Hanuman Chalisa

जनवरी 2020 के प्रमुख व्रत, तीज, त्योहार और दिवस जानिए यहां एक साथ

Webdunia
जनवरी 2020 में कब कौन से विशेष तीज-त्योहार आएंगे और क्या महत्व है उनका, जानिए यहां... 
 
सोमवार, 6 जनवरी को एकादशी है। हिन्दी पंचांग के अनुसार अभी पौष मास चल रहा है। इस माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी कहा जाता है। इस एकादशी पर भगवान विष्णु के लिए विशेष पूजा और व्रत करना चाहिए।
 
बुधवार, 8 जनवरी को प्रदोष व्रत है। इस दिन शिवजी और माता पार्वती की पूजा करने की परंपरा है।
 
शुक्रवार, 10 जनवरी को शाकंभरी पूर्णिमा है। ये पौष मास का अंतिम दिन है। इसी दिन से माघ मास के स्नान शुरू हो जाएंगे। पूर्णिमा पर भगवान सत्यनारायण की कथा करने का विधान है।
 
सोमवार, 13 जनवरी को गणेश चतुर्थी व्रत है। इसे तिल चतुर्थी भी कहते हैं। इस दिन भगवान गणेशजी के लिए व्रत-उपवास, पूजन किए जाते हैं। 13 जनवरी को ही लोहड़ी उत्सव भी मनाया जाएगा।
 
बुधवार, 15 जनवरी को मकर संक्रांति है। सूर्य जब धनु राशि से मकर में प्रवेश करता है, तब मकर संक्रांति मनाई जाती है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने के सूर्य पूजा और दान-पुण्य करने की परंपरा प्रचलित है। 15 जनवरी को सूर्य के राशि बदलने से खरमास भी समाप्त हो जाएगा। इसके बाद मांगलिक कर्म, विवाह, गृह प्रवेश आदि शुभ काम फिर से शुरू हो जाएंगे।
 
सोमवार, 20 जनवरी को षट्तिला एकादशी है। इस दिन भगवान को तिल से बने व्यंजन का भोग लगाया जाता है और स्वयं भी इन व्यंजन का सेवन करना चाहिए।
 
बुधवार, 22 जनवरी को प्रदोष व्रत पर शिवजी और पार्वती का अभिषेक करना चाहिए।
 
शुक्रवार, 24 जनवरी को मौनी अमावस्या है। इस तिथि पर नदियों में स्नान करने के बाद दान-पुण्य करना चाहिए। पितरों के लिए श्राद्ध-तर्पण करना चाहिए।
 
मंगलवार, 28 जनवरी को अंगारक विनायक चतुर्थी है। जब मंगलवार को विनायक चतुर्थी आती है तो उसे अंगारक विनायक चतुर्थी कहते हैं।
 
गुरुवार, 30 जनवरी को बसंत पंचमी है। इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की विशेष पूजा करनी चाहिए। प्राचीन समय में इसी तिथि पर देवी सरस्वती प्रकट हुई थीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (29 मई, 2026)

29 May Birthday: आपको 29 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

12 साल बाद गुरु का 'महागोचर': 2 जून से कर्क राशि में आएंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेगा धन का पिटारा

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा?

अगला लेख