Biodata Maker

Holi Numerology Horoscope: अपने मूलांक के अनुसार जानें किन रंगों से खेलें होली, (पढ़ें साप्ताहिक अंक राशिफल 2 से 8 मार्च 2026)

डॉ. अभय गुप्ता
शनिवार, 28 फ़रवरी 2026 (12:36 IST)
Holi 2026 Horoscope: इस सप्ताह रंगों का त्योहार होली भी आ रहा है। अंकशास्त्र के अनुसार रंगों का अपना विज्ञान होता है, जो व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव पड़ता है अर्थात् अंकों के साथ रंगों का भी जीवन में बड़ा महत्व होता है। आज के इस साप्ताहिक राशिफल में हम आपको बता रहे है कि आपके मूलांक के अनुसार कौन सा रंग आपके लिए शुभ है, साथ ही जानिए आपके मूलांक के अनुसार आपको कौन से रंग से होली खेलना अच्छा होगा।ALSO READ: काशी में होली की अनोखी शुरुआत: मसान होली सहित जानिए 5 चौंकाने वाली परंपराएं
 

आप सभी को रंगों के इस त्योहार की अनंत शुभकामनाएं। 

(साप्ताहिक अंक राशिफल 2 मार्च से 8 मार्च 2026) 


मूलांक 1 (जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28)

यह सप्ताह आपके नेतृत्व और निर्णायक कदम उठाने का है। आपको पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके रुके हुए कार्य आगे बढेंगे, लेकिन जोखिम सोच-समझकर उठाए। रुका हुआ धन मिल सकता है। अहंकार से बचें और शांत रहें। स्वास्थ ठीक रहेगा और रिश्तों में अपनापन बना रहेगा।
 
उपाय: होली में लाल, केसरिया, पीला या सुनहरा रंगों का प्रयोग करना आपके लिए शुभ होगा।
 

मूलांक 2 (जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29)

इस सप्ताह आपको अपनी भावनाओं को काबू में रखें, किसी निकट व्यक्ति या अधिकारियो से मतभेद संभव है। वरिष्ठों से तालमेल रखें। अनावश्यक दबाव लेने से बचें, मानसिक शांति के लिए ध्यान करें। खर्च पर नियंत्रण रखें। मूड में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करे।
 
उपाय: होली में क्रीम कलर, सिल्वर और सफेद रंगों का प्रयोग करना आपके लिए शुभ होग।
 

मूलांक 3 (जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30)

यह सप्ताह आपके उच्च अधिकारियों से संपर्क आपके लिए लाभदायक रहेंगे, आत्मविश्वास से काम लें, कार्य के नए अवसर मिल सकते हैं। निवेश से लाभ मिल सकता है। आपके सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।ALSO READ: होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता
 
उपाय: होली में पीले, नारंगी रंगों का प्रयोग करना आपके लिए शुभ होगा।
 

मूलांक 4 (जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31)

यह सप्ताह अचानक परिवर्तन लाने वाला होगा जोखिम भरे निवेश से बचें। वित्तीय मामलों में सतर्कता आवश्यक है, जल्दबाजी में निर्णय न लें। सिरदर्द या तनाव हो सकता है। रिश्तों में गलतफहमी हो सकती है।
 
उपाय: होली में नीला, हल्का नीला, स्लेटी और भूरे रंगों का प्रयोग करना आपके लिए शुभ होगा।
 

मूलांक 5 (जन्म दिनांक 5, 14, 23)

यह सप्ताह आपके लिए नए अवसर ले कर आएगा। व्यापार में लाभ और संपर्क बढ़ेंगे, यात्रा से आर्थिक लाभ संभव है। इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। वित्तीय निर्णय सोच समझ कर या किसी अनुभवी की सलाह ले कर करें। मित्रों से सहयोग मिलेगा।
 
उपाय: होली में हरा हल्का नीला और सफेद रंग का प्रयोग करना आपके लिए शुभ होगा।
 

मूलांक 6 (जन्म दिनांक 6, 15, 24)

यह सप्ताह प्रेम और आकर्षण से भरपूर रहेगा। संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। सुंदरता, डिजाइन और कला से जुड़े कार्यों में लाभ होगा। नए निवेश के लिए समय अनुकूल हैं, अनावश्यक खर्चों से बचे। रिश्ते अच्छे रहेंगे।
 
उपाय: होली में गुलाबी, हल्का हरा या सफेद रंग का प्रयोग करना आपके लिए शुभ होगा। 
 

मूलांक 7 (जन्म दिनांक 7, 16, 25)

आपकी आध्यात्मिक शक्ति बढ़ेगी। एकांत और आत्म-चिंतन से लाभ मिलेगा। विदेश जाने से जुड़ा अवसर मिल सकता है। किसी रहस्यमय ज्ञान की ओर आकर्षण रहेगा। आय स्थिर रहेगी। आपके काम में विलम्ब हो सकता है। अत्यधिक तनाव लेने से बचें। योग और ध्यान लाभकारी होंगे।
 
उपाय: होली में सफेद, हल्का पीला या बैंगनी रंग का प्रयोग करना आपके लिए शुभ होगा। 
 

मूलांक 8 (जन्म दिनांक 8, 17, 26)

इस सप्ताह आपको मेहनत अधिक करना पढ़ सकती है और उसका परिणाम मिलने में विलंब हो सकता हैं। पिता या अधिकारी से टकराव से बचें। कोर्ट-कचहरी, क़ानूनी मामलों में सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति को उधार न दें। जोड़ो के दर्द की समस्या हो सकती है, रिश्तों में संतुलन बनाए रखें।
 
उपाय: होली में गहरा नीला, जामुनी, काला या गहरा ग्रे रंग का प्रयोग करना शुभ रहेगा। 
 

मूलांक 9 (जन्म दिनांक 9, 18, 27)

यह सप्ताह आपके लिए ऊर्जा और जोश से भरा रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। जल्दबाजी से बचें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। अचानक लाभ होने की सम्भावना है। रक्तचाप का ध्यान रखें, रिश्तों में तालमेल बनाए रखें।
 
उपाय: होली में लाल, मैरून या गुलाबी रंग का प्रयोग करना शुभ रहेगा।
 
अस्वीकरण (Disclaimer): अंक ज्योतिष द्वारा बताई गई भविष्यवाणियां केवल संभावित रुझानों का संकेत देती हैं। यह राशिफल मूलांक के आधार पर किया गया सामान्य पूर्वानुमान है, इसमें व्यक्तिगत तौर पर परिवर्तन संभव है अधिक जानकारी के किसी अनुभवी अंक ज्योतिषी से संपर्क करें।ALSO READ: Dhulendi in 2026: रंगों वाली होली का पर्व 3 को मनाएं या कि 4 मार्च को जानिए सही तारीख

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होलाष्टक के 8 दिनों में किस दिन क्या करें और क्या नहीं?

Dhulandi 2026: धुलेंडी के दिन 5 कार्य जरूर करें तो होगा बड़ा फायदा

शनि ग्रह का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

Holi 2026 Date Confused: 2 मार्च को भद्रा तो 3 को ग्रहण, जानें ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कब जलेगी होली?

होलिका दहन और होली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व, जानें 4 काम की बातें

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 फरवरी, 2026)

28 February Birthday: आपको 28 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 फरवरी 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

कब तक पीएम रहेंगे नरेंद्र मोदी? इस भविष्यवाणी ने उड़ाई सबकी नींद, जानें वो 3 बड़ी बातें

आमलकी एकादशी पर क्यों करते हैं आंवले की पूजा?

अगला लेख