suvichar

मार्च माह में चतुर्ग्रही योग, 7 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, होंगे मालामाल

Webdunia
रविवार, 6 मार्च 2022 (09:12 IST)
March Month Planet Changes 2022 Horoscope : 28 फरवरी से 2 मार्च तक मकर में पंचग्रही योग रहेंगे इसके बाद 7 मार्च तक चतुर्ग्रही योग रहेंगे इसके बाद त्रिग्रही योग रहेंगे। पंचग्रह में शनि, बुध, मंगल, शुक्र और चंद्र और इसके बाद चंद्र निकलकर कुंभ राशि में चले जाएंगे तो चतुर्ग्रही योग रहेंगे, फिर 7 मार्च को बुध निकलकर कुंभ में चलें जाएंगे तो त्रिग्रही योग रहेंगे। इन ग्रह योग में 7 राशि वाले जातकों की किस्मत बदलने वाली है।
 
 
7 राशियां होंगी मालामाल :
 
1. मेष राशि : आपको आर्थिक रूप में अधिक लाभ की संभावना बन रही है। नौकरीपेशा हैं तो यह समय अपनी योग्यता को प्रदर्शित करने का है। करियर में उन्नति देखने को मिलेगी। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। व्यापारी हैं तो आमदानी में बढ़ोतरी होगी।
 
2. वृषभ राशि : आपकी भी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अतिरिक्त आया के साधन बढ़ेंगे। नौकरी और करियर में उन्नति होगी। व्यापार में विस्तार के योग है। यह समय आपके बहुत ही शुभ है।
 
3. मिथुन राशि: मार्च माह के ग्रह गोचर अनुसार आपको कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगा। दांपत्य जीवन में आपको सुख की प्राप्ति होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख प्राप्त होगा। आपको अचानक धनलाभ होगा।
 
4. कर्क राशि : मार्च माह के ग्रह गोचर आपके लिए शुभ साबित होंगे। करियर में उन्नति और नौकरी में पदोन्नति की संभावना। जीवनसाथी से संबंध मधुर बनेंगे। आर्थिक रूप से स्थिति में सुधार होगा। 
 
5. तुला राशि : नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति के साथ ही वेतन वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। लंबी यात्रा के योग भी बन रहे हैं। व्यापार में आपकी योजना सफल होगी और अच्छा मुनाफा होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश करने के लिए उपयुक्त समय है।
 
6. वृश्चिक राशि : मार्च माह के ग्रह गोचर से आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा के लिए यह समय शुभ है। व्यापारियों के लिए निवेश करने और व्यापार को विस्तार देने का समय है। दांपत्य जीवन में एक दूसरे का सहयोग मिलेगा।
 
7. मीन राशि : मार्च माह के ग्रह गोचर के अनुसार आपको धन लाभ होगा। यश और सम्मान में वृद्धि होगी। पद प्रतिष्ठा के साथ ही कार्यक्षेत्र में उन्नति में बढ़ोतरी होगी। आपको परिवार के लोगों से सामंजस्यता बनाकर रखना होगा।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

नवीनतम

20 March Birthday: आपको 20 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (20 मार्च, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 मार्च 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुध हुआ मार्गी कुंभ में! 4 राशियों को धन और सफलता का बड़ा मौका

बुध का कुंभ राशि में मार्गी गोचर: 12 राशियों पर बड़ा असर, जानें आपका राशिफल

अगला लेख