Hanuman Chalisa

सर्वार्थ सिद्धि और पारिजात योग में मनेगी मकर संक्रांति

आचार्य डॉ. संजय
* मकर संक्राति 2018 : बन रहे हैं 2 शुभ और लाभदायक योग...   
 
इस वर्ष मकर संक्रांति रविवार, 14 जनवरी को मनाई जाएगी। ऐसा कई बार हुआ है कि मकर संक्रांति को लेकर पंचांग भेद हैं। कुछ पंचांग में सूर्य का राशि परिवर्तन 14 जनवरी की दोपहर 2 बजे के बाद होगा, जबकि कुछ पंचांग में रात 8 बजे बाद सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। 
 
परंतु सिद्ध पंचांग में 14 जनवरी को ही मकर संक्रांति मनाना श्रेष्ठ बताया गया है। 14 जनवरी को न सिर्फ सूर्य उत्तरायण होगा, अपितु सर्वार्थ सिद्धि और पारिजात योग भी बन रहा है। 14 जनवरी रविवार की दोपहर से सर्वार्थ सिद्धि योग शुरू होगा। इस योग में किए शुभ काम सिद्ध हो जाते हैं। इसके साथ ही 14 जनवरी को त्रयोदशी तिथि में गुरु और मंगल ग्रह तुला राशि में एक साथ रहेंगे, जिससे पारिजात योग बनेगा।
 
ये योग शुभ और मंगलकारी माने जाते हैं। इस योग के असर कई जातकों को विशेष लाभ होने वाला है।
 
सबसे महत्वपूर्ण बात है कि वर्तमान में सूर्य के धनु राशि में होने से सभी शुभ काम वर्जित हैं, लेकिन सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही सभी मांगलिक कार्य किए जा सकेंगे। मकर संक्रांति से खरमास समाप्त हो जाएगा। 

ALSO READ: क्या है मकर संक्रांति का पुण्यकाल, कब करें दान, पढ़ें राशियों पर असर

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 मई, 2026)

28 May Birthday: आपको 28 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

संभलकर! 7 जून से लगने जा रहा है विष्कुंभ योग, इन 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन

जून 2026 के ग्रह गोचर: किस राशि पर पड़ेगा सबसे बड़ा असर?

अगला लेख