Hanuman Chalisa

लक्ष्मी पूजन से मिलेगा धनलाभ : जानिए शुक्रवार के 10 उपाय

Webdunia
हिदू धर्मशास्त्रों के अनुसार शुक्रवार (Friday) अपार धन और वैभव देने वाली देवी महालक्ष्मी Lakshmi ji का दिन है। इस दिन हर तरह का वैभव देने वाली लक्ष्मी माता की उपासना का काफी महत्व है। शुक्रवार के दिन पूरे मन से माता लक्ष्मी का पूजन करने से जहां घर में धन, सुख-समृद्धि आती है, वहीं भक्तगण को संतान प्राप्ति और व्यापार में स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति भी होती हैं।


इसीलिए शुक्रवार को लक्ष्मी जी का पूजन विशेष रूप से शुभ माना जाता है। इस दिन अगर आप लक्ष्मी जी के साथ श्री विष्णु की आराधना करेंगे तो देवी लक्ष्मी अधिक प्रसन्न होकर वरदान देती हैं। 
 
यहां पढ़ें शुक्रवार के आसान 10 उपाय- Friday tips for money
 
1. शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के 8 विविध स्वरूपों का दर्शन और पूजन अवश्‍य ही करना चाहिए। ये इस प्रकार हैं- श्री धनलक्ष्मी/ वैभवलक्ष्मी स्वरूप, मां श्री गजलक्ष्मी, श्री अधीलक्ष्मी मां, श्री विजयालक्ष्मी मां, श्री ऐश्वर्यलक्ष्मी मां, श्री वीरलक्ष्मी मां, श्री धान्य लक्ष्मी मां, श्री संतान लक्ष्मी मां। माता के ये सभी स्वरूप जीवन में वैभव, सुख, ऐश्वर्य, आरोग्य, विजय और धन-धान्य देने वाले माने गए हैं। 
 
2. करोड़पति बनने की चाह रखने वाले को शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर श्री विष्णु का अभिषेक और लक्ष्मी पूजन करना चाहिए, इस उपाय से जल्द ही अपार धन एवं सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
 
3. शुक्रवार को सायंकाल के समय घर के ईशान कोण में गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं, इसमें रुई की बाती के स्थान पर लाल रंग के सूती धागा उपयोग में लाएं और दीये में थोड़ी केसर डाल कर दीप प्रज्ज्वलित करें, इसका प्रभाव तुरंत ही दिखाई देता है।
 
 
4. शुक्रवार के दिन पीले कपड़े में 5 पीली कौड़ी, थोड़ी केसर, एक चांदी के सिक्का एकसाथ बांधकर तिजोरी में रख दें। यह कर्ज से मुक्ति और धन आगमन का सबसे आसान उपाय है। 
 
5. नारियल या श्रीफल माता लक्ष्मी का प्रिय फल होने के कारण शुक्रवार के दिन लक्ष्मी मंदिर में श्रीफल या नारियल के लड्डू अर्पित करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
 
6. चंद्रमा को देवी लक्ष्मी का भाई माना जाता है अत: शुक्रवार के दिन कुछेक मात्रा में बताशे लक्ष्मी मंदिर में अवश्य चढ़ाएं। 
 
7. मां लक्ष्मी की कृपा जल्दी प्राप्त करना हो तो कम से कम 3 कुंवारी कन्याओं को घर बुलाकर शुक्रवार के दिन खीर खिलाने, दक्षिणा में कुछ पैसे और पीले कपडें बिदा करें। 
 
8. गाय के दूध और जल से श्रीयंत्र का अभिषेक करके उस जल को पूरे घर में छिड़क दें और श्रीयंत्र को कमलगट्टे के साथ लाल कपड़े में बांधकर घर की तिजोरी में रख दें। जल्दी ही घर में धन का आगमन प्रचुर मात्रा में आना शुरू होगा। 
 
9. देवी लक्ष्मी को पान भी बहुत पसंद है अत: शुक्रवार के दिन पूजन के बाद पान का भोग अवश्य ही लगाएं। 
 
10. इस दिन असहाय लोगों को सफेद चीजों और खाद्य पदार्थों का दान करें, अपाहिज भिखारी अथवा गौमाता को भोजन करवाएं, यह बहुत ही शुभ होगा। 


 

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

चातुर्मास कब से होंगे प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए प्रभाव और अचूक उपाय

केतु का सिंह राशि में चल रहा है गोचर, 3 राशियां रहेंगी टॉप पर, अभी भी कर लें ये 5 उपाय

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

सभी देखें

नवीनतम

17 June Birthday: आपको 17 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 जून 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

Lucky Plants: घर की बालकनी में लगाएं ये 5 पौधे, खुल जाएंगे तरक्की के बंद दरवाजे

Dvidvadasha Yoga: दुर्लभ द्विद्वादश योग से 4 राशियों को होगा बड़ा लाभ, जानिए कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

अगला लेख