गोगा पंचमी 2021: कैसे की जाती है गोगा देव की पूजा, 10 बातें

Webdunia
Goga Panchami 2021
 
 
27 अगस्त को गोगा पंचमी है। प्रतिवर्ष भाद्रपद मास में यह त्योहार मनाया जाता है। गोगा पंचमी का व्रत रखने और पूजन करने से संतान और सुहाग की रक्षा होती है। सनातन संस्कृति में मान्यता है कि गोगा देव सर्पदंश से हमारे जीवन की रक्षा करते हैं। गोगा जी को सांपों के देवता के रूप में पूजा जाता है। 
 
गोगा देव की पूजा की 10 खास बातें - 
 
1. गोगा पंचमी के दिन गोगा देव का पूजन करें साथ ही नाग की मूर्ति पर भी दूध चढ़ाएं।
 
2. पंचमी के दिन जल्दी उठकर स्‍नानादि से निवृत्त होकर साफ वस्त्र धारण करें। 
 
3. गोगा देव की पूजा के लिए दीवार की गेरू से पुताई करें। कच्चे दूध में कोयला मिलाएं और चौकोर आकृति बनाकर 5 सर्प बनाएं।
 
4. अब सर्प की आकृतियां पर कच्चा दूध, पानी चढ़ाएं और रोली व चावल अर्पित करें। 
 
5. बाजरा, आटा, घी और चीनी मिलाकर चढ़ाएं। 
 
6. अब विधि विधान से शिवलिंग का जलाभिषेक करके बिल्व पत्र अर्पित करें।
 
7. शिव पूजन के बाद अधिक से अधिक 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का जाप जरूर करें। गोगा जी की कथा का वाचन करें। 
 
8. गोगा देव को खीर, चूरमा, गुलगुले आदि पकवानों का भोग लगाएं। 
 
9. मान्यता के अनुसार, नाग देवता की पूजा करने के साथ ही इस दिन जो व्यक्ति रुद्राभिषेक करता है उसको सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। 
 
10. मंदिर जाकर पुजारी को यथासंभव दान-दक्षिणा दें।

ALSO READ: गोगा पंचमी पूजन के शुभ मुहूर्त, विधि महत्व, कथा और उपाय

ALSO READ: गोगा पंचमी कब है, क्यों मनाई जाती है, कौन हैं गोगादेव?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Oldest religion in the world: दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौनसा है?

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mahabharat : महाभारत में जिन योद्धाओं ने नहीं लड़ा था कुरुक्षेत्र का युद्ध, वे अब लड़ेंगे चौथा महायुद्ध

Daan punya: यदि आप भी इस तरह से दान करते हैं तो कंगाल हो जाएंगे

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

Mohini ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी व्रत का प्रारंभ और पारण जानें

Lakshmi prapti ke achuk upay: यदि घर की महिला रोज ये काम करें तो घर में मां लक्ष्मी का होगा प्रवेश

Aaj Ka Rashifal: 18 मई का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें अपनी राशि

18 मई 2024 : आपका जन्मदिन

18 मई 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख