Hanuman Chalisa

4 राशियों की कुंडली में बन रहा है कालसर्प योग, कहीं आपकी राशि तो नहीं

Webdunia
गुरुवार, 17 फ़रवरी 2022 (15:42 IST)
kaal sarp yog
कुंडली ज्योतिष के मुताबिक 2022 में अप्रैल में कई बड़े ग्रह लंबे समय के बाद राशि बदल रहे हैं। अप्रैल में गुरु, शनि और राहु-केतु राशि बदल रहे हैं। राहु वृषभ और केतु वश्‍चिक में गोचर करेंगे। शुक्रवार 31 दिसंबर 2021 सुबह 5 बजे से कालसर्प योग की शुरुआत हुई थी जो अगले वर्ष 2022 तक रही। कालसर्प दोष चंद्रमा से खंडित होता है। जब भी चंद्रमा राहु के आगे निकलेंगे, तो कालसर्प योग खंडित होगा। खंडित होने के कारण इसका असर कम होता। अब कालसर्प योग 13 जनवरी को एक बार फिर से खंडित हो गया। जो 14 से 15 दिनों तक खंडित रहा और फिर यह योग गुरुवार, 27 जनवरी से पुन: प्रारंभ हो गया, जो अब रविवार, 24 अप्रैल 2022 तक रहेगा। जिसके बाद यह पूर्ण रूप से समाप्त हो जाएगा। ऐसे में इस वर्ष 4 राशियों पर कालसर्प योग का साया रहेगा। 24 अप्रैल तक सभी सतर्क रहें।
 
 
1. वृषभ (Taurus): आपकी राशि के लिए कालसर्प योग मुश्किलें खड़ी कर सकता है। आपको घटना-दुर्घटना से सावधान रहना होगा। माता की सेहत का ध्‍यान रखना होगा। खानपान में भी सावधानी रखना होगी और माता कालिका की पूजा करें।
 
2. कन्या (virgo): आपके लिए यह योग विष के समान माना जा रहा है, लेकिन यदि आप नशा नहीं करते हैं तो डरने की जरूरत नहीं है। आप खानपान को लेकर सावधान रहे और सिर्फ अपने कार्य पर ही फोकस रखें और माता दुर्गा की पूजा करें।
 
3. वृश्चिक (Scorpio): आपके लिए यह स्थिति मन की बेचैनी और भावना को बढ़ा सकती है। डिप्रेशन आप पर हावी हो सकता है। आपको मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए धार्मिक कार्य करना चाहिए या ध्यान करना चाहिए। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
4. मीन (Pisces): आपके लिए यह स्थिति उथल-पुथल वाली रह सकती है। कोई ऐसी घटना हो सकती है जिसके चलते आपका दिल और दिमाग हिल जाएगा। इससे बचने के लिए आप धैर्य से काम लें, माथे पर केसर का तिलक लगाते रहें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
 
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष, सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Vakri Budh 2026: बुध की वक्री चाल से बदलेगी 12 राशियों की किस्मत, जानें आपका हाल

त्रिग्रही योग योग से 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, मौका न चुकें 3 उपाय करें

सभी देखें

नवीनतम

Daily Vastu Tips: घर में हर दिन खुश रहना है तो आज ही अपनाएं ये सरल वास्तु टिप्स

देवशयनी एकादशी से चातुर्मास क्यों शुरू होता है? जानें धार्मिक मान्यता और आध्यात्मिक महत्व

बृहस्पति का सिंह राशि में होगा गोचर, युग परिवर्तन के साथ 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (02 जुलाई, 2026)

02 July Birthday: आपको 2 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख