mangal tula rashi me : 5 दिसंबर तक मंगल का तुला राशि में गोचर, शादीशुदा लोगों की लव लाइफ पर हो रहा है बुरा असर

Webdunia
वैदिक ज्योतिष में मंगल राशि परिवर्तन को एक महत्वपूर्ण घटना माना गया है। मंगल को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। मंगल ऊर्जा, साहस और पराक्रम का कारक है। मंगल ग्रह का जब किसी राशि पर गोचर होता है तो सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलता है।
 
22 अक्टूबर को मंगल ग्रह का कन्या राशि से तुला राशि में गोचर हो गया। मंगल 5 दिसंबर तक इसी राशि में रहेंगे। इसके पहले चंद्रमा अपने शत्रु बुध की राशि कन्या में विराजमान थे, जबकि तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। शुक्र और चंद्रमा के बीच मैत्री पूर्ण संबंध माने जाते हैं।
 
तुला राशि प्रेम, रिश्ते और विवाह का प्रतीक है। यह खुशियां, बैलेंस, प्यार को दर्शाती है। तुला राशि में मंगल के आने के बाद इस राशि के जातकों की लव लाइफ पर प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान अपनों या जीवनसाथी के साथ अनबन की स्थिति बन सकती है। 
इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव-
 
मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला और धनु राशियों के लिए यह गोचर विशेष रूप से अनुकूल है। मंगल ग्रह के प्रभाव से आप ऊर्जावान रहेंगे। जीवन साथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। कार्यस्थल पर कार्यस्थल पर बॉस खुश रहेंगे।
 
वृष, वृश्चिक और मीन राशि वालों को रिश्तों में सावधान रहने की जरूरत है। मंगल का तुला राशि में गोचर इन राशियों के लिए मंगल की विनाशकारी ऊर्जा को एक्टिव करता है। जिससे रिश्तों में अलगाव की स्थिति बन सकती है। कन्या राशि वालों को इस दौरान वाद-विवाद से दूर रहने और शब्दों को ध्यान से चुनने की सलाह दी जाती है। मकर राशि के जातकों के अटके काम बनेंगे और नए कार्यों का अनुभव होगा। कुंभ राशि के जातक यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर होंगे।
5 दिसंबर तक तुला राशि में मंगल, 6 राशियों के लिए शानदार समय

मंगल ने बदला अपना घर, क्या होगा हम सब पर असर

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Akshay Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर क्या है खरीदारी का सबसे शुभ मुहूर्त?

अक्षय तृतीया का जैन धर्म से क्या है कनेक्शन, जानें महत्व

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर घटी थी ये 10 पौराणिक घटनाएं

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये 5 चीजें

Akshaya tritiya 2024 : 23 साल बाद अक्षय तृतीया पर इस बार क्यों नहीं होंगे विवाह?

Maa laxmi : रूठी हुई मां लक्ष्मी को कैसे मनाएं?

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेंगे धनलाभ के अवसर, जानें 07 मई का राशिफल

07 मई 2024 : आपका जन्मदिन

07 मई 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

ChaturSagar Yog : चतुरसागर योग क्या होता है, जातक बन सकता है विश्व प्रसिद्ध

अगला लेख