Hanuman Chalisa

जूल्स वर्ने ने की थी भारत के संबंध में ये आश्चर्यजनक भविष्यवाणी

अनिरुद्ध जोशी
विश्वविख्यात भविष्यवक्ता जूल्स वर्ने (8 फ़रवरी 1828 – 24 मार्च 1905) एक लेखक भी थे। उन्होंने भी विश्व राजनीति के बारे में कई भविष्यवाणियां की थीं, जो सच साबित हुईं। उन्होंने अधिकतर भविष्यवाणियां विज्ञान संबंधी की हैं। भारत संबंधी कुछ भविष्यवाणियां इस प्रकार हैं-
 
 
* जूल्स के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच जंग छिड़ेगी। बांग्लादेश बनेगा। अंत में पाकिस्तान एक छोटे से टापू जैसा रह जाएगा। इसका कुछ भाग अफगानिस्तान ले लेगा और कुछ में स्वतंत्र बलूचिस्तान बन जाएगा।
 
* भारत, चीन की ली गई भूमि वापस ले सकेगा। इसी समय तक तिब्बत भी स्वतंत्र हो जाएगा। बाद में चीन एटम बम बनाएगा।
 
* संपन्न देशों को हर्षल, प्लूटो आदि ग्रहों की भी विस्तृत जानकारी मिल जाएगी और मनुष्य शुक्र तथा मंगल ग्रह तक पहुंच जाएगा।
 
 
* भारत अत्यधिक शक्तिशाली बनकर उभरेगा। विश्व में उसका सम्मान बढ़ता चला जाएगा।
 
* सारी पृथ्वी, विशेषकर शहरी क्षेत्र भयंकर पर्यावरण प्रदूषण से ग्रस्त हो जाएंगे। नई-नई बीमारियां फैलेंगी, जो डॉक्टरों की समझ से परे होंगी।
 
* जूल्स वर्ने को 19वीं सदी के सबसे प्रगतिशील लेखक के तौर पर शुमार किया जाता है। वे चन्द्रमा के मॉड्यूल से लेकर सौर परिक्रमा तक की बातें करते हैं। उनकी किताब में वे इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों की बातें करते हैं और वे पनडुब्बियां उनकी किताब लिखने के लगभग 90 वर्ष बाद आधिकारिक तौर पर अस्तित्व में आईं।

 
साभार-
1. विश्व की आश्चर्यजनक भविष्यवाणियां : लेखक नरेन्द्र शर्मा, प्रकाशक- पवन पॉकेट बुक्स, दिल्ली।
 
2. अमर भविष्यवाणियां : लेखक- डॉ. नारायणदत्त श्रीमाली, प्रकाशक- मयूर पेपरबैक्स, नई दिल्ली।
 
3. नास्त्रेदमस की संपूर्ण भविष्यवाणियां, लेखक- अशोक कुमार शर्मा, प्रकाशक- डायमंड पॉकेट बुक्स, नई दिल्ली। 
 
4. इक्कीसवीं सदी एवं भविष्यवेत्ताओं के अभिमत : लेखक- पं. श्रीराम शर्मा 'आचार्य'। अखिल विश्व गायत्री परिवार, हरिद्वार।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

31 May Birthday: आपको 31 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 31 मई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope 1 to 7 June: साप्ताहिक राशिफल (1 से 7 जून 2026): अपने भाग्य को जानें और तैयार रहें

क्या आप भी गलत तरीके से करते हैं गायत्री मंत्र का जाप? जानें सही नियम और 21 दिनों में देखें चमत्कारी बदलाव

Weekly Horoscope 1–7 June 2026: 01 से 07 जून तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

अगला लेख