Hanuman Chalisa

छठ पर्व पर करें ये 5 उपाय, होगा महालाभ

Webdunia
बुधवार, 10 नवंबर 2021 (12:33 IST)
Chhath Puja 2021 : छठ पूजा पर्व पर सूर्य देव की पूजा का बहुत महत्व होता है, सूर्य को इस दिन शाम को और दूसरे दिन सुबह अर्घ्य दिया जाता है। ज्योतिष की दृष्‍टि से इस दिन का बहुत महत्व है। आओ जानते हैं कि इस दिन कौनसे 5 उपाय करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
 
 
1. सूर्य को अर्घ्‍य दें : ज्योतिष के अनुसार सूर्य को अर्घ्‍य देने से कुंडली में सूर्य के दोष समाप्त हो जाते हैं। अर्घ्य देने से मान-सम्मान बढ़ता है। शारीरिक रोग दूर होते हैं। ऐसा भी माना जाता है कि सूर्य देव को अर्घ्य देने से वे बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। और अपने भक्त के जीवन को अंधकार से निकालकर प्रकाश (ज्ञान) की ओर लेकर जाते हैं। ज्योतिषविद्या के मुताबिक हर दिन सूर्य को अर्घ्य देने से व्यक्ति की कुंडली में यदि शनि की बुरी दृष्टि हो तो उसका प्रभाव भी कम होता है। इससे करियर में भी लाभ मिलता है। छठ पर्व को विधिवत मनाने से मिट जाता है सभी तरह का सूर्य दोष।
 
2. नारियल का उपाय : छह नारियल अपने सिर पर से वार कर जल में प्रवाहित करें। इससे सूर्य ग्रहण का दोष मिट जाएगा।
 
3. आदित्य हृदय स्तोत्र : आदित्य हृदय स्तोत्र का नियमित पाठ करें। इससे सूर्य देव प्रसन्न होकर आशीर्वाद देंगे। 
 
4. दान : आज गेहूं, गुड़ व तांबे का दान दें। इससे सूर्य ग्रह के दोष दूर होकर वह मजबूत होगा।
 
5. व्रती की सेवा : इस दौरान जो छठ का व्रत रख रहे हैं उनकी सेवा करें, उनके पैर छूएं। इससे सूर्य देव और छठी मैया प्रसन्न होते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (18 मई, 2026)

18 May Birthday: आपको 18 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 मई 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (17 मई, 2026)

17 May Birthday: आपको 17 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख