Hanuman Chalisa

फरवरी माह के व्रत, तीज त्योहार, दिवस और खास पर्व

Webdunia
फरवरी का महीना अपने साथ कई व्रत-त्योहार (Hindu festivals in the month of February) और खास दिवस लेकर आ रहा है। इस माह जहां 5 फरवरी को वसंत पंचमी रहेगी, 13 फरवरी को सूर्य कुंभ संक्रांति, 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे, 16 फरवरी को माघी पूर्णिमा मनाई जाएगी। यहां जानिए फरवरी माह के व्रत, त्योहार और दिवस- 
 
फरवरी 2022 के त्योहार और दिवस-February Hindu festivals
 
1 फरवरी, माघ कृष्ण अमावस्या के दिन मौनी अमावस्या मनाई जाएगी।
 
2 फरवरी- माघ शुक्ल एकम से गुप्त नवरात्रि प्रारंभ होगी। 
 
3 फरवरी से रज्जब मास शुरू। 
 
4 फरवरी को माघ शुक्ल तृतीया के दिन विनायकी, वरद चतुर्थी व्रत, तिलकुंदा चौथ और विश्व कैंसर दिवस मनाया जाएगा। 
 
5 फरवरी को माघ शुक्ल चतुर्थी पर वसंत पंचमी पर्व, देवी सरस्वती ज., जैन तीर्थंकर भ. विमलनाथ जयंती तथा कवि निराला की जयंती मनाई जाएगी। 
 
7 फरवरी, माघ शुक्ल षष्ठी पर शीतला षष्ठी व्रत और देवनारायण जयंती मनाई जाएगी। 
 
8 फरवरी को माघ शुक्ल सप्तमी के दिन अचला/रथ सप्तमी और भीष्माष्टमी पर्व, भीष्म तर्पण तथा मां नर्मदा जयंती पर्व मनाया जाएगा।
 
10 फरवरी को महानंदा नवमी तथा गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि और जैन पर्व रोहिणी व्रत रहेगा।
 
11 फरवरी को संत भाकरे महाराज जन्मोत्सव पर्व।
 
12 फरवरी, जया (अजा) एकादशी और भीष्म एकादशी व्रत माघ शुक्ल एकादशी को मनाया जाएगा।
 
13 फरवरी को सूर्य कुंभ संक्रांति, भीष्म, तिल द्वादशी तथा सरोजनी नायडू जयंती मनाई जाएगी। 
 
14 फरवरी को सोम प्रदोष व्रत (माघ शुक्ल त्रयोदशी), प्रेमियों का पर्व वेलेंटाइन डे और सौर फाल्गुन प्रारंभ होगा।
 
15 फरवरी, हजरत अली जन्मोत्सव तथा स्वामी रामचरण प्रभु जयंती तथा पुष्य नक्षत्र।
 
16 फरवरी- संत रविदास जयंती, माघ स्नान की समाप्ति, माघ शुक्ल पूर्णिमा तिथि, माघी एवं स्नान दान व्रत पूर्णिमा।
 
17 फरवरी, तिथि फाल्गुन कृष्ण एकम। जैन पर्व पोडषकारण व्रत पूर्ण होगा।
 
19 फरवरी, गुरु गोलवलकर तथा शिवाजी जयंती (नवीन मत से) 
 
20 फरवरी, फाल्गुन कृष्ण चतुर्थी संकष्टी चतुर्थी व्रत, चंद्रोदय रात्रि 9.10 मिनट पर होगा।  
 
23 फरवरी, संत गाडगे महाराज की जयंती।
 
24 फरवरी श्री जानकी प्रकटोत्सव, सीताष्टमी तथा शबरी जयंती पर्व मनाया जाएगा।
 
25 फरवरी को गुरु रामदास नवमी, अवतार मेहेर बाबा जन्मोत्सव पर्व।
 
26 फरवरी विजया एकादशी व्रत, दयानंद सरस्वती जयंती और वीर सावरकर दिवस।
 
27 फरवरी को आजाद शहीद दिवस। 
 
28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस और सोम प्रदोष व्रत मनाया जाएगा।



सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 मई, 2026)

15 May Birthday: आपको 15 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गंगा दशहरा पर बन रहा है इस बार दुर्लभ योग संयोग, इस मुहूर्त में करें स्नान और पूजा

बुध का वृषभ राशि में गोचर: इन 2 राशियों के लिए 'रेड अलर्ट', बरतनी होगी विशेष सावधानी

अगला लेख