Hanuman Chalisa

Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज पर होगा नवपंचम योग का निर्माण, इन 3 राशियों के खुल जाएंगे भग्य

WD Feature Desk
शुक्रवार, 22 अगस्त 2025 (18:37 IST)
Hartalika Teej 2025 Lucky Zodiac: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज रहती है। 26 अगस्त 2025 को हरतालिका तीज का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और माता पर्वती के साथ ही शिवलिंग की अष्‍ट प्रहर पूजा करती हैं। ज्योतिष के अनुसार इस दिन शनि मीन राशि में और शुक्र मिथुन राशि में रहेंगे। दोनों ग्रह 120 डिग्री पर आकर दुर्लभ नवपंचम राजयोग बना रहे हैं। इसके चलते तीन राशियों को लाभ होगा।
 
1. मेष राशि: आपके लिए यह योग बहुत ही शुभ माना जा रहा है। यदि आप नौकरी करते हैं तो सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। यदि आप कारोबारी हैं तो मुनाफा होगा। आपको लंबी यात्रा का सुख भी प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपके लिए इस योग के चलते शनि के बुरे प्रभाव से भी राहत मिलेगी।
 
2. सिंह राशि: आपके लिए भी यह योग लाभदायक सिद्ध होगा। आपके जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। दांपत्य जीवन में सुधार होगा और खुशियां आएंगी। सेहत भी अच्छी बनी रहेगी। कार्यस्थल पर भी सफलता का परचम लहराएगा। हालांकि आपको क्रोध करने से बचना होगा।
 
3. मीन राशि: आप इस योग के चलते किस नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। खासकर वेतन में वृद्धि की संभावना प्रबल है। कारोबारी हैं तो नए संबंध भविष्य में अवसर पैदा करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा जिसके चलते दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आपके लिए इस योग के चलते शनि के बुरे प्रभाव से भी राहत मिलेगी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 मई, 2026)

28 May Birthday: आपको 28 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

संभलकर! 7 जून से लगने जा रहा है विष्कुंभ योग, इन 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन

जून 2026 के ग्रह गोचर: किस राशि पर पड़ेगा सबसे बड़ा असर?

अगला लेख