लाल रंग से रहें बचकर, जानिए फायदे और नुकसान

अनिरुद्ध जोशी
लाल रंग एक ओर उत्साह और उमंग का रंग है तो दूसरी ओर उग्रता का रंग भी है। लाल रंग का प्रयोग कहां करना चाहिए और कहां नहीं यह बहुत सोच समझकर करना चाहिए, क्योंकि लाल रंग उत्साह को उग्रता में बदलने की ताकत रखता है। सिर्फ यही नहीं यह और भी कई तरह के नुकसान पहुंचा सकता है।
 
 
लाल रंग के नुकसान: 
1. घर की दीवारों का रंग लाल नहीं होना चाहिए। 
 
2. बेडरूम में चादर, पर्दे और मैट का रंग लाल नहीं होना चाहिए।
 
3. लाल रंग के वस्‍त्र नहीं पहनना चाहिए, यह वस्त्र विवाह के लिए रिजर्व है। लाल से मिलते जुलते रंग का उपयोग कर सकते हो।
 
4. लाल रंग मन को अशांत कर सकता है। मन अशांत हो तो लाल रंग से दूर रहें। 
 
5. जहां लाल रंग की अधिकता है वहां रहने से आपस में झगड़ा होने की संभावना रहती है।
 
6. घर में लाल रंग की अधिकता है तो या दीवारों पर लाल रंग है तो आंखों से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है।
 
7. लाल रंग के गलत प्रयोग से पाचन तंत्र गड़बड़ा सकता है। भावनात्मक कष्ट, उन्माद, बुखार, सूजन, उच्च रक्तचाप, मानसिक रोग की स्थिति में लाल रंग से बचना बेहतर है। 
 
8. लाल रंग के अत्यधिक प्रयोग से दुर्घटना के योग भी बनते हैं। 
 
9. इससे दुष्प्रभाव से व्यक्ति का साहस और विश्‍वास घटता है। 
 
10. कुंडली में पांचवें, सातवें, या आठवें भाव में मंगल हो या कन्या या मिथुन लग्न की पत्रिका हो तो भी लाल रंग से बचना चाहिए।
 
 
लाल रंग के फायदे :
1. लाल रंग का प्रयोग घर की दक्षिण दिशा में करना फायदेमंद साबित हो सकता है। दक्षिण दिशा में लाल रंग की चीजें रखने से घर की मंझली कन्या को हर तरह से फायदा मिलता है और नेत्र संबंधी कोई विकार नहीं होता है। 
 
2. लाल रंग के फूल आंखों को बहुत सुहाते हैं और इन्हें देखने से मन को शांति मिलती है।
 
3. लाल रंग के फल और सब्ज‍ियों में लाइकोपिन और एंथेसायनिन होता है, जो कैंसर की संभावना को कम करने के साथ ही आपकी याददाश्त को बढ़ाने में मदद करते है। ये शरीर को आवश्यक उर्जा भी प्रदान करते हैं, जिससे आप तरोताजा बने रहते हैं। इसके लिए अपनी डाइट में टमाटर, गाजर, चुकंदर, शिमला मिर्च, स्ट्रॉबेरी, तरबूज, सेब, चेरी, आलूबुखारा आदि को शामिल कर सकते हैं।
 
4. लल रंग के साथ हरा, पीला या गुलाबी रंग का उचित प्रयोग किया जाए तो यह लाभ पहुंचा सकता है। जैसे हरे रंग की साड़ी में लाल रंग की बार्डर, या इसके उलट हो। दूसरा लाल रंग की चुड़ियों के साथ रहे रंगी चुड़ियां। 
 
6. लाल रंग के प्रभाव से आलस दूर होता है और मन में उत्साह बढ़ता है।
 
7. कुंडली में मंगल कमजोर हो या कर्क और सिंह लग्न के जातक लाल रंग का उचित तरीके से उपयोग करेंगे तो लाभ मिलेगा।
 
8. लाल रंग भूख बढ़ाने में सहायक होता है। इसी कारण कई महंगे रेस्त्रां लाल मेजपोश तथा लाल नेपकिन का प्रयोग करते हैं।
 
9. लाल रंग की किरणें हीमोग्लोबिन बनाने में सहायक होती हैं तथा लीवर को ताकत देती हैं। यह रंग शरीर में जमा फालतू खनिज तत्वों को तोड़कर निष्कासित करता है। 
 
10. खून की कमी, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, कब्ज, लकवा, तपेदिक में लाल रंग लाभकारी होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

पहली बार रख रहे हैं सावन सोमवार का व्रत तो इन नियमों को जरूर अपनाएं

सावन में कढ़ी क्यों नहीं खाते? क्या है आयुर्वेदिक कारण? जानिए बेहतर विकल्प

सावन मास प्रारंभ, जानिए कितने सोमवार, कितने प्रदोष और पूजा के शुभ मुहूर्त, विधि, रुद्राभिषेक के साथ 5 अचूक उपाय

सावन मास से इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, बनने जा रहा है दुर्लभ संयोग

सावन में हुआ है बेटे का जन्म तो लाड़ले को दीजिए शिव से प्रभावित नाम, जीवन पर बना रहेगा बाबा का आशीर्वाद

सभी देखें

नवीनतम

13 जुलाई से शनि चलेंगे 138 दिनों तक उल्टी चाल, 5 राशियां कर लें ये 5 अचूक उपाय

Aaj Ka Rashifal: प्रेम में सफलता या उलझन? जानिए 12 राशियों का आज का हाल (पढ़ें 12 जुलाई का राशिफल)

12 जुलाई 2025, शनिवार के शुभ मुहूर्त

सावन में रुद्राक्ष पहनने से क्या सच में होता है फायदा, जानिए क्या है ज्योतिष और अध्यात्म में रुद्राक्ष का महत्व

Aaj Ka Rashifal: 11 जुलाई का दिन, आज ये 4 राशियां आर्थिक फैसलों में रहें सतर्क, पढ़ें अपना राशिफल

अगला लेख