Hanuman Chalisa

August Month Birthday : क्या आपके जन्म का महीना है अगस्त? तो जानिए अपने बारे में सबकुछ

Webdunia
August Happy Birthday
 
अगस्त माह में जन्मे लोग कैसे होते हैं? जानिए 
 
आपका जन्म किसी भी साल के अगस्त महीने में हुआ है तो एस्ट्रोलॉजी कहती है कि आपके भीतर सौंदर्य बोध कमाल का है। आप अत्यंत टेलेंटेड और मनी माइंडेड हैं। आप जितने सज्जन दिखाई पड़ते हैं माफ कीजिएगा, उतने हैं नहीं। आप साम, दाम दंड भेद की नीति को मानने वालों में से है। लोगों का भला भी खूब करते हैं लेकिन मन ही मन उनसे रिटर्न की उम्मीद भी लगाए रखते हैं। आप एक नंबर के कंजूस हैं। ज्यादा दोस्त, सहेली बनाने में विश्वास नहीं रखते। अगर तब भी आपके कुछ दोस्त हैं तो मान कर चलिए कि वह उनकी दयालुता है। इसमें आपका कोई योगदान नहीं यानी अपनी और से आप कभी दोस्ती नहीं निभा पाते हैं।
 
 
आपकी प्रतिभा का जवाब नहीं। कला, साहित्य और विभिन्न रचनात्मक विधाओं में आप अपनी विशिष्ट पहचान बनाते हैं। आप अपनी मर्जी के मालिक हैं। जिद या कहें बेकार की जिद आपको आगे बढ़ने से रोकती है। कई बार आप खुद अपनी अच्छी भली तैरती नाव को डुबो लेते हैं और फिर शहीद होने का ढोंग करते हैं। जुबान के बेहद कड़वे हैं आप, लोग आपकी पर्सनेलिटी से प्रभावित होकर आते हैं और आपको सुनकर कतरा कर निकल जाते हैं। आप खूबसूरत है इसमें कोई दो मत नहीं। लेकिन इस खूबसूरती के साथ मन की खूबसूरती लगभग लापता है। आपको घमंडी कहना गलत नहीं होगा।
 
पैसों के सामने रिश्ते-नाते-दोस्ती-प्यार सब आपके लिए बकवास है। कौड़ी-कौड़ी का हिसाब रखते हैं। खासकर कभी किसी मौके पर आपको अपनी जेब से देना पड़ जाए तो सूरत उतर जाती है आपकी। आप अक्सर अच्छे बिजनेसमैन, इंजीनियर, टीचर या फिर कलाकार होते हैं।
 
प्यार के मामले में बुद्धू और बिगड़ैल होते हैं। हालांकि आप अपने आपको काफी स्मार्ट समझते हैं। लाइफ को लेकर आपमें एक खास किस्म की लापरवाही पाई जाती है। आपको लगता है जीवन किसी के भी साथ गुजारा जा सकता है अगर वह आपके शासन में रहने को तैयार हो। इसलिए अगस्त में जन्मे खूबसूरत युवा के पार्टनर अक्सर डल और एकदम साधारण होते हैं। यहां तक कि लोगों को आप पर कौतुक हो सकता है कि क्या सोचकर रब ने यह जोड़ी बना दी।
 
यहां हमारा डिप्लोमैटिक होने का कोई इरादा नहीं मगर अगस्त में जन्मे कुछ ऐसे अपवाद भी हैं जिनकी जोड़ी माशाअल्लाह है। मेड फॉर इच अदर। जबर्दस्त प्यार करने वाले, लेकिन सौ में से कोई एक ही ऐसा बिरला मिलेगा बाकी तो बेमेल जोड़ियों के किस्से ज्यादा नजर आते हैं।
 
लड़कियां एक नंबर की फ्लर्ट लेकिन लगती है जमाने भर की मासूम। इतनी सफाई से मुर्गे 'आई मीन' लड़के फंसाती है कि बेचारा हलाल होने तक इसी भ्रम में रहता है कि उसके जैसा भाग्यशाली कोई नहीं। इनकी खासियत यह होती है कि यह ऊपर से अबोध होने का स्वांग बखूबी रच लेती है और दुनिया को भी कानों-कान खबर नहीं होती। सौ चूहे खाकर....! इसमें बुरा मानने वाली कोई बात नहीं है।
 
 
आपकी खूबसूरती है ही ऐसी कि बंदा गश खाकर गिर जाए। लेकिन शादी के मामले में अक्सर बेवकूफी का परिचय देती हैं। किसी भी लल्लू के साथ बंधकर सबको चौंका देती है। आपको सलाह है कि अपना टैलेंट बर्बाद ना करें। इतनी कलात्मकता हर तक किसी के नसीब में नहीं होती। बहरहाल, हैप्पी बर्थ डे!
 
लकी नंबर : 2 ,5, 9
 
लकी कलर : स्लेटी, गोल्डन और रेड
 
लकी डे : संडे, फ्राइडे और वेन्सडे
 
लकी स्टोन : मून स्टोन
 
सुझाव : शिव मंदिर में दूध और मिश्री चढ़ाएं।

ALSO READ: Nag Panchami 2021 : सपने में दिखते हैं नाग, तो ऐसे करें पूजा, मिलेगा लाभ

ALSO READ: 22 अगस्त 2021 रविवार : श्रावण माह की पूर्णिमा, रक्षा बंधन का त्योहार और शुभ संयोग

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

कौन था मायावी कालनेमि? योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद क्यों छिड़ी है सनातन पर नई बहस?

Video: यमुना नदी में कालिया नाग का अवतार? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

Vastu Remedies: वास्तु दोष निवारण के सबसे असरदार 5 उपाय

मकर राशि में बना दुर्लभ पंचग्रही योग, इन 5 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव

Gupt Navratri: गुप्त नवरात्रि में मां कालिका की यह साधना क्यों मानी जाती है खास? जानिए रहस्य

सभी देखें

नवीनतम

Narmada Jayanti 2026: 25 जनवरी को मनेगा मां नर्मदा का प्राकट्योत्सव, जानें कलियुग में कैसे करें मां नर्मदा की भक्ति

Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक राशिफल: 26 जनवरी से 1 फरवरी, 2026, नए अवसरों और सफलता का समय

नर्मदा जयंती 2026: कब है, क्यों मनाई जाती है और क्या है इसका धार्मिक महत्व?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (24 जनवरी, 2026)

24 January Birthday: आपको 24 जनवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख