Hanuman Chalisa

19 साल की लड़की ने की थी क्‍वीन एलिजाबेथ की मौत की भविष्‍यवाणी, 10 भविष्यवाणियां हुईं सच साबित

Webdunia
शुक्रवार, 9 सितम्बर 2022 (11:36 IST)
British Queen Death Predictions : योरप में 2 लोगों की भविष्यवाणियों की हर साल चर्चा होती है- नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा। बाबा वेंगा का नाम अब ज्यादा चर्चा में है क्योंकि माना जाता है कि उनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं, लेकिन हाल ही में क्‍वीन एलिजाबेथ की मौत की भविष्यवाणी करने वाली 19 साल की एक लड़की काफी चर्चा में है। जिसकी करीब 10 भविष्यवाणियों के सच होने का दावा किया जा रहा है। 
 
एलिजाबेथ द्वितीय : ब्रिटेन की महारानी क्‍वीन एलिजाबेथ द्वितीय का 96 साल की उम्र में बालमोरल में निधन हो गया है। उन्होंने करीब 70 वर्ष तक ब्रिटेन पर शासन किया और 15 प्रधानमंत्रियों को शपथ दिलाई थी। साथ ही उन्होंने 128 देशों की यात्रा की थी। एक वर्ष पहले ही उनके पति का कोरोना के चलते निधन हो गया था। उनकी मौत की भविष्यवाणी पहले ही कर दी गई थी और वह कोई बाबा वेंगा नहीं बल्कि 19 साल की हन्ना कैरोल हैं, जिन्होंने 28 बड़ी भविष्वाणियां की है।
 
 
हन्ना कैरोल की भविष्यवाणियां जो सच साबित हुई : अमेरिका के मेसाचुसेट्स के फॉक्सबोरो की रहने वाली 19 साल की हन्ना कैरोल ने साल 2022 के लिए 28 बड़ी भविष्यवाणियां की थीं, जिनमें क्वीन के निधन के बाद 10 भविष्यवाणियां सच साबित हो गई हैं। कहते हैं कि हान्ना ने निक जोनास, प्रियंका चोपड़ा और रिहाना के घर नए मेहमान आने की भविष्यवाणी के साथ ही हैरी स्टाइल्स व बेयॉन्स की नई एल्बम, पेट डेविडसन और किम कार्दशियन अलग हो जाने जैसी भविष्यवाणियां की थीं, जो सच साबित हुईं। हन्ना या हैना ने ज्यादातर ऐसी भविष्यवाणी की है जो पॉप या फिर सिनेमा से जुड़ी है। 
फीस लेकर करती हैं भविष्यवाणियां : हन्ना सोशल मीडिया के माध्यम से फीस लेकर रीडिंग भी करती हैं। पर्सनल रीडिंग पर 2000 डॉलर प्रति माह तक कमाती हैं। उसके फॉलोअर्स खासकर टिकटॉक पर ज्यादा है।
 
अनुमान लगाकर करती हैं भविष्यवाणी : कहते हैं कि वह किसी के भी फोटो या फिर अपने दो कस्टमर्स को देखकर वह उनकी जिंदगी में होने वाली घटनाओं का सटीक अनुमान लगाती हैं। हान्ना कहती हैं कि मेरे अनुमान 'साहसी भावना' पर आधारित होते हैं। वह कहती हैं, 'जब भी मेरी ओर से किया गया कोई अनुमान सच साबित होता है तो यह मुझे उत्साहित कर देता है। मुझे उन्हें सच होते देखना अच्छा लगता है।' वह आगे कहती हैं, 'मैं हमेशा से पॉप कल्चर और सेलिब्रिटीज के बीच रही हूं, तो मेरे अनुमान ज्यादातर उनके बारे में होते हैं। यह एक तरह की नजर है, जिससे मुझे लगता है कि कुछ होने वाला है। यह बेहद मजबूत साहसी भावना होती है।' हाना ने कहा, 'मैं आमतौर पर हर दो से तीन दिन में 15 रीडिंग्स करती हूं, यह निर्भर करता है कि मुझे कितना वक्त मिल रहा है।'
 
 
भविष्यवाणी की लिस्ट : 2022 की शुरुआत में उन्होंने अपने फोन के नोट में भविष्यवाणी की एक लिस्ट बनाई। हन्ना कहती है, 'ये भविष्य देखने जैसा है। कुछ होने वाला है मुझे इसकी बहुत मजबूत फीलिंग आने लगती है।' हन्ना ने अपनी लिस्ट में हेली बीबर के प्रेग्नेंट होने, टायलर स्विफ्ट के शादी की भविष्यवाणी भी की हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (17 मई, 2026)

17 May Birthday: आपको 17 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 मई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope May 2026: साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 मई): जानें इस हफ्ते आपके सितारे क्या कहते हैं?

रोहिणी लगना और नौतपा लगने में क्या है अंतर, क्या है इसका विज्ञान

अगला लेख