Dharma Sangrah

26 अगस्त से बुध का सिंह राशि में गोचर, जानिए सभी राशियों पर क्या होगा प्रभाव

पं. हेमन्त रिछारिया
26 अगस्त 2019 को बुध गोचरवश अपनी मित्र राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। सिंह राशि के अधिपति सूर्य की बुध से नैसर्गिक मित्रता है। बुध को ज्योतिष शास्त्र में राजकुमार की पदवी हासिल है। 
 
वर्तमान में सूर्य सिंह राशि में ही स्थित हैं। बुध के गोचर के फलस्वरूप सिंह राशि में 'बुधादित्य-योग' का निर्माण होगा। आइए जानते हैं कि बुध के गोचर का समस्त 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा-
 
1. मेष- मेष राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार मानसिक अवसाद के कारण कष्ट होगा। कार्यों में असफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी व संतान से विवाद होगा। आर्थिक हानि होगी। प्रेम संबंध असफल होंगे। 
 
2. वृष- वृष राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार माता को सुख प्राप्त होगा। धन लाभ होगा। वाहन सुख प्राप्त होगा। संपत्ति से लाभ की प्राप्ति होगी। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। जन सहयोग मिलेगा।
 
3. मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार साहस-पराक्रम में कमी महसूस होगी। धन हानि होगी। बंधु-बांधवों से विवाद होगा। विद्यार्थी वर्ग को परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। 
 
4. कर्क- कर्क राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार धन लाभ होगा। वाणी आधारित कार्यों में विशेष लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग को विद्याध्ययन में सफलता प्राप्त होंगी। संबंधियों से लाभ होगा।
 
5. सिंह- सिंह राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार धनहानि के योग हैं। कटु शब्दों के कारण विवाद होगा। रिश्तेदारों को हानि पहुंचेगी। बंधन का भय होगा।
 
6. कन्या- कन्या राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार मन चिन्तित रहेगा। धन हानि होगी। सुख में कमी होगी। शत्रुओं के कारण हानि होगी। असफलता प्राप्त होगी। विवाद के कारण अशांति रहेगी। विद्यार्थियों को विद्याध्ययन में बाधाएं आएंगी। संबंधियों से विवाद होगा। 
 
7. तुला- तुला राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार शुभ कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संतान सुख प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग को विशेष लाभ होगा।
 
8. वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार नए पद की प्राप्ति होगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। मानसिक शान्ति व सुख प्राप्त होगा। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
 
9. धनु- धनु राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार कार्यों विघ्न-बाधाएं आएंगी। यात्रा में कष्ट होगा। यात्रा सफल नहीं होगी। संबंधियों से विवाद व वैमनस्य होगा। धार्मिक कार्यों में अरुचि होगी।
 
10. मकर- मकर राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार धन लाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। स्वजनों से लाभ होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।
 
11. कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार जीवनसाथी से विवाद होगा। मित्रों व संबंधियों से अनबन होगी। व्यवसाय में हानि व धन नाश होगा। यात्राएं कष्टप्रद व असफल रहेगीं। मानसिक चिंता रहेगी। 
 
12. मीन- मीन राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार धर्मशास्त्रों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक लाभ होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। मानसिक सुख मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्याध्ययन में लाभ प्राप्त होगा।
 
बुध के अशुभ प्रभाव को कम करने हेतु उपयोगी उपाय-
 
1.बुधवार के दिन बुध का दान करें। 
(दान सामग्री- हरा वस्त्र, साबुत मूंग, हरे फल, कांसा,गजदंत, घी, पन्ना आदि)
2. बुधवार के दिन किन्नरों को हरी चूड़ियां दान करें।
3. बुधवार के दिन तोते को पिंजरे से मुक्त करें।
4. किसी बटुक या विद्यार्थी को धर्मशास्त्र का पढ़ाई हेतु पुस्तक प्रदान करें।
5. 250 ग्राम साबुत मूंग बहते जल में प्रवाहित करें।
 
(विशेष- उपर्युक्त विश्लेषण ग्रह-गोचर की गणना पर आधारित है। जन्मपत्रिका में ग्रहस्थिति एवं दशाओं के कारण इसमें परिवर्तन संभव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमंत रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र 
संपर्क :  astropoint_hbd@yahoo.com
  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Pushya nakshatra 2025: दिवाली से पहले खरीदारी के लिए पुष्‍य नक्षत्र का योग, जानिए 5 खास बातें

Kartik maas 2025: कार्तिक मास के व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

Karwa chauth 2025: करवा चौथ को बन रहा सिद्धि योग और शिववास योग, जानिए किस मुहूर्त में पूजा से मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान

Dhanteras 2025 date: धनतेरस कब है वर्ष 2025 में?

Karwa chauth 2025 date: करवा चौथ कब है वर्ष 2025 में?

सभी देखें

नवीनतम

10 October Birthday: आपको 10 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 अक्टूबर, 2025: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Diwali 2025: दिवाली की रात छिपकली देखना शुभ या अशुभ

Karva Chauth 2025: ये है करवा चौथ पर मेहंदी लगवाने का सबसे शुभ मुहूर्त, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद

Govatsa Dwadashi 2025: गोवत्स द्वादशी कब है? जानें व्रत के नियम, मुहूर्त, पूजा विधि और पौराणिक कथा

अगला लेख