Biodata Maker

गुरु पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र का शुभ संयोग देगा मंगल आशीर्वाद

Webdunia
सोमवार, 11 जुलाई 2022 (03:45 IST)
Guru Purnima 2022: 13 जुलाई 2022 को गुरु पूर्णिमा का पर्व है। इस बार गुरु पूर्णिमा पर ग्रहों के 4 बहुत ही शुभ राजयोग बन रहे हैं, जिसमें सूर्य, बुध और शुक्र का शुभ संयोग बहुत ही लाभप्रद सिद्ध होगा।
 
 
ग्रहों के शुभ संयोग के साथ बन रहा है राजयोग : 
 
1. सूर्य : इस वक्त सूर्य ग्रह मिथु राशि में है जहां पर बुध के साथ युति बनाकर बुधादित्य योग बन रहा है।
 
2. मंगल : मंगल अपनी स्वयं की राशि मेष में गोचर कर रहा है, जिसके चलते रुचक योग बन रहा है।
 
3. बुध : इस दिन बुध ग्रह स्वयं की राशि मिथुन में विराजमान होकर भद्र योग बना रहा है।
 
4. गुरु : बृहस्पति ग्रह भी स्वयं की राशि मीन में विराजमान है जिससे हंस योग का निर्माण हो रहा है।
 
5. शुक्र : शुक्र ग्रह भी स्वयं की राशि वृषभ में विराजमान रहकर मालव्य योग बना रहा है।
 
6. शनि : इस वक्त शनि ग्रह भी स्वयं की राशि कुंभ में है 12 को मकर में गोचर करेगा। जिसके चलते शश योग बन रहा है।
नोट : इस वक्त सूर्य को छोड़कर सभी ग्रह अपनी स्वयं की राशि में स्थित है। हालांकि सूर्य भी बुध के साथ मिलकर बुधादित्य योग बना रहा है। ग्रहों की ऐसी शुभ स्थिति वर्षों बाद बनी है। ऐसे में इस बार की गुरु पुर्णिमा बहुत ही शुभ रहेगी। यह पंचमहापुरुष योग की स्थिति है। 
 
त्रिग्रही योग : ज्योतिष के अनुसार उपरोक्त ग्रह स्थिति के कारण मिथुन, वृषभ और धनु राशि वाले जातकों का मंगल ही मंगल होगा। गुरु पूर्णिमा के दिन ही यानी 13 जुलाई को ही शुक्र का मिथुन राशि में सुबह 11:01 बजे गोचर होगा। यानी इसी दिन सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह एक ही राशि में रहकर त्रिग्रही योग बनाएंगे।
 
मिथुन राशि : यदि आपकी राशि मिथुन है तो आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी और. करियर में उन्नति होगी। कारोबारी हैं तो मुनाफा होगा। घर पर भी माहौल सुखद रहेगा।
 
वृषभ राशि: यदि आपकी राशि वृषभ है तो आपके मान- सम्मान में बढ़ोतरी होगी। अटका पैसा मिलने की संभावना है। सुख और सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
 
धनु राशि: यदि आपकी राशि धनु है तो आप पर बृहस्पति की कृपा रहेगी। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। व्यापार में मुनाफा होगा। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होली पर दिखेगा चंद्र ग्रहण का दुर्लभ ग्रस्तोदय नजारा, भारत के इस शहर से दिखेगा खास दृश्य

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

भविष्यवाणी: ईरान-इजराइल युद्ध बनेगा विश्वयुद्ध की शुरुआत? भारत बनेगा महाशक्ति

Khagras Chandra Grahan 2026: खग्रास चंद्र ग्रहण का राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (04 मार्च, 2026)

साल 2026 का अगला चंद्र ग्रहण कब होगा?

Israel iran war: ब्लड मून के बाद रौद्र संवत्सर, नरसंहार का साल होगा शुरू, 5 घटनाओं को रोकना मुश्किल

04 March Birthday: आपको 04 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 4 मार्च 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख