Hanuman Chalisa

बुध मीन राशि में, क्या होगा 12 राशियों पर असर, जानिए...

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
* मीन का बुध किसको देगा लाभ किसको हानि, जानें अपनी राशिनुसार... 
 
बुध, मिथुन व कन्या 2 राशियों का अधिपति होता है। यह कन्या राशि में उच्च व मीन राशि में नीच का होता है। इसका रंग हरा व रत्न पन्ना है।

यह बुद्धि का कारक होकर बुध से ज्ञान, विद्या, खजाना, वाकपटुता, गणित, ज्योतिष, नाना, डॉक्टर, गला, गायन विद्या, गुप्तांग, मंत्रित्व, साहित्य एवं वेदांत, जौहरी, आयुर्वेद, मामा, मंत्र-तंत्र, वनौषधि, व्याकरण, विष्णु भक्ति, नम्रता, हंसी-मजाक, मन का संयम, तीव्र दृष्टि, नवीन वस्त्र आदि का विचार किया जाता है।
 
बुध ने शनिवार, 3 मार्च 2018 को सुबह 7 बजे मीन राशि में प्रवेश किया है, जो 10 मई 2018 तक रहेगा। 12 राशियों पर इसका किस प्रकार प्रभाव रहेगा? आइए जानेंगे-
 
मेष राशि वालों के लिए बाहरी मामलों में सावधानी रखना होगी। यात्रा में अपने सामान का ध्यान रखें। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
 
वृषभ राशि वालों को आर्थिक मामलों में सावधानी रखना होगी। जोखिम के कार्य में धन लगाने से बचना होगा। संतान पक्ष से प्रसन्नता रहेगी। मनोरंजन पर व्यय हो सकता है।
 
मिथुन राशि वालों के लिए व्यापार-व्यवसाय में सतर्कता रखनी होगी। नौकरीपेशा भी संभलकर चलें। पारिवारिक मामलों में सहयोग मिलेगा। संपत्ति के मामलों में अनुकूलता रहेगी।
 
कर्क राशि वालों के लिए भाग्य के मामलों में कुछ रुकावट देखने को मिल सकती है। धर्म के प्रति अलगाव रह सकता है। पिता का स्वास्थ्य गड़बड़ रह सकता है। भाइयों का साथ मिलेगा, पराक्रम में वृद्धि होगी। सुखद समाचार सुनेंगे।
 
सिंह राशि वालों के लिए स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आर्थिक खर्च अधिक रहेगा। वाणी के प्रभाव से रुके कार्य भी बनेंगे। कुटुम्बीजनों का सहयोग मिलेगा जिससे कि प्रसन्नता रहेगी।
 
कन्या राशि वालों के लिए जीवनसाथी की चिंता रहेगी। दैनिक व्यवसाय में कुछ कमजोरी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। प्रभाव के बल पर आपकी महत्वाकांक्षा पूरी होगी। 
 
तुला राशि वालों के लिए स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। कर्ज की स्थिति टालें। शत्रुपक्ष से बचकर चलना होगा। बाहरी मामलों में अनुकूल स्थिति रहेगी जिससे कार्य संपन्न होंगे। यात्रा के योग बनेंगे।
 
वृश्चिक राशि वालों के लिए संतान पक्ष की चिंता रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सतर्कता बरतें। आर्थिक मामलों में अनुकूल स्थिति रहेगी। छोटे भाइयों की मदद मिलने से राहत मिलेगी।
 
धनु राशि वालों के लिए पारिवारिक मामलों में संभलकर चलना होगा। जमीन-जायदाद संबंधित कार्य को टालें। व्यापार-व्यवसाय में सुखद वातावरण रहेगा। नौकरीपेशा लाभान्वित होंगे। 
 
मकर राशि वालों के लिए पराक्रम में कमी महसूस करेंगे। शत्रुपक्ष से बचकर चलना होगा। साझेदारी में सतर्कता रखें। भाग्य के साथ देने से कार्य बनेंगे। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। पिता का सहयोग मिलेगा।
 
कुंभ राशि वालों के लिए धन की बचत के योग कम रहेंगे। कुटुम्ब के व्यक्तियों से परेशानी अनुभव करेंगे। वाणी में संयम बरतें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। गुप्त कार्य में प्रगति आएगी।
 
मीन राशि वालों के लिए स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। अतिपरिश्रम से बचें। जीवनसाथी की मदद मिलने से राहत मिलेगी। दैनिक व्यवसाय में प्रगति होगी। वैवाहिक समस्या का निदान होगा।
 
करें ये उपाय- 
 
* जिन्हें बुध से हानि हो रही हो, वे गोशाला में हरा चारा डालें। 
 
* किसी को पत्रिका दिखाकर पन्ना पहनें। 
 
* गणेशजी के मंदिर में सवा पाव खड़े मूंग हरे कपड़े में बांधकर रख आएं।

सम्बंधित जानकारी

सोमवार से रविवार तक करें ये अचूक उपाय, हर दिन चमकेगी किस्मत

देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में महागोचर: किस्मत चमकाने और गुरु दोष दूर करने के लिए जरूर करें ये 7 अचूक उपाय

साल का सबसे बड़ा महागोचर: 2 जून 2026 को देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

Lunar Eclipse 2026: साल के दूसरे चंद्र ग्रहण की 5 बड़ी और रोचक बातें

Bada Mangal 2026: बड़ा मंगल: नवाबों के शहर से कैसे शुरू हुई बजरंगबली की ये खास परंपरा, पढ़ें गौरव गाथा

06 June Birthday: आपको 6 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 6 जून 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Panchak Dates 2026: 06 जून से लगेगा मृत्यु पंचक, जानें क्यों हैं खास, क्या करें और क्या न करें?

8 जून से पलटेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-शुक्र मिलकर बना रहे गजलक्ष्मी राजयोग

12 साल बाद बना हंस महापुरुष राजयोग, अगले कुछ महीने इन 5 राशियों पर होगी पैसों की बारिश

अगला लेख