khatu shyam baba

शुभ एवं मंगलकारी रहेगी आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि, जानें 9 दिन कौन-सा लगाएं भोग

पं. प्रणयन एम. पाठक
navratri 9 days prasad
 

30 जून से आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि (month of ashadha) प्रारंभ हो गई है, यह 8 जुलाई को समाप्त होगी। ज्योतिषाचार्य पं. प्रणयन पाठक ने ग्रह-नक्षत्रों का विश्लेषण कर इस गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri 2022) को बेहद शुभ बताया है। 
 
ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस वर्ष गुरुवार को गुरु के नक्षत्र में गुप्त नवरात्रि प्रारंभ हो रही है, जो कि शुभ संकेत है। यदि अविवाहित लोग इस नवरात्र में साधना करते हैं तो उनके विवाह की मनोकामना शीघ्र पूर्ण होगी। इस नवरात्रि में मंगल कार्य के अधिक योग बन रहे हैं। देशभर में जहां-जहां भी शक्तिपीठ हैं, उस शहर में व्यापार-व्यवसाय तेजी से प्रगति करेगा। सरकार की कई योजनाएं ऐसे शहरों पर लागू होने के योग हैं। 
 
इस नवरात्रि में प्रतिदिन अलग-अलग तरीके से आराधना करते से विभिन्न लाभ होते हैं। यहां जानिए-9 days prasad 
 
प्रतिपदा को गाय के घी की मिठाई का नैवेद्य लगाने से रोगों से मुक्ति मिलेगी। 
 
द्वितीया को पंचामृत का नैवेद्य लगाने से उम्र बढ़ती है। 
 
तृतीया को दूध से अभिषेक व दूध की वस्तु चढ़ाने से दुख से मुक्ति मिलती है। 
 
चतुर्थी पर मालपुए के नैवेद्य से बुद्धि का विकास होता है। 
 
पंचमी पर केले का नैवेद्य लगाने से स्वास्थ्य लाभ होता है। 
 
षष्ठी पर शहद का नैवेद्य लगाने से जातक में आकर्षण बढ़ता है। 
 
सप्तमी पर गुड़ का नैवेद्य लगाने से संकटों का नाश होता है। 
 
अष्टमी पर नारियल का प्रसाद चढ़ाने से संतान के लिए अच्छा रहता है। 
 
नौंवे दिन यानी नवमी तिथि पर हलवे का नैवेद्य लगाने से सुख-समृद्धि होती है।
 
 
Maa Durga Prasad

ALSO READ: 30 जून : गुप्त नवरात्रि आरंभ, पूजा और खरीदी के 8 सबसे शुभ मुहूर्त, जानिए 9 दिनों में क्या खरीदें, क्या नहीं


 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

ग्रहों के बदलाव से 19 मार्च के बाद 5 राशियों का जीवन पूरी तरह से बदल जाएगा

Malavya Rajyog 2026: अगले 28 दिन इन 4 राशियों पर होगी पैसों की बारिश, क्या आपकी किस्मत भी चमकने वाली है?

गुरु होंगे मार्गी: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 13 दिसंबर तक मिलेगा बड़ा लाभ

जगन्नाथ मंदिर में दिखा फिर से अशुभ संकेत! ध्वज पर बैठा बाज, क्या होने वाली है भारत में कोई बड़ी घटना

चीन के नास्त्रेदमस की ईरान-अमेरिका युद्ध पर 3 भविष्यवाणियां, 2 सच होने का दावा, तीसरी से बढ़ी चिंता

सभी देखें

नवीनतम

11 March Birthday: आपको 11 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 11 मार्च 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

क्या तीसरा एंटी क्राइस्ट आ चुका है? नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी ने बढ़ाई दुनिया की चिंता

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सूर्य का मीन राशि में गोचर: इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

अगला लेख