khatu shyam baba

फरवरी 2020 : कैसा होगा यह माह देश-विदेश, मौसम व कारोबार के लिए, जानिए ज्योतिषी की राय

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
फरवरी 2020 के प्रथम सप्ताह में अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, स्विट्जरलैंड, लंदन, पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया एवं चीन की आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। भारत, रूस, अफगानिस्तान, स्विट्जरलैंड, लंदन, उत्तर कोरिया, दुबई, अंडमान निकोबार दीप एवं बांग्लादेश में यह सप्ताह आर्थिक स्थिति में मजबूत रहेगा।
 
 
माह के मध्य में अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड एवं लंदन में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पाकिस्तान में परेशानी बढ़ेगी। भारत, रूस एवं अफगानिस्तान में माह के अंतिम सप्ताह में परेशानी आएगी। अन्य देशों में आर्थिक स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। भारत के मद्रास, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में कुछ घटना हो सकती है। यह माह महिला वर्ग के लिए उन्नति वाला रहेगा। पुलिस वर्ग के लिए यह माह कठिन रहेगा।
 
 
लोहा, पीतल, एल्युमीनियम व कांसा व्यापारियों के लिए यह माह उत्तम रहेगा। स्वर्ण, चांदी, मसूर, रेशम एवं चौला महंगा रहेगा। मूंग, चना, चावल, तेल, काली तिल एवं अन्य खाद्य पदार्थों के भाव सामान्य रहेंगे। कृषि इस माह में उत्तम रहेगी। किसी उच्च नेता का समय खराब आएगा। धोखा अथवा स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। किसी उच्च अधिकारी को यह माह बहुत बड़ी परेशानी से निकालना पड़ेगा।
 
यह माह विद्यार्थी वर्ग के लिए सफलता वाला रहेगा, विशेषकर बेरोजगारों के लिए रोजगार वाला रहेगा। नौकरी वर्ग वालों के लिए यह माह कठिन परिस्थिति वाला रहेगा। मध्यप्रदेश में पक्ष-विपक्ष के बीच राजनीति में अधिक विरोध सामने आएगा व प्रजा पर कष्ट रहेगा। इस माह में ग्रहों की स्थिति को देखते हुए बच्चों व अधिक उम्र वालों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रहेगी।

 
इस माह की कुंडली को बादल की चाल की दृष्टि से देखें तो उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तरप्रदेश महाराष्ट्र, बिहार, मध्यप्रदेश व जम्मू-कश्मीर में अधिक ठंड रहेगी। जम्मू-कश्मीर व हिमाचल, उत्तराखंड में सुबह-शाम अत्यधिक शीतलहर का प्रकोप रहेगा। छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मद्रास, केरल, आंध्रप्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में सुबह-शाम शीतलहर रहेगी। दोपहर में तापमान अधिक रहेगा। पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।


ALSO READ: शनि शरीर के इन अंगों पर डालता है प्रभाव, रोक लिया तो नहीं होगा बुरा असर

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होली पर दिखेगा चंद्र ग्रहण का दुर्लभ ग्रस्तोदय नजारा, भारत के इस शहर से दिखेगा खास दृश्य

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

भविष्यवाणी: ईरान-इजराइल युद्ध बनेगा विश्वयुद्ध की शुरुआत? भारत बनेगा महाशक्ति

Khagras Chandra Grahan 2026: खग्रास चंद्र ग्रहण का राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

सभी देखें

नवीनतम

05 March Birthday: आपको 5 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 मार्च 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (04 मार्च, 2026)

साल 2026 का अगला चंद्र ग्रहण कब होगा?

Israel iran war: ब्लड मून के बाद रौद्र संवत्सर, नरसंहार का साल होगा शुरू, 5 घटनाओं को रोकना मुश्किल

अगला लेख