Hanuman Chalisa

गोपाष्टमी 2021 : इस दिन करते हैं इस तरह गाय की पूजा, जानिए 10 काम की बातें

Webdunia
Gopashtami 2021
 
 
 
 
 
Gopashtami 2021 शुक्रवार, 12 नवंबर को गोपाष्टमी पर्व मनाया जा रहा है। यह प्रतिवर्ष कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की अष्‍टमी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार में जो मनुष्य इस दिन गायों को चारा, भोजन खिलाता है और उनकी सेवा करता है तथा शाम के समय में गौ माता का पंचोपचार विधि से पूजन करता है उनके जीवन में शुभता आने लगती है और उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इस दिन गौ माता की पूजा के साथ भगवान श्री कृष्ण को तरह-तरह के भोग चढ़ाए जाते हैं। 
 
आइए जानते हैं गोपाष्टमी के दिन क्या-क्या खास काम करना चाहिए। जानें 10 काम की बातें- 
 
1. गोपाष्टमी 2021 पूजन का शुभ मुहूर्त- Gopashtami Shubh Muhurat 2021 
शुक्रवार, 12 नवंबर को सुबह 06.49 मिनट से शुरू होगा तथा शनिवार, 13 नवंबर को सुबह 05.51 मिनट पर समापन होगा।
 
2. गोपाष्टमी के दिन शुभ व ब्रह्म मुहूर्त में गाय और उसके बछड़े को नहला धुलाकर श्रृंगार करें। गाय को सजाने के बाद गौ माता की पूजा और परिक्रमा करें।
 
3. परिक्रमा के बाद गाय और उसके बछड़े को घर से बाहर लेकर जाएं और कुछ दूर तक उनके साथ चलें।
 
4. ग्वालों को दान करना चाहिए।
 
5. शाम को जब गाय घर लौटती हैं, तब फिर उनकी पूजा करें।
 
6. गोपाष्टमी पर गाय को हरा चारा, हरा मटर एवं गुड़ खिलाएं।
 
7. गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर गौशाला में गो संवर्धन हेतु गौ पूजन का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाता है। गौशाला में यथाशक्ति दक्षिणा, भोजन अन्य वस्तु इत्यादि दान दें। 
 
8. गोपाष्टमी के दिन जो व्यक्ति गाय के नीचे से निकलता उसको बड़ा पुण्य मिलता है।
 
9. शास्त्रों के अनुसार गाय में 33 करोड़ देवताओं का वास होता है और माता का दर्जा दिया गया है इसलिए गौ पूजन से सभी देवता प्रसन्न होते हैं।
 
10. जिन के घरों में गाय नहीं हैं वे लोग गौशाला जाकर गाय की पूजा करें। उन्हें गंगा जल, फूल चढ़ाएं, गुड़, हरा चारा खिलाएं और दीया जलाकर आरती उतारें।

ALSO READ: गोपाष्टमी 2021 : गाय पर 25 अद्भुत जानकारियां

ALSO READ: 12 नवंबर 2021 को गोपाष्टमी : जानिए कैसे करें पूजन, पढ़ें आसान विधि

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

15 May Birthday: आपको 15 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गंगा दशहरा पर बन रहा है इस बार दुर्लभ योग संयोग, इस मुहूर्त में करें स्नान और पूजा

बुध का वृषभ राशि में गोचर: इन 2 राशियों के लिए 'रेड अलर्ट', बरतनी होगी विशेष सावधानी

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

अगला लेख