Hanuman Chalisa

रात में नाखून काटना शुभ या अशुभ? जानिए अंधविश्वास है या वहम

पं. प्रेमकुमार शर्मा
Dont cut your nails at night
रात में नाखून काटना शुभ या अशुभ? जानिए कितना सही, कितना गलत
 
 
हम अपने घरों में बहुत बार देखते हैं कि हमारे बड़े-बुजुर्ग हमें बहुत-सी बातों का ज्ञान देते रहते हैं, जैसे कि दिन छिपे झाडू मत लगाओ, गुरुवार के दिन सिर ना धोएं, चप्पल उलटी ना रखें इत्यादि।
 
इन्हीं विचारों में से एक विचार यह भी है कि रात को नाखून ना काटें। हमारे घर के बड़े हमें यह जरूर समझाते हैं कि हमें रात को नाखून नहीं काटने चाहिए। परंतु इसके पीछे क्या कारण है, यह हमें नहीं बताते। क्या सही में कोई ऐसा कारण है जिससे कि रात में नाखून काटने से जीवन में अशुभता आने लगती है।
 
पहले जमाने और आज के आधुनिक युग में बहुत अंतर है और ठीक उसी तरह पुराने जमाने के लोग और नए जमाने के लोगों के विचारों में भी बहुत अंतर है। जब तक नई जनरेशन को हर विचार से जुड़ा तर्क ना मिले, तब तक उनके लिए कोई भी विचार अपनाना असंभव है।
 
आइए जानते हैं कि रात में नाखून क्यों ना काटें?
 
रात में नाखून ना काटने के खास 3 कारण हैं-

 
पहला कारण : नाखून हमारी उंगलियों पर लगी एक मजबूत परत है, जो हमारी कोमल उंगलियों को काफी हद तक बचाकर रखती है। इसीलिए जब हम नाखून काटते हैं, तब हमें इस बात का खास ख्याल रखना पड़ता है कि हमारी उंगलियों को किसी भी प्रकार की हानि ना पहुंचे।
 
पुराने समय में ना तो सभी घरों में बिजली होती थी और ना ही हर समय बिजली आती थी। पुराने समय में लोग सूर्य की रोशनी के अनुसार ही अपने सभी कार्य करते थे। इसीलिए यह कहा जाता था कि नाखून दिन के समय में ही काटें ताकि किसी भी प्रकार की हानि ना हो।
 
 
दूसरा कारण : प्राचीन समय में नेल कटर लोगों के पास उपलब्ध नहीं था। उस समय में लोग नाखून या तो चाकू से काटते थे या किसी धारदार औजार से। और जैसा कि हमने अपने पहले ही वाक्य में बताया है कि पुराने समय में बिजली नहीं होती थी इसलिए पहले के लोग रात के अंधेरे में नाखून काटने से मना किया करते थे जिससे कि हमारे हाथों को किसी भी प्रकार की हानि ना हो।

 
तीसरा कारण : जब हम नाखून काटते हैं तो नाखून झटककर किसी खाद्य पदार्थ या किसी की आंख में जा सकता है, जो बहुत ही नुकसानदायक हो सकता है। इसीलिए पुराने समय में लोग कई कारणों के चलते नाखून काटने से मना करते थे।
 
अगर हम सभी बातों का सार देखें तो हम इस नतीजे पर आते हैं कि पुराने समय में बिजली की सही अवस्था ना होने के कारण हमारे बड़े-बुजुर्ग हमें रात में नाखून काटने से मना किया करते थे। परंतु बीतते समय के साथ लोगों ने इसे अंधविश्वास से जोड़कर एक वहम का रूप दे दिया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु का राहु से और केतु का शनि से बना है षडाष्टक योग, 5 राशियों के लिए चल रहा है शानदार समय

राहु के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, इन राशियों को रहना होगा सावधान

बुध का कर्क राशि में गोचर: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानिए पूरा राशिफल

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सभी देखें

नवीनतम

28 June Birthday: आपको 28 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 जून 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Jyeshtha Purnima Upay: ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर राशिनुसार करें ये उपाय, मिलेगी शिव और चंद्रदेव की कृपा

Weekly Horoscope 29 June-5 July 2026: जुलाई का पहला हफ्ता इन राशियों के लिए लेकर आ रहा है छप्परफाड़ खुशियां

Vat Savitri Purnima 2026: सुहागिनें नोट कर लें तारीख और शुभ मुहूर्त, इस दिन बरगद पूजा से मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान!

अगला लेख