्ना वापस नहीं मिलता है। चर लग्न में पांचवें व नौवें स्थान में शुभ ग्रह व आठवें स्थान में कोई भी ग्रह नहीं हो, वरना ऋण पर ऋण चढ़ता चला जाएगा। परंतु, चर लग्न जैसे मेष, कर्क, तुला और मकर में कर्ज लेने पर शीघ्र ही उतर जाता है, लेकिन इन चर लग्न में कभी किसी को कर्ज नहीं देना चाहिए।
 
5.संक्रांति : इसी प्रकार से संक्राति में भी कर्ज नहीं लेना चाहिए। वर्ष में 12 संक्रांतियां होती हैं। उक्त सभी संक्रातियों में कर्ज लेन-देन नहीं करना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

नवीनतम

Meen sankranti 2026: मीन संक्रांति कब है, क्या महत्व है इसका?

पापमोचनी एकादशी का व्रत रखने का तरीका, महत्व और 3 फायदे

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 मार्च, 2026)

14 March Birthday: आपको 14 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 मार्च 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख