shiv chalisa

4 जून को बुध होगा मार्गी, 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला समय

Webdunia
गुरुवार, 2 जून 2022 (13:06 IST)
Budh margi in vrishabh 2022
Budha margi gochar june 2022 : बुध ग्रह 25 अप्रैल 2022 से वृषभ राशि में है। 10 मई को शाम 5:16 बजे इसी राशि में वक्री हुआ था। इसके बाद 13 मई, शुक्रवार को सुबह 12 बजकर 56 मिनट पर अस्त हो गए थे। 03 जून, शुक्रवार को दोपहर 01 बजकर 07 मिनट पर मार्गी होंगे। फिर 02 जुलाई, शुक्रवार को सुबह 09 बजकर 40 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। बुध एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश 23 दिनों कर करते हैं, लेकिन इस बार बुध एक ही राशि में करीब दो महीने तक रहेंगे। आओ जानते हैं बुध ग्रह के मार्गी होने से 12 राशियों पर क्या होगा असर।
 
 
1. मेष : बुध आपकी राशि के दूसरे भाव में मार्गी होंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों के लिए अच्छा मुनाफा कमाने का समय है। नौकरीपेशा के लिए सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
 
2. वृषभ : बुध आपकी राशि के प्रथम भाव में मार्गी होंगे। इस गोचर से मिले-जुले परिणाम देखने को मिलेंगे। फिजूलखर्ची करने से बचना होगा। सेहत में सुधार होगा। 
 
3. मिथुन : बुध आपकी राशि के 12वें भाव में मार्गी होंगे। मार्गी बुध मिश्रित परिणाम देगा। इस दौरान सेहत का ध्यान रखना होगा। खर्चे बढ़ जाएंगे। अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। रिश्ते मजबूत होंगे। 
 
4. कर्क : बुध आपकी राशि के 11वें भाव में मार्गी होंगे। आपकी आमदानी बढ़ जाएगी। सेहत में सुधार होगा। तनाव मुक्त रहेंगे। हर कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियां रहेगीं।
Budh grah Mercury
5. सिंह : बुध आपकी राशि के 10वें भाव में मार्गी होंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह गोचर शुभ रहेगा। वेतन वृद्धि हो सकती है। व्यापारियों के लिए मुनाफा कमाने का समय है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। 
 
6. कन्या : बुध आपकी राशि के नवम भाव में मार्गी होंगे। इस गोचर से मिला-जुला फल प्राप्त होगा। सेहत को लेकर सकर्क रहें। कार्यक्षेत्र में भी ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। 
 
7. तुला : बुध आपकी राशि के अष्टम भाव में मार्गी होंगे। बुध का यह गोचर शुभ रहने वाला सिद्ध हो सकता है। आप कई माध्यमों से लाभ अर्जित कर सकते हैं। करियर में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति के योग हैं। व्यापार में विस्तार होगा। सेहत में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा।
 
8. वृश्‍चिक : बुध आपकी राशि के सप्तम भाव में मार्गी होंगे। इस गोचर से मिले-जुले फल प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में परेशानी खड़ी हो सकती है। कार्यस्थल पर अतिरिक्त मेहनत करना होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। व्यापार में सतर्क रहें।
 
9. धनु : बुध आपकी राशि के छठे भाव में मार्गी होंगे। इस गोचर से आपको मिश्रित फल मिलेंगे। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापार में औसत समय रहेगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव भी रहेगा। 
10. मकर : बुध आपकी राशि के पंचम भाव में मार्गी होंगे। इस गोचर के मिले-जुले फल प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों और शिक्षा में परेशानी खड़ी हो सकती है। सेहत गड़बड़ा सकती है। 
 
11. कुंभ : बुध आपकी राशि के चतुर्थ भाव में मार्गी होंगे। शिक्षा और करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी में सकारात्मक माहौल रहेगा। व्यापार में यह अच्‍छा समय रहेगा। आर्थिक तंगी दूर होगी।
 
12. मीन : बुध आपकी राशि के तीसरे भाव में मार्गी होंगे। आपको भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत में सुधार होगा। आय में बढ़ोतरी होगी। करियर में सपलता मिलेगी। रिश्‍तों में मजबूती आएगी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Rang Panchami 2026: रंगपंचमी का महत्व और कथा

Happy Holi Wishes 2026: रंगों के त्योहार होली पर अपनों को भेजें ये 10 सबसे मंगलकारी शुभकामनाएं

क्या भारत को भी युद्ध में धकेलेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, क्या कहते हैं ग्रह गोचर

होलिका दहन: शाप, वरदान और अनन्य भक्ति की विजय

Rang Panchami 2026: किस देवता को कौन-सा रंग चढ़ाने से मिलती है कृपा? जानिए पूजा विधि

सभी देखें

नवीनतम

कुंभ राशि में अंगारक और ग्रहण योग के कारण 4 राशियों को 2 अप्रैल तक रहना होगा सावधान

Chaitra Month 2026: चैत्र मास प्रारंभ, जानिए इस माह के व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (06 मार्च, 2026)

06 March Birthday: आपको 6 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

चीन के नास्त्रेदमस की ईरान-अमेरिका युद्ध पर 3 भविष्यवाणियां, 2 सच होने का दावा, तीसरी से बढ़ी चिंता

अगला लेख