Hanuman Chalisa

नीले रंग का रहस्य, जानिए 6 चमत्कारिक फायदे

अनिरुद्ध जोशी
सोमवार, 9 मार्च 2020 (17:14 IST)
रंगों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। नीला रंग कई प्रकार का होता है। जैसे आसमानी नीला या गहरा नीला आदि। इसके भी सोच समझ कर ही उपयोग करना चाहिए। खालिस नीला रंग उपयोग ना करें। नीले के साथ पीला, सफेद और हल्के लाल रंग का उपयोग कर सकते हैं किसी ज्योतिष से पूछकर। नीले रंग का सही समय पर और सही तरीके से उपयोग करेंगे तो यह जीवन में सफलता देगा। आओ जानते हैं नीले रंग की 4 खासियत और 6 फायदे।
 
 
नीले रंग का प्रयोग करते समय क्या सावधानी बरतनी चाहिए। यह रंग शनि और राहू से संबंधित है। श्रीकृष्ण और भगवान शिव की आभा का रंग नीला माना जाता है। इससे सम्मोहन और आकर्षण पैदा होता है। यह रंग जहर और मृत्यु का रंग भी है। यह रंग नींद को गराता है। इस रंग का सही तरीके से उपयोग करेंगे तो आपमें सकारात्मकता का विकास होगा लेकिन ज्यादा प्रयोग किया तो यह आपकी बुद्धि खराब कर देगा और व्यक्ति खुद से ही प्राभावित रहेगा।
 
 
4 खासियत
1.संपूर्ण जगत में नीले रंग की अधिकता है। धरती पर 75 प्रतिशत फैले जल के कारण नीले रंग का प्रकाश ही फैला हुआ है तभी तो हमें आसमान नीला दिखाई देता है। नीला रंग जल तत्व का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए जल तत्व के सारे गुण इसमें समाहित हैं।
 
 
2. कहते हैं कि नीले रंग से बैक्टीरिया और मच्‍छर दूर रहते हैं। भारत में कई घरों के बाहर नीले रंग की पुताई संभवत: इसीलिए की जाती होगी।
 
 
3.नीला रंग अध्यात्म और भाग्य से संबंध रखता है। मानते हैं कि नीला रंग आत्मा का रंग है। नीले रंग के प्रकाश के रूप में आत्मा ही दिखाई पड़ती है और पीले रंग का प्रकाश आत्मा की उपस्थिति को सूचित करता है।

 
4. जब व्यक्ति ध्यान करने लगता है तो अंधेरे में कहीं नीला और फिर कहीं पीला रंग दिखाई देने लगता है। यदी आप गुलाबी रंग देखें तो आपको उसमें लाल, सफेद और नीला रंग दिखाई देगा। जब व्यक्ति ध्यान करता है तो उसे कुछ दिनों बाद सबसे पहले यही रंग दिखाई देता है।

 
6 फायदे
1.एंथोसायनिन से भरपूर नीले या बैंगनी रंग कि फल और सब्जि‍यां आपकी त्वचा को स्वस्थ और जवान बनाए रखने में मदद करता है। यह हृदय रोगों के लिए भी फायदेमंद होता है और कैंसर की संभावना को कम करने में सहायक है। इसके लिए आप जामुन, काले अंगूर, आलू बुखारा, ब्लैकबेरी, ब्लूबेरी, बैंगन और इस रंग की अन्य पत्तेदार सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। वैसे हमारी सलाह है कि नीले या बैंकनी रंग की सब्जियां सोच-समझकर ही खाएं।
 
 
2. फेंगशुई के अनुसार नीले रंग का उचित तरीके से प्रयोग किया जाए तो यह घर और उसमें रहने वाले सदस्यों को स्वास्थ्य लाभ कराता है, चिंता से मुक्ति कर देता है और आर्थिक एवं बौद्धिक प्रगति प्रदान करता है। नीला रंग सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। यह रंग स्वास्थ्य, विचार, विश्वास, दयाभाव की तरफ सकारात्मक संकेत देता है।
 
 
3.हल्का नीला रंग उन लोगों के लिए विशेष लाभदायक सिद्ध होता है, जो सृजनात्मक कार्यों से जुड़े हैं। यह रंग नए आइडिया को प्रोत्साहित करता है। यह रंग व्यक्ति में सीखने और खोजने की इच्छा जागृत करता है।
 
 
4. गहरा नीला रंग शयनकक्ष में उपयोग किया जाता है। इससे तनाव मुक्त, गहरी और सुकूनभरी नींद आती है।
 
 
5. यह रंग ब्लड प्रेशर के मरीजों के ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में सहयोगी सिद्ध होता है।
 
 
6. अगर आसपास के वातावरण में नीले रंग का प्रयोग किया जाए तो यह इच्छापूर्ति में मदद करता है। यह ठहरे हुए व्यवसाय, करियर या निजी संबंधों को फिर से सक्रिय करने में सहायक है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

16 May Birthday: आपको 16 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Guru Pushya Yoga 2026: 21 मई 2026 को बनेगा गुरु-पुष्य योग का शुभ संयोग, जानें क्यों हैं खास

Adhika Maas 2026: 17 मई से पुरुषोत्तम मास, ज्येष्ठ अधिकमास में पुण्य लाभ कैसे पाएं और क्या टालें?

Jyeshtha Amavasya Vrat 2026: ज्येष्ठ अमावस्या व्रत और पूजा विधि

अगला लेख