Hanuman Chalisa

Sankashti Chaturthi : आज है आषाढ़ मास की श्री गणेश चतुर्थी, 5 शुभ उपाय कर देंगे मालामाल

Webdunia
Chaturthi Worship 
 
आज 7 जून, बुधवार को आषाढ़ मास की कृष्णपिंगाक्ष संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi 2023) मनाई जा रही है। धन लाभ और संतान प्राप्ति की कामना पूर्ण करने वाली यह चतुर्थी बहुत अधिक महत्व की मानी जाती है। यह व्रत मालामाल होने के इच्छुक व्यक्ति को अवश्य ही करना चाहिए।
 
इस दिन विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश का पूजन करके पूरे दिन का व्रत रखकर तथा सायंकाल में चंद्रोदय पर चंद्रमा का पूजा करके व्रत पूर्ण होता है। इस बार संकष्टी चतुर्थी ब्रह्म और इंद्र योग में पड़ रही है। अत: इस दिन के कुछ खास उपाय आपको धनवान बना सकते हैं। 
 
आइए यहां जानते हैं चतुर्थी पर किए जाने वाले 5 खास उपायों के बारे में- 

ALSO READ: संकष्टी चतुर्थी 2023 : आषाढ़ मास की चतुर्थी की कथा क्या है? 12 शुभ मंत्र से प्रसन्न होंगे श्रीगणेश
 
कृष्णपिंगाक्ष संकष्टी चतुर्थी के उपाय- Chaturthi ke upay 
 
1. संकष्टी चतुर्थी पर शमी के पेड़ का पूजन करने से भगवान श्री गणेश प्रसन्न होते हैं। उन्हें शमी के पत्ते अर्पित करने से दुख, दरिद्रता, गरीबी दूर होती है।
 
2. इस दिन भगवान श्री गणेश का विधिवत पूजन करें और उन्हें हल्दी की पांच गांठ चढ़ाएं। यह उपाय अगले 10 दिनों तक नियमित रूप से करें। यह उपाय करते समय 'श्री गणाधिपतये नम:' मंत्र को निरंतर बोलते रहे, यह करने से जहां धन- धान्य की बढ़ोतरी होगी तथा शीघ्र ही आप धनवान बन जाएंगे, ऐसा भी माना जाता है। 
 
3. यदि आप जीवन में कोई विशिष्‍ट उपलब्धि पाना चाहते हैं तो श्री गणेश के पूजन में लाल वस्त्र तथा लाल चंदन का प्रयोग करना मालामाल बनाने में सहायक होगा। 

ALSO READ: Sankashti Ganesh Chaturthi : संकष्टी चतुर्थी जून में कब है? क्या है मुहूर्त, जानिए कथा
 
 
4. यदि आप धन संबंधी या जीवन की बड़ी से बड़ी परेशानियों से निजात पाना हो तो चतुर्थी के दिन श्री गणेश को 17 बार दूर्वा अर्पित करें और दूर्वा चढ़ाते समय मंत्र  'ॐ गं गणपतये नमः' मंत्र का जाप करें। शीघ्र ही आपकी समस्या का हल होगा।
 
5. चतुर्थी के दिन गणेश मंत्र- 'ॐ श्रीं ॐ ह्रीं श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः' की 11 माला का जाप करने से अपार धन-संपत्ति की प्राप्ति होती है। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: संकष्टी चतुर्थी 2023 : Sankashti Chaturthi पर कैसे करें सरल विधि से पूजा, क्या है शुभ मुहूर्त 


Ganesh ji

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

नवीनतम

22 March Birthday: आपको 22 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Numerology Horoscope 23 to 29 March 2026: मूलांक के अनुसार साप्ताहिक भविष्यफल: क्या कहते हैं आपके अंक इस सप्ताह?

Weekly Horoscope March 2026: जीवन में कई बदलावों का संकेत देगा यह सप्ताह, (साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च तक)

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (22 मार्च, 2026)

बुध हुआ मार्गी कुंभ में! 4 राशियों को धन और सफलता का बड़ा मौका

अगला लेख