गुरुवार के दिन ये 10 कार्य करें, खुल जाएंगे आपके भाग्य

Webdunia
बुधवार, 15 सितम्बर 2021 (18:41 IST)
नवग्रहों में बृहस्पति को गुरु की उपाधि प्राप्त है। इनका वार है गुरुवार। गुरुवार की प्रकृति क्षिप्र है। यह दिन ब्रह्मा और बृहस्पति का दिन माना गया है। ज्योतिष के अनुसार गुरुवार या गुरु ग्रह का संबंध महर्षि बृहस्पति और भगवान दत्तात्रेय से है परंतु लाल किताब के अनुसार भगवान ब्रह्मा इसके देवता हैं और ब्राह्मण, दादा, परदादा को इससे संबंधित माना जाता है। पीपल, पीला रंग, सोना, हल्दी, चने की दाल, पीले फूल, केसर, गुरु, पिता, वृद्ध पुरोहित, विद्या और पूजा-पाठ यह सब बृहस्पति के प्रतीक माने गए हैं।
 
ALSO READ: 16 सितंबर को बन रहा है विशेष संयोग, गुरु ग्रह को कर सकते हैं प्रसन्न
गुरुवार के दिन ये कार्य करने से खुल जाते हैं भाग्य : 
1. सफेद चंदन, हल्दी या गोरोचन का तिलक लगाएं।
2. हर तरह की बुरी लत को छोड़ने के लिए अति उत्तम दिन, क्योंकि इस दिन संकल्प की अधिकता रहती है।
3. गुरुवार को पापों का प्रायश्‍चित करने से पाप नष्ट हो जाते हैं, क्योंकि यह दिन देवी-देवताओं और उनके गुरु बृहस्पति का दिन होता है।
4. उत्तर, पूर्व, ईशान दिशा में यात्रा करना शुभ।
5. धार्मिक, मांगलिक, प्रशासनिक, शिक्षण और पुत्र के रचनात्मक कार्यों के लिए यह दिन शुभ है।
6. सोने और तांबे का क्रय-विक्रय कर सकते हैं।
7. इस दिन मंदिर जरूर जाना चाहिए।
8. यदि आपका गुरु अशुभ या कमजोर है तो आप पीपल में जल चढ़ाएं।
9. गुरुवार के दिन पीली वस्तु का सेवन करें।
10. इस दिन घर में धूप दीप देना चाहिए खासकर गुग्गुल की धूप देना चाहिए। इस दिन धूप देने से गृह कलह, तनाव और अनिद्रा और किया कराया में लाभ तो मिलता ही है साथ ही दिल और दिमाग के दर्द में राहत मिलती है। सबसे बड़ी बात यह कि इस दिन धूप देने से पारलौकिक मदद मिलती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Shani gochar : 2025 तक सभी 12 राशियों में शनि ग्रह का प्रभाव, किसे मिलेगा कष्ट किसका होगा उद्धार

Buddha purnima 2024: भगवान बुद्ध के बारे में 10 रोचक जानकारी

शनि ने पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करके इन 5 राशियों की किस्‍मत का पासा पलट दिया, देखें क्या होगा

Weekly Forecast 2024 : साप्ताहिक भविष्‍यफल में जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

बृहस्पति का वृषभ राशि में गोचर फल, जानिए किस राशि के लिए शुभ और किसके लिए अशुभ

Apara ekadashi 2024: अपरा एकादशी कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

21 मई 2024 : आपका जन्मदिन

Maa lakshmi Bhog : माता लक्ष्मी को रोज चढ़ाएं इन 5 में से कोई एक चीज, धन के भंडार भर जाएंगे

21 मई 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख