Hanuman Chalisa

गुरु पुष्य नक्षत्र कब है अप्रैल में? क्या हैं संयोग?

Webdunia
बुधवार, 26 अप्रैल 2023 (09:52 IST)
Guru pushya nakshatra 2023 : पुष्य नक्षत्र का शुभ योग हर महीने में बनता है। पुष्य नक्षत्र स्थायी होता है अत: इस नक्षत्र में खरीदी की गई कोई भी वस्तु लंबे समय तक उपयोगी रहती है तथा शुभ फल प्रदान करती है। शनिवार को पड़ने वाले शनि पुष्य, रविवार के दिन होने वाले नक्षत्र को रवि पुष्य, गुरुवार के दिन आने वाले पुष्य नक्षत्र को गुरु पुष्य कहते हैं।
 
क्या खरीदें : पुष्य नक्षत्र पर बृहस्पति (गुरु), शनि और चंद्र का प्रभाव होता है इसलिए सोना, चांदी, लोहा, बही खाता, परिधान, उपयोगी वस्तुएं खरीदना और बड़े निवेश करना इस नक्षत्र में अत्यंत शुभ माने जाते हैं। इस नक्षत्र के देवता बृहस्पति हैं जिसका कारक सोना है। स्वामी शनि है अत: लोहा और चंद्र का प्रभाव रहता है इसलिए चांदी खरीदते हैं। स्वर्ण, लोहा या वाहन आदि और चांदी की वस्तुएं खरीदी जा सकती है। गुरु पुष्य नक्षत्र के संयोग में भूमि की रजिस्ट्री करने, नए कामों की शुरुआत करने और वाहन खरीदने का अच्छा योग है।
 
क्या है संयोग : इस बार अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 27 अप्रैल 2023 को प्रात: 6:55 से अगले दिन प्रात: 06:27 तक गुरु पुष्य का योग बनेगा। इसी दिन वरियान योग के साथ ही सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि योग भी रहेगा। इसी के साथ ही शुभकर्तरी, वरिष्ठ, भास्कर, उभयचरी, हर्ष, सरल और विमल नाम के राजयोग भी बनेंगे।
 
अभिजित मुहूर्त : दोपहर 12:11 से 01:02 बजे तक।
विजय मुहूर्त : दोपहर 02:44 से 03:35 बजे तक।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

चातुर्मास कब से होंगे प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए प्रभाव और अचूक उपाय

केतु का सिंह राशि में चल रहा है गोचर, 3 राशियां रहेंगी टॉप पर, अभी भी कर लें ये 5 उपाय

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (17 जून, 2026)

17 June Birthday: आपको 17 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 जून 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

Lucky Plants: घर की बालकनी में लगाएं ये 5 पौधे, खुल जाएंगे तरक्की के बंद दरवाजे

अगला लेख