मंगल करेगा मालामाल : जानिए 7 अप्रैल से किन 7 राशियों के शुभ दिन होंगे शुरू

Webdunia
सोमवार, 4 अप्रैल 2022 (12:28 IST)
Mangal grah ka rashi parivartan: मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। मंगल ग्रह शनि की राशि मकर में से निकलकर  7 अप्रैल 2022 को शनि की ही राशि कुंभ में प्रवेश करेगा। कुंभ में मंगल के प्रवेश से 7 राशि वालों के शुभ दिन शुरू हो जाएंगे। आओ जानते हैं कि क्या इन 7 में से आपकी राशि भी है शामिल।
 
 
7 राशियों को मंगल देगा शुभ फल (Mars will give auspicious results to 7 zodiac signs) :
 
 
1. मेष राशि (Aries): आपकी राशि में मंगल ग्यारहवें भाव में गोचर करेगा। नौकरी में पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग हैं। व्यापार में भी लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। विवादों का निपटारा होगा। अटके कार्य पूर्ण होंगे। आय में बढ़ोतरी होगी।
 
2. वृषभ राशि (Taurus): आपकी राशि के दसवें भाव में मंगल का गोचर होगा। यह गोचर आपको नौकरी, करियर या व्यापार में ऊंचाइयों पर ले जाएगा। कार्य स्थल पर आने वाली हर चुनौ‍ती का आप सामना करने में सक्षम होंगे। परिवार में खुशियां रहेगी। लंबी यात्रा के योग है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
 
3. मिथुन राशि (Gemini): आपकी राशि के नवम भाव में मंगल गोचर करेगा। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जाना होगा। आमदनी में अपेक्षा से ज्यादा वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर वातावरण चुनौतीभरा रह सकता है। दांपत्य जीवन में परेशानी खड़ी हो सकती है। पिता और खुद की सेहत का ध्यान रखना होगा। 
 
4. कन्या राशि (Virgo): आपकी राशि के छठे भाव में मंगल का गोचर होगा। करियर और नौकरी में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापार में लाभ होगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। परिजनों के साथ समय अच्छा गुजरेगा। सेहत का ध्यान रखें।  
 
5. वृश्चिक राशि (Scorpio): आपकी राशि में मंगल चौथे भाव में गोचर करेगा। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। व्यापारी हैं तो संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। इस गोचर के दौरान आपका क्रोध बढ़ जाएगा। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। 
 
6. धनु राशि (Sagittarius): आपकी राशि में मंगल तीसरे भाव में गोचर करेगा। कड़ी मेहनत से आप मनचाही सफलता हासिल कर लेंगे। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा। नौकरी के चलते यात्रा के योग हैं। सेहत का ध्यान रखना होगा। 
 
7. कुंभ राशि (Aquarius): आपकी राशि में मंगल लग्न भाव में गोचर करेगा। नौकरी में बदलवा की संभावना है लेकिन आपको अभी रुकना होगा। व्यापार में भी बड़े बदलाव करने के बारे में सोचेंगे। आपको सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। हालांकि संपत्ति खरीदना का यह उपयुक्त समय है। सेहत का ध्यान रखना होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

Bhagwat katha benefits: भागवत कथा सुनने से मिलते हैं 10 लाभ

Chanakya niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 गुणों वाले लोग जल्दी बन जाते हैं धनवान

Dhan yog in Kundali : धन योग क्या है, करोड़पति से कम नहीं होता जातक, किस्मत देती है हर जगह साथ

Vastu Tips : घर में जरूर रखना चाहिए ये 5 वस्तुएं, किस्मत का ताला खुल जाएगा

01 मई 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये 5 चीजें

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

May Birthday Horoscope: यदि आप मई में जन्मे हैं, तो जान लें अपने बारे में खास बातें

May 2024 Monthly Horoscope: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

अगला लेख