Hanuman Chalisa

बन रहा है गजकेसरी योग, जानिए क्या होगा 12 राशियों पर प्रभाव...

श्री रामानुज
* गजकेसरी योग, जानें क्या होगा आपकी राशि पर असर... 
 

 
 

इस सप्ताह ग्रह-नक्षत्र अपनी गति फिर बदल रहे हैं और इस बार चन्द्रमा सिंह राशि से तुला राशि तक जाएगा। इस दौरान गजकेसरी योग भी बन रहा है, जो कई राशियों में धनलाभ का योग बनाएगा। यह परिवर्तन मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, मकर और मीन राशियों के लिए शुभ रहेगा। 
 
आइए जानते हैं कि क्या होगा इस ग्रह-परिवर्तन का आपकी राशि पर असर... 
 
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। कई शंका-आशंकाओं के चक्र से मुक्ति मिलेगी। कार्य से जुड़ी कोई योजना शुभ परिणाम देगी। नए अवसरों के द्वार खुल जाएंगे। उच्च पद मिल सकता है। विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। कोई शैक्षणिक, कानूनी या राजनीतिक मामला प्रगति में रुकावट बन सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बुद्धि और वाणी से पैसा और मान-सम्मान कमा लेंगे। पुराने रोगों से छुटकारा मिल जाएगा। शारीरिक परेशानी में कमी आएगी।
 
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह मिश्रित लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सप्ताह की शुरुआत में कोई नया काम या कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं करें। व्यापार और नौकरी में बड़ा पद मिल सकता है। वैवाहिक प्रस्ताव भी मिलेंगे। पुराने रोगों से छुटकारा मिल जाएगा। शारीरिक परेशानी में कमी आएगी।
 
 


मिथुन राशि के जातकों के लिए ये परिवर्तन अच्छे रहेंगे। नौकरी और हालात अनुकूल हो सकते हैं। कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। चन्द्रमा गोचर कुंडली के चौथे भाव में आ जाएगा। इस कारण के चलते कुछ रुकावटें भी आ सकती हैं। सप्ताह खत्म होते-होते राशि का चन्द्रमा गोचर कुंडली के 5वें भाव में आने से सहयोग मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। सुख मिलेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें तो ही अच्छा रहेगा, वरना कोई बड़ा रोग हो सकता है।
 
कर्क राशि के जातकों के इस सप्ताह नए सामाजिक रिश्ते बन सकते हैं। अविवाहित लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ की स्थिति बन सकती है। धैर्य से और योजना बनाकर किया गया काम सफलता देगा। कोई गलत फैसला भी हो सकता है। गुप्त बातों और रहस्यमयी विद्याओं में रुचि बढ़ेगी। यात्रा हो सकती है। प्रसन्न रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि होगी। अटके हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। सेहत को लेकर सावधान रहें। पुराने रोग भी परेशान कर सकते हैं।
 
 


सिंह राशि वालों के लिए यह परिवर्तन बहुत अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार हो सकता है। धैर्य और संयम से काम करना होगा। कहीं पर पैसा निवेश किया है, तो लाभ मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत राशि के चन्द्रमा से ही होगी। चन्द्रमा आपकी राशि में होगा तो इसका फायदा जरूर होगा। अनजाने डर और चिंताएं खत्म हो जाएंगी। वाहन आदि का प्रयोग सावधानी से करें। पानी के कारण शारीरिक परेशानियां आ सकती हैं। मसालेदार खाने से दूर रहें।
 
कन्या राशि के जातकों को सलाह है कि वे कर्म करें, फल की इच्छा न करें। सप्ताह शुभ रहेगा। नई नौकरी के योग हैं। बिगड़े रिश्तों की समस्याएं सप्ताह के आखिरी दिनों तक सुलझ सकती हैं। उच्च पद वाले लोगों से सहयोग मिलेगा और धनलाभ भी हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। सुख बढ़ेगा। यात्रा हो सकती है। चोट भी लग सकती है। संभलकर रहें।
 
 


तुला राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन प्रगति लेकर आया है। जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। मेहमान और नए लोगों से मिलने के योग हैं। धनलाभ होगा। ट्रांसफर या पदोन्नति हो सकती है। गुप्त रूप से दुश्मन सक्रिय रहेगा। थकान से परेशान रहेंगे। कमजोरी भी महसूस होगी।
 
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवनसाथी से मदद मिलेगी। दुश्मनों को हरा देंगे। आत्मविश्वास बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। खर्च बढ़ सकता है। इस सप्ताह सेहत का खासतौर से ध्यान रखें। विवादों से भी सावधान रहें। कोई भी नया काम शुरू करना चाहते हैं तो सप्ताह की शुरुआत में ही कर लें। यात्रा के योग बनेंगे। पुराने रोगों से भी परेशानी हो सकती है। 
 
 


धनु राशि के जातकों के लिए व्यय पर ध्यान देने की जरूरत है। आराम और विलासिता पर ज्यादा खर्च भी हो सकता है। उत्साह और उल्लास भी भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा रहेगी। कार्यक्षेत्र में फायदा और उन्नति मिल सकती है। अधिकारी भी खुश रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें, वरना कामकाज बिगड़ सकते हैं। समय पर नींद और भोजन नहीं मिलने से थकान और कमजोरी महसूस होगी।
 
मकर राशि के जातकों के लिए सप्ताह के शुरुआती दिन परेशानियों वाले हो सकते हैं। नुकसान भी हो सकता है। नई जिम्मेदारी और उच्च पद मिल सकता है। सामाजिक संपर्कों से खास सूचनाएं मिलेंगी। आपके कुछ फैसले सही भी साबित होंगे। किस्मत का साथ भी मिलेगा। पुराना दर्द रहेगा। थकान और आलस्य भी रहेगा। 
 
 


कुंभ राशि के जातकों को शुभ समाचार प्राप्त होंगे। सप्ताह के बीच के दिनों में सावधान रहें। अचानक हानि हो सकती है। बुजुर्गों से सलाह फायदेमंद रहेगी। धनलाभ होगा और नया पैसा बचत में बदल जाएगा। नए प्रयासों में सफलता मिलेगी। कर्जा भी लेना पड़ सकता है, गुप्त प्रेम संबंध सामने आ सकता है। वाणी पर संयम रखें। चोट लग सकती है। शरीर या हड्डी का दर्द रहेगा।
 
मीन राशि के जातकों के लिए सलाह है कि खर्च पर नियंत्रण रखें। फालतू के विवादों में फंस सकते हैं। चन्द्रमा दुश्मनों पर भारी रहेगा। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। अपनी योग्यता से ही सफलता हासिल करेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यवसाय में आसपास वालों का सहयोग नहीं मिलेगा। इस सप्ताह आलस्य और थकान महसूस होगी। लापरवाही न करें वरना बीमारी और बढ़ भी सकती है। सावधान रहें।

 
 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

चातुर्मास कब से होंगे प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए प्रभाव और अचूक उपाय

केतु का सिंह राशि में चल रहा है गोचर, 3 राशियां रहेंगी टॉप पर, अभी भी कर लें ये 5 उपाय

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

सभी देखें

नवीनतम

15 June Birthday: आपको 15 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 जून 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 जून, 2026)

14 June Birthday: आपको 14 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 जून 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख