Dharma Sangrah

Kartik maas 2025: कार्तिक मास के व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

WD Feature Desk
बुधवार, 22 अक्टूबर 2025 (09:53 IST)
Kartik Maas 2025 Festival List: कार्तिक मास हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीनों में से एक माना जाता है, जो भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस महीने में तुलसी पूजा और दीपदान का विशेष महत्व है, जिसके कारण यह महीना धन, समृद्धि और मोक्ष की कामना के लिए अति उत्तम होता है। वर्ष 2025 में कार्तिक मास का आरंभ 08 अक्टूबर 2025 (बुधवार) से होगा और इसका समापन 05 नवंबर 2025 (बुधवार) को कार्तिक पूर्णिमा के दिन होगा। इस दौरान कई बड़े त्योहार आते हैं, जिनमें दीपावली, करवा चौथ, तुलसी विवाह और छठ पूजा प्रमुख हैं।ALSO READ: Diwali 2025 date: दिवाली पर बन रहे हैं अति दुर्लभ योग मुहूर्त, लक्ष्मी पूजा का मिलेगा दोगुना फल
 
यहां कार्तिक मास 2025 के प्रमुख व्रत और त्योहारों की सूची दी प्रस्तुत है:
 
08 अक्टूबर 2025 (बुधवार): कार्तिक मास का प्रारंभ। 
 
10 अक्टूबर (शुक्रवार): करवा चौथ, वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी।
 
13 अक्टूबर (सोमवार): अहोई अष्टमी (अहोई आठें), कालाष्टमी।
 
17 अक्टूबर (शुक्रवार): रमा एकादशी, गोवत्स द्वादशी, सूर्य तुला संक्रांति।
 
18 अक्टूबर (शनिवार): धनतेरस (धन त्रयोदशी), यम दीपदान, प्रदोष व्रत।ALSO READ: Dhanteras 2025 date: धनतेरस कब है वर्ष 2025 में?
 
19 अक्टूबर (रविवार): काली चौदस (रूप चतुर्दशी), नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली)।
 
20 अक्टूबर (सोमवार): दीपावली (लक्ष्मी-कुबेर पूजन), नरक चतुर्दशी (उदया तिथि), कार्तिक अमावस्या।
 
21 अक्टूबर (मंगलवार): स्नान-दान कार्तिक अमावस्या।
 
22 अक्टूबर (बुधवार): गोवर्धन पूजा, अन्नकूट।
 
23 अक्टूबर (गुरुवार): भाई दूज (यम द्वितीया), चित्रगुप्त पूजा।
 
25 अक्टूबर (शनिवार): छठ पूजा का प्रारंभ (नहाय खाय), विनायक चतुर्थी।
 
26 अक्टूबर (रविवार): छठ पूजा (खरना) पंचमी।
 
27 अक्टूबर (सोमवार): छठ पूजा (संध्या अर्घ्य) षष्ठी।
 
28 अक्टूबर (मंगलवार): छठ पूजा (उषा अर्घ्य) सप्तमी।
 
30 अक्टूबर (गुरुवार): गोपाष्टमी पर्व।
 
31 अक्टूबर (शुक्रवार): आंवला नवमी (अक्षय नवमी)।
 
02 नवंबर (रविवार): देवउठनी एकादशी (प्रबोधिनी एकादशी)।
 
03 नवंबर (सोमवार): तुलसी विवाह, सोम प्रदोष व्रत।
 
05 नवंबर 2025 (बुधवार): कार्तिक पूर्णिमा (देव दिवाली), गुरु नानक जयंती।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: Diwali 2025 date: दिवाली कब है वर्ष 2025 में, एक बार‍ फिर कन्फ्यूजन 20 या 21 अक्टूबर?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Mulank 5: मूलांक 5 के लिए कैसा रहेगा साल 2026 का भविष्य?

Lal Kitab Kanya Rashifal 2026: कन्या राशि (Virgo)- राहु करेगा संकट दूर, गुरु करेगा मनोकामना पूर्ण

'मालव्य' और 'लक्ष्मी नारायण' राजयोग: इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा अपार धन लाभ

Mokshada Ekadashi Katha: मोक्षदा एकादशी व्रत क्यों है इतना महत्वपूर्ण? जानें पौराणिक कथा

Mithun Rashi 2026: मिथुन राशि 2026 राशिफल: शनि के फेर में है कर्मफल और गुरु की मुट्ठी में बंद है भाग्य

सभी देखें

नवीनतम

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर, 2025: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2026: वृश्चिक राशि (Scorpio)- पंचम के शनि और चतुर्थ के राहु से रहें बचकर, बृहस्पति के उपाय से चमकेगा भाग्य

Lord Krishna Quotes : गीता जयंती 2025: भगवान श्रीकृष्ण के 10 अनमोल वचन

विवाह पंचमी 2025: क्यों है यह दिन खास? जानिए श्रीराम-जानकी की कृपा पाने के उपाय

अगला लेख