Biodata Maker

Margashirsha Amavasya: मार्गशीर्ष अमावस्या कब है, 19 या 20 नवंबर? जानें शुभ मुहूर्त

WD Feature Desk
सोमवार, 17 नवंबर 2025 (16:20 IST)
Margashirsha Amavasya and Pitru Dosh: मार्गशीर्ष अमावस्या हिंदू पंचांग के अनुसार एक महत्वपूर्ण और अत्यंत पवित्र दिन होता है, जो विशेष रूप से पितरों की शांति, आत्मिक उन्नति और आध्यात्मिक साधना के लिए समर्पित होता है। यह अमावस्या, जो हर साल मार्गशीर्ष माह नवंबर-दिसंबर में आती है, विशेष रूप से व्रत, पूजा और तर्पण करने के लिए उपयुक्त मानी जाती है।ALSO READ: Margashirsha Amavasya 2025: मार्गशीर्ष अमावस्या के उपायों से जीवन में बनेगा एक नई शुरुआत का संयोग, जानें 8 प्रमुख उपाय
 
इस दिन को पितरों के तर्पण और गरीबों की मदद के लिए सर्वोत्तम समय माना जाता है, ताकि व्यक्ति अपनी कड़ी मेहनत, पूजा और ध्यान के माध्यम से आशीर्वाद और पुण्य प्राप्त कर सके। मार्गशीर्ष अमावस्या का दिन भगवान विष्णु की पूजा और पितरों के तर्पण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।
 
मार्गशीर्ष अमावस्या 2025 की तिथि (उदयातिथि के अनुसार): अमावस्या पर स्नान और दान के लिए ब्रह्म मुहूर्त और सूर्योदय के बाद का समय सबसे शुभ माना जाता है। चूंकि अमावस्या तिथि का एक बड़ा हिस्सा सूर्योदय के समय 20 नवंबर को रहेगा, इसलिए इसी दिन मार्गशीर्ष अमावस्या का स्नान, दान, और व्रत किया जाएगा।

मार्गशीर्ष अमावस्या 2025 की तिथि और शुभ मुहूर्त की जानकारी इस प्रकार है:ALSO READ: Margashirsha Month Festival 2025: मार्गशीर्ष माह के व्रत त्योहार, जानें अगहन मास के विशेष पर्वों की जानकारी
 
मार्गशीर्ष अमावस्या 2025 की तिथि और शुभ मुहूर्त: 
 
मार्गशीर्ष, कृष्ण अमावस्या तिथि का आरंभ- 19 नवंबर 2025, बुधवार को सुबह 09 बजकर 43 मिनट से, 
अमावस्या तिथि का समापन- 20 नवंबर 2025, गुरुवार को दोपहर 12 बजकर 16 मिनट पर। 
 
शुभ मुहूर्त : 20 नवंबर 2025
 
ब्रह्म मुहूर्त- 05:01 ए एम से 05:54 ए एम।
पितृ तर्पण का समय- सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

इस दिन विशेष रूप से पूजन, पितृ तर्पण तथा उपाय करने न केवल जीवन में शांति, सुख और समृद्धि आती हैं, बल्कि व्यक्ति का जीवन के खुशहाली और समृद्धि से भर जाता है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: Margashirsha month: धर्म कर्म के हिसाब से मार्गशीर्ष महीने का महत्व और मोक्ष मार्ग के उपाय

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Astrology 2026: सूर्य गोचर 2026 की मुख्य तिथियां

Budh vakri gochar 2025: बुध ग्रह ने चली वक्री चाल, जानिए क्या होगा 12 राशियों का राशिफल

Nag Diwali 2025: नाग दिवाली क्या है, क्यों मनाई जाती है?

Dreams and Destiny: सपने में मिलने वाले ये 5 अद्‍भुत संकेत, बदल देंगे आपकी किस्मत

Sun Transit 2025: सूर्य के वृश्‍चिक राशि में जाने से 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

Margashirsha Amavasya मार्गशीर्ष अमावस्या कब है, 19 या 20 नवंबर? जानें शुभ मुहूर्त

Vakri Guru Fal: बृहस्पति का कर्क राशि में वक्री गोचर, 3 राशियों को रहना होगा संभलकर

सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 1 माह तक सतर्क

Lal Kitab Mesh Rashifal 2026: मेष राशि (Aries) - बृहस्पति बचाएंगे, राहु मालामाल करेंगे, शनि निपटेंगे रोग शत्रुओं से

Som Pradosh 2025: सोम प्रदोष आज, जानें व्रत का महत्व, विधि और पूजा मुहूर्त

अगला लेख