Hanuman Chalisa

कुंडली के कौन से योग ले जाते हैं डिप्रेशन में, जानिए

पं. हेमन्त रिछारिया
* डिप्रेशन में ले जानें के लिए कुंडली के कौन-से ग्रह है जिम्मेदार, जानिए 
 
वर्तमान वैश्विक प्रतिद्वंद्विता वाले युग में सुख-शांतिपूर्वक जीवन-यापन करना एक स्वप्न की भांति है। इस भागदौड़भरी जीवनचर्या में मनुष्य के जीवन में समय-समय पर ऐसे संघर्ष व कठिनाइयां आ जाती हैं जिनसे वह अपना सुख-चैन खोकर विषाद से भर उठता है और अवसादग्रस्त हो जाता है।
 
अवसाद यानी डिप्रेशन, वैसे तो जीवन में होने वाली घटनाएं व कठिनाइयां इसके लिए सर्वाधिक उत्तरदायी होती हैं किंतु एक अवसादग्रस्त व्यक्ति के लिए उसकी जन्म पत्रिका के ग्रह भी इसमें अहम भूमिका अदा करते हैं।
 
आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ व्यक्ति कठिन संघर्षों के बावजूद हंसते-मुस्कुराते व निश्चिंत दिखाई देते हैं वहीं कुछ तनिक-सी उलझन व परेशानी में आत्महत्या जैसे कदम उठाने का विचार करने लगते हैं या अपने अवसाद को दूर करने के लिए व्यसनों के जाल में फंसकर और अधिक अवसादग्रस्त हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि वे कौन-सी ग्रह स्थितियां होती हैं, जो व्यक्ति को अवसादग्रस्त करने में सहायक होती हैं।
 
जातक के अवसाद या डिप्रेशन के लिए प्रमुख रूप से जो ग्रह उत्तरदायी होते हैं उनमें राहु प्रमुख है, उसके बाद शनि की भूमिका होती है। चन्द्र की स्थिति भी इस योग के लिए महत्वपूर्ण होती है। राहु मुख्य रूप से नकारात्मक चिं‍तन देता है वहीं शनि अत्यधिक चिंतन का कारक होता है।
 
चन्द्रमा मन का कारक होता है। जन्म पत्रिका का प्रथम भाव मस्तिष्क का परिचायक होता है। ऐसे में यदि लग्नेश अशुभ भावों में स्थित हो या नीचराशिस्थ हो, चन्द्रमा अशुभ भावस्थ हो या नीचराशिस्थ हो और लग्न, लग्नेश या चन्द्र पर राहु या शनि का प्रभाव हो और इन ग्रहों पर किसी शुभ ग्रहों का प्रभाव न हो तो इस प्रकार की ग्रह स्थिति जातक को अवसादग्रस्त करने में सहायक होती है।
 
ऐसी ग्रह स्थितियों वाला जातक अपने जीवन में थोड़ी-सी परेशानी आने पर भी अवसादग्रस्त हो सकता है। यदि जन्म पत्रिका में लग्न या सप्तम भाव में राहु स्थित हो और चन्द्र नीचराशिस्थ हो तब भी व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार होता है। कभी-कभी जातक माइग्रेन या उन्माद रोग का शिकार भी हो जाता है। इस योग के दुष्प्रभावों से बचने के लिए अनिष्ट ग्रहों की विधिवत शांति करवाना लाभदायक रहता है।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

सोमवार से रविवार तक करें ये अचूक उपाय, हर दिन चमकेगी किस्मत

देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में महागोचर: किस्मत चमकाने और गुरु दोष दूर करने के लिए जरूर करें ये 7 अचूक उपाय

साल का सबसे बड़ा महागोचर: 2 जून 2026 को देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

Lunar Eclipse 2026: साल के दूसरे चंद्र ग्रहण की 5 बड़ी और रोचक बातें

Bada Mangal 2026: बड़ा मंगल: नवाबों के शहर से कैसे शुरू हुई बजरंगबली की ये खास परंपरा, पढ़ें गौरव गाथा

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (11 जून, 2026)

11 June Birthday: आपको 11 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 11 जून 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Parama Ekadashi 2026: 3 साल बाद आई परमा एकादशी, इस तरह करें पूजा और व्रत

11 जून को बुध का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश, जानिए किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन्हें रहना होगा सावधान

अगला लेख