shiv chalisa

भाद्रपद मास के तीज, त्योहार, व्रत, शुभ संयोग और विशेष दिवस

Webdunia
हिन्दू पंचांग के अनुसार इस बार भाद्रपद का महीना 23 अगस्त से शुरू हो गया है और यह 20 सितंबर को समाप्त होगा। इस माह कई खास तीज-त्योहार, व्रत, शुभ संयोग लेकर आ रहा है। यह हिन्दू पंचांग का छठा मास है और चातुर्मास का दूसरा महीना है। 
 
इसी महीने में अष्टमी तिथि के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने रोहिणी नक्षत्र और वृष लग्न में जन्म लिया था। अत: इस माह का महत्व और अधिक बढ़ गया है। इसी के साथ इस माह हरतालिका तीज, जैन पयुर्षण पर्व, अजा एकादशी, श्री गणेश चतुर्थी आदि भी रहेंगे। 
 
* 25 अगस्त, कजरी तीज- 
भाद्रपद कृष्ण तृतीया, बुधवार, 25 अगस्त को कजरी तीज का पर्व पड़ रहा है। इसे भादौ तीज भी कहा जाता है। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र की कामना से व्रत रखती हैं।
 
* 28 अगस्त, बलराम जयंती, हलछठ- 
28 अगस्त को हलछठ, हरछठ पर्व मनाया जाएगा। यह त्योहार भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। 
 
* 30 अगस्त, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी- 
30 अगस्त जन्माष्टमी पर्व को है। इस दिन भगवान कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है। यह पर्व भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है। 
 
* 3 सितंबर, अजा एकादशी- 
इस वर्ष अजा एकादशी व्रत 3 सितंबर 2021 को रखा जाएगा। यह व्रत भाद्रपद कृष्ण एकादशी को रखा जाता है। 
 
* 4 सितंबर, प्रदोष व्रत- 
4 सितंबर, शनिवार को शिवजी की आराधना पर्व प्रदोष व्रत (कृष्ण) मनाया जाएगा। 
 
* 5 सितंबर, मासिक शिवरात्रि-  
5 सितंबर, रविवार को मासिक शिवरात्रि मनाई जाएगी। 
 
* 6 सितंबर, पिठौरी अमावस्या- 
हिंदू पंचांग के अनुसार पिठौरी अमावस्या 6 सितंबर को मनाई जाएगी। इस भाद्रपद अमावस्या को पिठौरी व कुशग्रहणी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। 
 
* 9 सितंबर, हरतालिका तीज- 
इस बार हरतालिका तीज 9 सितंबर को पड़ रही है। प्रतिवर्ष भाद्रपद शुक्ल तृतीया को यह पर्व आता है। इस दिन निर्जल रहकर व्रत किया जाता है।
 
 
* 10 सितंबर, गणेश चतुर्थी-
10 सितंबर को गणेश चतुर्थी पर्व मनाया जाएगा। मान्यतानुसार भगवान श्री गणेश जी का जन्म भादप्रद शुक्ल चतुर्थी को हुआ था। 
 
* 11 सितंबर, ऋषि पंचमी और पयुर्षण पर्व- 
इस बार 11 सितंबर को ऋषि पंचमी मनाई जाएगी और जैन धर्म के 10 दिवसीय पयुर्षण पर्व की शुरुआत होगी।
 
* 14 सितंबर, हिन्दी दिवस- 
प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है। हिन्दी के प्रति प्रेम और सम्मान प्रकट करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है।  इसी कर्तव्य हेतु हम 14 सितंबर के दिन को 'हिंदी दिवस' के रूप में मनाते हैं। 

* 16 सितंबर, तेजा दशमी-  
गुरुवार, 16 सितंबर 2021 को तेजा दशमी पर्व मनाया जाएगा। यह पर्व भाद्रपद शुक्ल दशमी को मनाया जाता है। 
* 17 सितंबर, विश्वकर्मा पूजा, परिवर्तनी एकादशी, सूर्य कन्या संक्रांति- 
17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है। इस दिन विधि हिंदू धर्म में ब्रह्मांड के दिव्य वास्तुकार एवं शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इसी दिन परिवर्तनी एकादशी भी मनाई जाएगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी को परिवर्तनी एकादशी कहते हैं, इसके अलावा जलझूलनी यानी डोल ग्यारस भी कहते हैं। इस दिन श्री विष्णु की उपासना की जाती है। इसी दिन वामन/ श्रवण द्वादशी, सूर्य कन्या संक्रांति भी मनाई जाएगी। 
 
* 19 सितंबर,अनंत चतुर्दशी-
रविवार, 19 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर्व मनाया जाएगा तथा गणेश उत्सव का समापन होगा।
 
* 20 सितंबर, भाद्रपद पूर्णिमा- 
20 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा है। इस तिथि का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व कहा गया है। यह भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष में मनाई जाती है। 
 
ALSO READ: श्रीकृष्ण के जन्म के समय घटी थी ये 10 घटनाएं


सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होली पर दिखेगा चंद्र ग्रहण का दुर्लभ ग्रस्तोदय नजारा, भारत के इस शहर से दिखेगा खास दृश्य

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

भविष्यवाणी: ईरान-इजराइल युद्ध बनेगा विश्वयुद्ध की शुरुआत? भारत बनेगा महाशक्ति

Khagras Chandra Grahan 2026: खग्रास चंद्र ग्रहण का राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

सभी देखें

नवीनतम

05 March Birthday: आपको 5 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 मार्च 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (04 मार्च, 2026)

साल 2026 का अगला चंद्र ग्रहण कब होगा?

Israel iran war: ब्लड मून के बाद रौद्र संवत्सर, नरसंहार का साल होगा शुरू, 5 घटनाओं को रोकना मुश्किल

अगला लेख