Hanuman Chalisa

पुरुषोत्तम मास : अधिक मास में सोना खरीदें या नहीं?

अनिरुद्ध जोशी
अधिक मास की शुरुआत ही 18 सितंबर को शुक्रवार, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल नाम के शुभ योग में होगी। ये दिन काफी शुभ रहेगा। अधिक मास के दौरान सर्वार्थसिद्धि योग 9 दिन, द्विपुष्कर योग 2 दिन, अमृतसिद्धि योग 1 दिन और पुष्य नक्षत्र 1 दिन तक आ रहा है।
 
ALSO READ: शुभ मुहूर्त : अधिक मास में 16 ‍शुभ योग, कर सकेंगे ये कार्य
सर्वार्थसिद्धि योग- ये योग इस मास में 9 बार आएगा। सितंबर की तारीख 21 और 26 एवं अक्टूबर की तारीख 1, 2, 4, 6, 7, 9, और 11 अक्टूबर में यह योग रहेगा। ये योग सारी मनोकामनाएं पूर्ण करने वाला और हर काम में सफलता देने वाला होता है। अमृत सिद्धि योग- यह योग 2 अक्टूबर 2020 को अमृत सिद्धि योग रहेगा। अमृतसिद्धि योग में किए गए कामों का शुभ फल दीर्घकालीन होता है। द्विपुष्कर योग- तारीख 19 एवं 27 सितंबर को द्विपुष्कर योग रहेगा।​​​​​​​ इस योग में किए गए किसी भी काम का दोगुना फल मिलता है, ऐसी मान्यता है।

ALSO READ: अधिक मास : मलमास के पुरुषोत्तम मास बनने की पौराणिक कथा
अधिक मास में स्वर्ण आभूषण खरीदने का समय : अधिक मास में मृदु मैत्र मुहूर्त 19, 22 सितंबर, 2, 3, 8 अक्टूबर को रहेगा तो इस दिन नए रिश्ते तय किए जा सकते हैं, नए कपड़े, स्वर्ण आभूषण रत्न आदि खरीदे जा सकते हैं। इसके अलावा 10 और 11 अक्टूबर को रवि पुष्य एवं सोम पुष्य नक्षत्र रहेगा। यह ऐसा दिन हैं जबकि कोई भी आवश्यक शुभ कार्य किया जा सकता है। इस दिन सोना खरीदने की सलाह दी जाती है।
ALSO READ: 165 साल बाद अधिक मास का ऐसा योग की होंगे सभी संकट दूर
अधिक मास में विवाह तय करना, सगाई करना, कोई भूमि, मकान, भवन खरीदने के लिए अनुबंध किया जा सकता है। खरीददारी के लिए लिए भी यह शुभ योग शुभ मुहूर्त देख कर खरीद सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (27 मई, 2026)

27 May Birthday: आपको 27 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

ज्योतिष विश्लेषण: जून माह में कैसा रहेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिदृष्य

जून 2026 में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए क्या कहता है ज्योतिष

अगला लेख