August Birthday Astrology : अगस्त महीने में जन्मे हैं तो जानिए अपना स्वभाव और भविष्य के राज

Webdunia
Astrology August Birthday

 
कैसे होते हैं अगस्त माह में जन्मे लोग? जानिए उनका लकी नंबर, कौन-सा दिन होगा सबसे शुभ, उपाय और भाग्यशाली रंग और आपके व्यक्तित्व के बारे में पूरी जानकारी...August Born Personality And Characteristics
 
लकी नंबर : 2, 5, 9
 
लकी कलर : स्लेटी, गोल्डन और रेड
 
लकी डे : संडे, फ्राइडे और वेन्सडे
 
लकी स्टोन : मून स्टोन
 
सुझाव : शिव मंदिर में दूध और मिश्री चढ़ाएं।

 
आपका जन्म किसी भी साल के अगस्त महीने (August Month) में हुआ है तो एस्ट्रोलॉजी कहती है कि आपके भीतर सौंदर्य बोध कमाल का है। आप अत्यंत टेलेंटेड और मनी माइंडेड हैं। आप जितने सज्जन दिखाई पड़ते हैं माफ कीजिएगा, उतने हैं नहीं। आप साम, दाम दंड भेद की नीति को मानने वालों में से है। लोगों का भला भी खूब करते हैं लेकिन मन ही मन उनसे रिटर्न की उम्मीद भी लगाए रखते हैं। 
 
आप एक नंबर के कंजूस हैं। ज्यादा दोस्त, सहेली बनाने में विश्वास नहीं रखते। अगर तब भी आपके कुछ दोस्त हैं तो मान कर चलिए कि वह उनकी दयालुता है। इसमें आपका कोई योगदान नहीं यानी अपनी और से आप कभी दोस्ती नहीं निभा पाते हैं। आपकी प्रतिभा का जवाब नहीं। कला, साहित्य और विभिन्न रचनात्मक विधाओं में आप अपनी विशिष्ट पहचान बनाते हैं। 
 
August Born Personality आप अपनी मर्जी के मालिक हैं। जिद या कहें बेकार की जिद आपको आगे बढ़ने से रोकती है। कई बार आप खुद अपनी अच्छी भली तैरती नाव को डुबो लेते हैं और फिर शहीद होने का ढोंग करते हैं। जुबान के बेहद कड़वे हैं आप, लोग आपकी पर्सनेलिटी से प्रभावित होकर आते हैं और आपको सुनकर कतरा कर निकल जाते हैं। आप खूबसूरत है इसमें कोई दो मत नहीं। लेकिन इस खूबसूरती के साथ मन की खूबसूरती लगभग लापता है। आपको घमंडी कहना गलत नहीं होगा।
 
 
पैसों के सामने रिश्ते-नाते-दोस्ती-प्यार सब आपके लिए बकवास है। कौड़ी-कौड़ी का हिसाब रखते हैं। खासकर कभी किसी मौके पर आपको अपनी जेब से देना पड़ जाए तो सूरत उतर जाती है आपकी। आप अक्सर अच्छे बिजनेसमैन, इंजीनियर, टीचर या फिर कलाकार होते हैं।

प्यार के मामले में बुद्धू और बिगड़ैल होते हैं। हालांकि आप अपने आपको काफी स्मार्ट समझते हैं। लाइफ को लेकर आपमें एक खास किस्म की लापरवाही पाई जाती है। आपको लगता है जीवन किसी के भी साथ गुजारा जा सकता है अगर वह आपके शासन में रहने को तैयार हो। 
 
इसलिए अगस्त में जन्मे (August Birthday) खूबसूरत युवा के पार्टनर अक्सर डल और एकदम साधारण होते हैं। यहां तक कि लोगों को आप पर कौतुक हो सकता है कि क्या सोचकर रब ने यह जोड़ी बना दी। यहां हमारा डिप्लोमैटिक होने का कोई इरादा नहीं मगर अगस्त में जन्मे कुछ ऐसे अपवाद भी हैं जिनकी जोड़ी माशाअल्लाह है। मेड फॉर इच अदर।
 
जबर्दस्त प्यार करने वाले, लेकिन सौ में से कोई एक ही ऐसा बिरला मिलेगा बाकी तो बेमेल जोड़ियों के किस्से ज्यादा नजर आते हैं। लड़कियां एक नंबर की फ्लर्ट लेकिन लगती है जमाने भर की मासूम। इतनी सफाई से मुर्गे 'आई मीन' लड़के फंसाती है कि बेचारा हलाल होने तक इसी भ्रम में रहता है कि उसके जैसा भाग्यशाली कोई नहीं। 
 
इनकी खासियत यह होती है कि यह ऊपर से अबोध होने का स्वांग बखूबी रच लेती है और दुनिया को भी कानों-कान खबर नहीं होती। सौ चूहे खाकर....! इसमें बुरा मानने वाली कोई बात नहीं है। आपकी खूबसूरती है ही ऐसी कि बंदा गश खाकर गिर जाए। लेकिन शादी के मामले में अक्सर बेवकूफी का परिचय देती हैं। किसी भी लल्लू के साथ बंधकर सबको चौंका देती है। आपको सलाह है कि अपना टैलेंट बर्बाद ना करें। इतनी कलात्मकता हर तक किसी के नसीब में नहीं होती। 
 
बहरहाल, हैप्पी बर्थ डे! Happy Birthday To You 

Happy Birthday
 
ALSO READ: August 2022 Weekly Horoscope : अगस्त माह पहला हफ्ता क्या लाया है 12 राशियों के लिए, जानें अपना साप्ताहिक राशिफल

ALSO READ: Raksha Bandhan 2022 : इस राखी पर क्या है भद्रा की स्थिति, जानें रक्षाबंधन के श्रेष्ठ मुहूर्त

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Jupiter Transit 2024 : वृषभ राशि में आएंगे देवगुरु बृहस्पति, जानें 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव

Politicians zodiac signs: राजनीति में कौनसी राशि के लोग हो सकते हैं सफल?

Budh margi: बुध के मार्गी होने पर इन राशियों की नौकरी में होगा प्रमोशन

Parashurama jayanti 2024: भगवान परशुराम जयंती कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Shukra asta 2024 : शुक्र के अस्त होते ही 3 राशियों वालों को मिलेगा अचानक से धन

अब कब लगने वाले हैं चंद्र और सूर्य ग्रहण, जानिये डेट एवं टाइम

वर्ष 2025 में क्या होगा देश और दुनिया का भविष्य?

Aaj Ka Rashifal: आज इन 4 राशियों को मिलेगा कार्यक्षेत्र में लाभ, जानें 26 अप्रैल का भविेष्यफल

26 अप्रैल 2024 : आपका जन्मदिन

26 अप्रैल 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख