मंगल बदलेंगे अपना घर, मेष से लेकर मीन तक होगा विशेष असर, 3 राशियां होंगी मालामाल

Webdunia
बुधवार, 9 फ़रवरी 2022 (17:06 IST)
Mangal ka gochar 2022
Mars transit in Capricorn 2022 : मंगल मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी होता है। मंगल को सूर्य और चंद्रमा का मित्र ग्रह माना जाता है जबकि बुध और केतु इसके शत्रु ग्रह हैं। मंगल ग्रह चौथे, सातवें, और आठवें भाव पर दृष्टि रखता है। मंगल किसी भी राशि में डेढ़ महीने तक रहता है। मंगल कर्क में नीच का और मकर में उच्च का होता है। 26 फरवरी 2022 में मंगल धनु राशि से निकलकर 14:46 बजे मकर राशि में गोचर करेगा। मकर राशि मंगल ग्रह की उच्च राशि मानी जाती है। इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों (zodiac zodiac signs Astrology) के जीवन में बेहद ही जबरदस्त नतीजे लेकर आएगा। आओ जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल।
 
 
3 राशियां होंगी मालामाल ( 3 zodiac signs will be rich ) : मेष, सिंह और मीन।
 
मंगल ग्रह का मकर राशि में गोचर का 12 राशियों पर असर ( mangal ka makar rashi me gochar) :
 
1. मेष राशि (Aries) : आपकी राशि में मंगल दसवें भाव में गोचर करेगा। यह गोचर आपको नौकरी, करियर या व्यापार में ऊंचाइयों पर ले जाएगा। कार्य स्थल पर आने वाली हर चुनौ‍ती का आप सामना करने में सक्षम होंगे। परिवार में खुशियां रहेगी। लंबी यात्रा के योग है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 
ALSO READ: मार्गी बुध में कर लीजिए यह काम, 5 राशियों को मिलेगा धन का वरदान
2. वृषभ राशि (Taurus): आपकी राशि के नवम भाव में मंगल का गोचर होगा। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जाना होगा। आमदनी में अपेक्षा से ज्यादा वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर वातावरण चुनौतीभरा रह सकता है। दांपत्य जीवन में परेशानी खड़ी हो सकती है। पिता और खुद की सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
3. मिथुन राशि (Gemini): आपकी राशि के अष्टम भाव में मंगल गोचर करेगा। ऐसे में आपको अचानक हानि या लाभ हो सकता है। नौकरी या करियर में सतर्क रहने की जरूरत है। व्यापार में सोच समझकर कार्य करें। लंबी यात्रा से बचकर रहें। घटना दुर्घटना से भी बचकर रहे और सेहत का ध्यान रखें। 
 
4. कर्क राशि (Cancer): आपकी राशि के सप्तम भाव में मंगल का गोचर होगा। व्यापार में किसी भी तरह का जोखिम लेना का प्रयास न करें। करियर और नौकरी में भी सावधान रहने की जरूरत है। कार्यस्थल पर बहस से बचें। दांपत्य जीवन में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्‍यक खर्चा न करें। सेहत का भी ध्यान रखें।
ALSO READ: शुक्रदेव हुए मार्गी, 12 राशियों पर होगा बड़ा प्रभाव, यहां जानिए शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने के सरल उपाय
5. सिंह राशि (Leo): आपकी राशि के छठे भाव में मंगल का गोचर होगा। शत्रुओं का नाश होगा। करियर और नौकरी में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापार में लाभ होगा। आपकी आमदानी में बढ़ोतरी होगी। परिजनों के साथ समय अच्छा गुजरेगा। सेहत का ध्यान रखें। 
 
6. कन्या राशि (Virgo): आपकी राशि के पंचम भाव में मंगल का गोचर होगा। करियर के मोर्चों पर चुनौती का सामना करना पड़ेगा। व्यापार में किसी प्रकार का रिस्क न लें। दांपत्य जीवन में खटपट हो सकती है। संतान पक्ष को लेकर भी सतर्क रहें। खर्चे बढ़ जाएंगे।
 
7. तुला राशि (Libra): आपकी राशि के चौथे भाव में मंगल का गोचर होगा। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। व्यापारी हैं तो संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। इस गोचर के दौरान आपका क्रोध बढ़ जाएगा। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। 
 
8. वृश्चिक राशि (Scorpio): आपकी राशि में मंगल तीसरे भाव में गोचर करेगा। कड़ी मेहनत से आप मनचाही सफलता हासिल कर लेंगे। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा। नौकरी के चलते यात्रा के योग हैं। सेहत का ध्यान रखना होगा।
ALSO READ: कुंभ राशि में शनि का होगा आगमन, 4 राशियों को मिलेगा खूब सारा धन
9. धनु राशि (Sagittarius): आपकी राशि में मंगल दूसरे भाव में गोचर करेगा। संपत्ति को लेकर परिवार के साथ विवाद हो सकता है। नौकरी और करियर में उन्नति होगी, परंतु आपकी छवि खराब करने का प्रयास भी होगा। व्यापार में सतर्क रहने की जरूरत है। सेहत का ध्यान रखना होगा।  
 
10. मकर राशि (Capricorn): आपकी राशि के मंगल लग्न भाव में रहेगा। नौकरी में बदलवा की संभावना है लेकिन आपको अभी रुकना होगा। व्यापार में भी बड़े बदलाव करने के बारे में सोचेंगे। आपको सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। हालांकि संपत्ति खरीदना का यह उपयुक्त समय है। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
11. कुंभ राशि (Aquarius): आपकी राशि में मंगल बारवें भाव में गोचर करेगा। आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में तानव देखने को मिल सकता है। व्यापार में कोई रिस्क लेने का कार्य न करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। 
 
12. मीन राशि (Pisces): आपकी राशि में मंगल एकादश भाव में गोचर करेगा। नौकरी में पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग हैं। व्यापार में भी लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। विवादों का निपटारा होगा। अटके कार्य पूर्ण होंगे। आय में बढ़ोतरी होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

Bhagwat katha benefits: भागवत कथा सुनने से मिलते हैं 10 लाभ

Chanakya niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 गुणों वाले लोग जल्दी बन जाते हैं धनवान

Dhan yog in Kundali : धन योग क्या है, करोड़पति से कम नहीं होता जातक, किस्मत देती है हर जगह साथ

Vastu Tips : घर में जरूर रखना चाहिए ये 5 वस्तुएं, किस्मत का ताला खुल जाएगा

01 मई 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये 5 चीजें

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

May Birthday Horoscope: यदि आप मई में जन्मे हैं, तो जान लें अपने बारे में खास बातें

May 2024 Monthly Horoscope: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

अगला लेख