Hanuman Chalisa

Astrology : बुधादित्य योग के कारण 15 जून तक रहेगी इन राशियों की मौज

Webdunia
Budhaditya Yoga 2023: 15 मई को सूर्य ने वृषभ राशि में प्रवेश किया था जो 15 जून तक वहीं गोचर करेंगे। 7 जून को बुध ग्रह ने वृषभ राशि में गोचर किया है। दोनों के एक ही राशि में होने से बुधादित्य योग बना है। शुक्र की राशि वृषभ में इस योग का निर्माण शुभ माना जाता है। ऐसे में 4 राशियों को इससे बहुत लाभ होगा। 
 
वृषभ राशि : आपकी राशि में बना यह राजयोग बहुत शुभ है। इस योग से धन लाभ होगा। नौकरी में अच्‍छे अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारी हैं तो नए संबंध बनेंगे जिससे मुनाफा बढ़ जाएगा। रिश्तों में सुधार होगा और प्रेम बढ़ेगा। सेहत की ठीक रहेगी। 
 
सिंह राशि : आपके लिए यह योग करियर और नौकरी में सफलता वाला सिद्ध होगा। व्यापारी हैं तो निवेश से बड़ा लाभ होगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। परिवार के प्रति जिम्मेदारी से कार्य करना होगा।
 
कर्क राशि : आपकी राशि के लिए यह राजयोग आर्थिक तंगी को दूर करेगा और समाज में मान सम्मान को बढ़ाने वाला सिद्ध होगा। व्यापारी हैं तो आय के साधन बढ़ेंगे। इस बार मुनाफा कमाने में कामयाब होंगे। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी घर में मांगकिलक कार्य संपन्न होंगे। 
 
कन्या राशि : आपके के लिए यह योग करियर और धन संबंधी मामलों में लाभ देने वाला सिद्ध होगा। नौकरी के लिहाज से यह समय शानदार है। व्यपारी बंधु उच्च लाभ प्राप्त करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। अटका धन प्राप्त होने के योग हैं। सेहत और संबंधों में सुधार होगा। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

राहु का कुंभ में डेरा: 31 अक्टूबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आएगा बंपर उछाल

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

सूर्य और बुध की वृषभ राशि में युति, बुधादित्य योग से 6 राशियों को होगा फायदा

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Navtapa 2026 dates: कब से कब तक रहेगा नौतपा?

अगला लेख