khatu shyam baba

Astro Tips : बुरा समय आने से पहले दिखाई देते हैं ये 10 संकेत

Webdunia
गुरुवार, 8 जून 2023 (17:42 IST)
Astro : हर व्यक्ति के जीवन में अच्छा समय भी आता है और बुरा समय भी। कई बार बुरे समय के आने के पहले ही हमें अहसास होने लगता है कि कोई होनी अनहोनी होने वाली है। हालांकि पारंपरिक विश्‍वास के आधार पर भी यह जाना जाता है कि बुरा वक्त कब आने वाला है। ऐसे 5 संकेत हैं जिससे यह जाना जा सकता है कि बुरा समय आने वाला है। इसे जानकर पहले ही सतर्क हो जाएं। हालांकि इसकी हम पुष्टि नहीं करते हैं।
 
1. तुलसी के पौधे का सूखना : यदि आंगन में लगा तुलसी का पौधा अचानक से सूखने लगे तो समझें कि बुरा समय आने वाला है। यह आर्थिक तंगी या बदहाली का संकेत हैं।
 
2. कांच का टूटना : घर में कांच का बर्तन या आईना बार बार टूट जाता है तो यह किसी बुरे वक्त के आने की सूचना है।
 
3. गृह कलह : जिस घर में दिन रात कलह होती रहती है तो समझो कि जल्द ही बुरा वक्त आने वाला है। 
 
4. कुत्ते का रोना- अगर कोई कुत्ता किसी घर के मुख्य द्वार के सामने मुंह करके रोता है, तो इसका मतलब है संबंधित घर में कोई समस्या आने वाली है या यह किसी की मृत्यु का संकेत भी हो सकता है।
 
5. काले चूहों की बढ़ती संख्या- अगर घर में अचानक से काले चूहे ज्यादा संख्या में आने लगे हैं और इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है, तो यह इशारा करता है, कि निकट भविष्य में कोई विपत्त‍ि आने वाली है।
 
6. खुदाई में मरा हुआ जीव- अगर जमीन की खुदाई करते समय कोई मरा हुआ जीव मिलता है या सांप दि‍खाई देता है, तो यह आने वाले बुरे समय की ओर इशारा करता है।
 
7. घायल पक्षी- यदि आपके घर के आंगन में कोई पक्षी घायल होकर गिर जाता है, तो यह आने वाले समय में होने वाली दुर्घटना का संकेत है।
 
8. हड्डियां निकलना- अगर घर के आसपास खुदाई में हड्डियां निकलती हैं, तो यह उस भूमि के अशुभ होने का संकेत है।
 
9. पूजा की थाली- यदि पूजा करते वक्त या पूजा करने जा रहे हैं और रास्ते में ही पूजा की थाली अचानक से गिर जाए तो ऐसा माना जाता है कि बुरा वक्त आने वाला है।
 
10. घी का गिरना : हाथ में घी का डब्बा है और वह गिरकर उसका घी पूरे फर्श पर फैला जाए तो यह अशुभ माना जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (24 मार्च, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

24 March Birthday: आपको 24 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (23 मार्च, 2026)

रामनवमी 2026: शुभ ग्रह-नक्षत्रों में जन्मे श्रीराम को क्यों झेलने पड़े जीवन के बड़े कष्ट?

अगला लेख