Dharma Sangrah

मंगल का राशि परिवर्तन, 4 राशियों को रहना होगा सतर्क

Webdunia
मंगलवार, 24 मई 2022 (18:20 IST)
Mangal grah ka rashi parivartan 2022 : 17 मई 2022 को सुबह 9:52 बजे मंगल ग्रह मीन राशि में गोचर कर गया है जहां वा 27 जून, 2022 की सुबह 6:00 बजे रहेगा और फिर मेष में गोचर कर जाएगा। मंगल के इस राशि परिवर्तन के चलते 4 राशियों को बहुत सतर्क रहना होगा।
 
 
4 राशियों को रहना होगा सतर्क:
 
1. मेष राशि : आपकी राशि के 12वें भाव में गोचर कर रहा है। यह गोचर शुभ नहीं माना जाता है। आपके जीवन में भागदौड़ बढ़ जाएगी। लंबी यात्रा के योग हैं। अनावश्‍यक खर्चा होगा, जिसके चलते मानसिक परेशानी हो सकती है।
 
2. सिंह राशि: मंगल आपकी राशि के अष्टम भाव में गोचर करेगा। आपको क्रोध पर काबू रखकर अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। जीवन में अप्रत्याशित उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे। आपको नौकरी में या व्यापारी हैं तो व्यापार में सूझबूझ एवं संयम से काम लेगा होगा। परिवार से भी संबंध खराब हो सकते हैं।
 
3. कन्या राशि: आपकी राशि के सप्तम भाव में मंगल का गोचर दांपत्य जीवन में उथल पुथल मचा सकता है। साझेदारी के कार्य में आपको सतर्क रहना होगा। नौकरी में मिलाजुला समय रहेगा। ससुराल पक्ष से रिश्ते को सुधारें। लोगों की मदद करें।
 
4. मीन राशि: मंगल आपकी राशि के प्रथम भाव यानी की लग्न में गोचर करेगा जिसके चलते आपके स्वभाव में उग्रता बढ़ सकती है। आप अपने व्यवहार या कार्य से घर बैठे-बिठाए ही मुसीबत मोल ले लेंगे। हालांकि इस दौरान परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होने की संभावन भी है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

September 2025 Weekly Horoscope: इस हफ्ते आपके सितारे क्या कहते हैं?

Shradh paksh 2025: श्राद्ध के 15 दिनों में करें ये काम, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति

Pitru Paksha 2025: में श्राद्ध पक्ष कब से शुरू होगा कब तक रहेगा?

Pitru Paksha 2025: 7 सितंबर से होगा श्राद्ध पक्ष प्रारंभ, जानें शास्त्रों के नियम और खास बातें

Shradh 2025: क्या लड़कियां कर सकती हैं पितरों का तर्पण? जानिए शास्त्रों में क्या लिखा है

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (12 सितंबर, 2025)

12 September Birthday: आपको 12 सितंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 सितंबर, 2025: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Shradha Paksha 2025: श्राद्ध पक्ष के बाद इन 96 दिनों में कर सकते हैं श्राद्ध कर्म

shraddha Paksha 2025: श्राद्ध पक्ष में सप्तमी तिथि का श्राद्ध कैसे करें, जानिए कुतुप काल मुहूर्त और सावधानियां

अगला लेख