Hanuman Chalisa

बाबा वेंगा ने क्यों जून 2025 के बाद तीसरे विश्वयुद्ध की भविष्यवाणी की है? बड़े पैमाने पर विनाश के संकेत

WD Feature Desk
सोमवार, 9 जून 2025 (12:34 IST)
Baba Vanga Prediction: बुल्गारिया की भविष्यवक्ता जिन्हें बाल्कन की नास्त्रेदमस कहा जाता है उनकी 2025 के लिए वायरल हो रही भविष्यवाणी में यूक्रेन और रशिया के युद्ध के अलावा युरोप में भारी तबाही की भविष्यवाणी के साथ यह भी है कि युरोप की आबादी शून्य हो जाएगी। बाबा वेंगा ने दावा किया है कि साल 2025 में दुनिया के विनाश की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि साल 2025 में बड़ी आपदाएं आएंगी। इसके साथ ही साल 2025 में यूरोप में बड़ा संघर्ष शुरू होगा, जो धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लेगा। बाबा वेंगा ने साल 2025 में तीसरे विश्व युद्ध की भी भविष्यवाणी की है। 
 
वायरल हो रही भविष्यवाणी के अनुसार दावा किया जा रहा है कि 7 जून 2025 के बाद दुनिया में होगी तबाही। इस दौरान दुनिया दो हिस्सों में बंट जाएगी। एक अध्यात्म की खोज में और दूसरी टेक्नोलॉजी में लगी रहेगी।  बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार 7 जून के बाद तबाही आ सकती है। उनकी इस भविष्यवाणी की काफी चर्चा हो रही है और इससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि यह भविष्यवाणी सच होगी या नहीं, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।
 
ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार 7 जून 2025 के दिन मंगल ग्रह की राशि बदल जाएगी। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को दुर्घटनाओं, आगजनी, आक्रामकता और युद्ध का ग्रह माना जाता है। ऐसे में मंगल ग्रह की राशि और जगह बदलने से लोगों की चिंता बढ़ी हुई है और उन्हें इस बात का डर है कि कहीं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सच न हो जाए।
 
माना जा रहा है कि बाबा वेंगा ने कहा था कि रूस दुनिया में राज करेगा। युद्ध के चलते यूरोप के बंजर भूमि बनने की भी भविष्‍यवाणी भी वेंगा ने की थी। बाबा वेंगा ने कहा था कि रूस 'दुनिया का शासक' बनेगा और पुतिन राज करेंगे। वैश्विक आर्थिक संकट (2025): बाबा वेंगा ने यूरोप और अमेरिका में मंदी, कर्ज संकट और महंगाई की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी। कई विश्लेषक इसे मौजूदा अस्थिर आर्थिक हालात से जोड़ रहे हैं। 2025 तक 'लगभग खाली यूरोप': वेंगा ने कहा था कि 2025 तक यूरोप में जनसंख्या बहुत कम हो जाएगी। एक्सपर्ट्स इसकी वजहें युद्ध, पलायन, जलवायु संकट या बीमारियों से जोड़ रहे हैं।
 
उल्लेखनीय है कि इस वक्त पश्‍चिम एशिया में इजराइल और गाजा युद्ध चल रहा है तो दूसरी और रशिया और यूक्रेन का युद्ध चल रहा है जो अब भयानक मोड़ लेने वाला है तो तीसरी और भारत एवं पाकिस्तान में भी युद्ध की आशंका बढ़ गई है। चीन की शह पर पाकिस्तान आतंकवादी संगठनों को नए सिरे से खड़ा कर रहा है। इसमें बांग्लादेश और तुर्की जैसे देश भी उसका साथ दे रहे हैं। ऐसे में आने वाले समय में कुछ बड़ी घटना की आशंका बन रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

29 May Birthday: आपको 29 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

12 साल बाद गुरु का 'महागोचर': 2 जून से कर्क राशि में आएंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेगा धन का पिटारा

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा?

जून में कर्क राशि में बनेगा गजलक्ष्मी योग, 4 राशियों को मिलेगा अचानक से धन

अगला लेख