Dharma Sangrah

आषाढ़ पूर्णिमा 27 जुलाई को है सबसे बड़ा चन्द्रग्रहण, किस राशि पर कैसा होगा असर, यह 4 राशियां रहें सावधान

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
इस साल का सबसे बड़ा चन्द्रग्रहण 27-28 जुलाई 2018 को आषाढ़ पूर्णिमा के दिन खग्रास चन्द्रग्रहण होने जा रहा है। यह पूर्ण चन्द्रग्रहण सदी का सबसे लंबी अवधि तक चलने वाला चन्द्रग्रहण होगा। इसकी पूर्ण अवधि 3 घंटा 55 मिनट होगी।
 
यह ग्रहण भारत समेत दुनिया के अधिकांश देशों में देखा जा सकेगा। खग्रास चन्द्रग्रहण उत्तराषाढ़ा-श्रवण नक्षत्र तथा मकर राशि में लग रहा है। इसलिए जिन लोगों का जन्म उत्तराषाढ़ा-श्रवण नक्षत्र और मकर राशि या मकर लग्न में हुआ है, उनके लिए यह ग्रहण अशुभ रहेगा।

मेष, सिंह, वृश्चिक व मीन राशि वालों के लिए यह ग्रहण श्रेष्ठ, वृषभ, कर्क, कन्या और धनु राशि के लिए ग्रहण मध्यम फलदायी तथा मिथुन, तुला, मकर व कुंभ राशि वालों के लिए अशुभ रहेगा।
 
चार राशियों के लिए श्रेष्ठ
 
खग्रास चन्द्रग्रहण चार राशियों मेष, सिंह, वृश्चिक और मीन के लिए श्रेष्ठ रहेगा। 
 
इन चार राशियों के लिए अशुभ है ग्रहण
 
यह चन्द्रग्रहण मिथुन, तुला, मकर व कुंभ राशि वाले जातकों के लिए अशुभ रहेगा। 


ALSO READ: लंबे ग्रहण के योग में मनेगी गुरु पूर्णिमा, कुछ राशियों के लिए शुभ तो कई राशियों को रहना होगा सावधान
 
मेष- इस राशि वालों के बिगड़े काम बनेंगे। आर्थिक समस्या का समाधान होगा। उन्नति के अवसर आएंगे।
 
वृषभ- इस राशि वालों को मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। नौकरीपेशा संभलकर चलें। व्यापारी वर्ग के लिए समय ठीक रहेगा।
 
मिथुन- सावधानी रखकर चलें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक खर्च अधिक होगा। धनलाभ के योग कम हैं।
 
कर्क- मिला-जुला समय होने से मन कुछ अशांत रहेगा, फिर भी घबराने वाली बात नहीं है। व्यापार-व्यवसाय पूर्ववत ही रहेगा।
 
सिंह- उन्नति के अवसर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। बाहर गांव की यात्रा के योग बनेंगे, जो लाभदायी होंगे।
 
कन्या- समय का सदुपयोग जितना कर सको, करें। परिणाम अनुकूल ही रहेंगे। नौकरीपेशा व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
 
तुला- सावधानी रखना आपके लिए हितकर रहेगा। पारिवारिक विवाद से बचकर चलें। शत्रु वर्ग प्रभावी हो सकते हैं।
 
वृश्चिक- समय अनुकूल होने से लाभजनक स्थिति रहेगी। व्यापारी वर्ग भी सुखद वातावरण पाएंगे। स्त्री पक्ष से लाभ होगा।

ALSO READ: श्री गुरु पूर्णिमा : कैसे मनाएं घर में पर्व जब कोई गुरु नहीं हो...ग्रहण के कारण इस समय कर लें पूजन
 
धनु- समय का ध्यान रखकर कार्य करें। आर्थिक मामलों में संभलकर चलें। नौकरीपेशा व्यस्तता पाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
 
मकर- सावधानी रखकर कार्य करें। नौकरीपेशाओं के लिए सतर्कता रखना होगी। शत्रुपक्ष प्रभावी हो सकते हैं।
 
कुंभ- सोच-विचारकर कार्य करें। पारिवारिक विवाद से बचकर चलें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। खर्च अधिक होगा।
 
मीन- सुखद वातावरण रहेगा जिससे कि मन प्रसन्न रहेगा। सभी इच्छित कार्यों में सफलता मिलेगी। शत्रु प्रभावहीन होंगे।
 
उपाय- जिनके लिए ग्रहण अशुभ फलदायी है, वे अपनी राशिनुसार दान दें। मिश्रित अनाज पक्षियों को खिलाएं। ग्रहण के दिन बचें। हरा चारा गोशाला में दें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

ग्रहों के बदलाव से 19 मार्च के बाद 5 राशियों का जीवन पूरी तरह से बदल जाएगा

Malavya Rajyog 2026: अगले 28 दिन इन 4 राशियों पर होगी पैसों की बारिश, क्या आपकी किस्मत भी चमकने वाली है?

गुरु होंगे मार्गी: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 13 दिसंबर तक मिलेगा बड़ा लाभ

जगन्नाथ मंदिर में दिखा फिर से अशुभ संकेत! ध्वज पर बैठा बाज, क्या होने वाली है भारत में कोई बड़ी घटना

चीन के नास्त्रेदमस की ईरान-अमेरिका युद्ध पर 3 भविष्यवाणियां, 2 सच होने का दावा, तीसरी से बढ़ी चिंता

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (12 मार्च, 2026)

12 March Birthday: आपको 12 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 मार्च 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

दशा माता व्रत कब और क्यों किया जाता है? जानें महत्व, पूजा विधि और कथा

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

अगला लेख