Dharma Sangrah

बुध का राशि परिवर्तन : 21 जून से रहेंगे कर्क राशि में, जानिए क्या बदलेगा आपकी जिंदगी में

Webdunia
बुध मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं। 20 जून की मध्य रात्रि में 2 बजकर 29 मिनट से 7 जुलाई तक बुध इसी राशि में संचार करेंगे। बुध के इस राशि परिवर्तन से मिथुन राशि में चल रहा चतुर्ग्रही योग समाप्त हो जाएगा। बुध का यह गोचर मिथुन राशि से दूसरी राशि में होने की वजह से मिथुन राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ है। अर्थव्यवस्था और शिक्षा क्षेत्र के लिए भी बुध का यह गोचर शुभ रहेगा। 12 राशियों पर बुध के इस गोचर का कैसा प्रभाव रहेगा आइए जानते हैं... 
 
मेष राशि 
पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। आप अपनी बात को दूसरों के के सामने अच्‍छे से रख पाएंगे। कार्यस्‍थल पर भी आपका प्रभाव बनेगा। मीडिया, लेखन और मार्केटिंग सेल्‍स के जातकों को लाभ होगा। इसके साथ ही आप इस दौरान नया घर भी खरीद सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़ी सभी मामले हल होते नजर आएंगे। 
 
वृषभ राशि 
यह गोचर आपके लिए आर्थिक रूप से बेहद लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आप किसी छोटी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। इस दौरान आप अपने बिजनस का भी विस्‍तार कर सकते हैं। प्रेम में पड़े इस राशि के जातकों को मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। सही दिशा में निवेश करने से आपको लाभ होगा। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने से मन को शांति मिलेगी।
 
मिथुन राशि 
भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। छात्रों को अपनी मेहनत का अच्छा फल इस दौरान मिल सकता है। पारिवारिक जीवन भी बेहतर होगा और जीवनसाथी के साथ अच्‍छा वक्‍त बिताने को मिलेगा। आप दोनों कहीं बाहर घूमने का भी प्‍लान बना सकते हैं। इस समय आप अपने विरोधियों को परास्त कर पाएंगे। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। नौकरी व्यवसाय में प्रगति के लिए भी बुध का यह गोचर शुभ रहने वाला है।
 
कर्क राशि 
यह गोचर व्यक्तिगत स्तर पर लाभदायक साबित हो सकता है। इस दौरान पारिवारिक स्तर पर आपको भाई बहनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है आप कार्यक्षेत्र में अपने अच्छे काम से सबको प्रभावित करेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी और अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे और आपको प्रोत्साहन मिलेगा।
 
सिंह राशि
आपके ज्यादातर मामले सुलझ जाएंगे। इस वक्‍त मन में दबी हुई आपकी इच्‍छाएं भी पूरी हो सकती हैं। आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। आप इस दौरान उन विषयों में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं जिनमें आप कमजोर हैं। इस वक्‍त संभव हो सके तो डॉक्‍टर के पास जाकर आप अपना बॉडी चेकअप भी करा लें। 
 
कन्या राशि 
आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। साथ ही किसी नए रिश्ते की शुरुआत भी कर सकते हैं। इस समय आपका सारा ध्यान अपनी आय में वृद्धि करने पर जा सकता है। धर्म-कर्म के कार्यों में आपका मन लगेगा। इसके प्रभाव से आप कठिन से कठिन परिस्थिति से बाहर निकल आएंगे। पार्टनर के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेंगे।
 
तुला राशि 
यह गोचर आपके लिए शुभ समाचार लेकर आ सकता है। रंगमंच, संगीत, साहित्य और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए बहुत ही सौभाग्यशाली समय रहने की संभावनाएं हैं। अगर आप अच्‍छा प्रदर्शन करेंगे तो इस वक्‍त आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। इस दौरान किसी विदेशी स्रोत से आपको मुनाफा प्राप्त हो सकता है। 
 
वृश्चिक राशि 
दान-पुण्य के कार्य में ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। मेहनत करने पर आपकी आय में वृद्धि होगी। माता-पिता और परिवार के साथ समय बिताने के लिए एकदम सही समय है। इस समय आपको अपने प्रतिस्पर्धियों से सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। योग साधना करके एकाग्रता को बढ़ाया जा सकता है।
 
धनु राशि 
जीवनसाथी के साथ किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति से बचें। स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। इस समय आप अपने विवेकपूर्ण निर्णयों से दूसरों को अपना मुरीद बना सकते हैं।
 
मकर राशि 
कार्यक्षेत्र में प्रमोशन और आय में भी वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। प्रॉपर्टी में निवेश और शेयर बाजार में पैसा लगाना फायदेमंद साबित होगा। आप ऊर्जा और स्‍वास्‍थ्‍य से परिपूर्ण रहेंगे। जो लोग अपनी जॉब को बदलने के बारे में सोच रहे हैं वे इस वक्‍त ट्राई कर सकते हैं।
 
कुंभ राशि
पुराने किसी कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। आर्थिक आधारों पर देखें तो इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में लाभ प्राप्त हो सकता है। इस दौरान आप क्रोध पर वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। नकारात्मक विचार मन में ना आने दें।
 
मीन राशि 
आपको नई चीजों के बारे में जानकारी प्राप्त होगी। परिवार की अच्छी स्थिति आप के अंदर जोश भरेगी और इसके चलते निजी जीवन में भी आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहने के आसार हैं। कुछ जातक विदेश जाने का मन भी बना सकते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि की साढ़ेसाती का 3 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव, 2 राशियों पर ढैय्या का क्या होगा असर?

Next PM after Modi:नरेंद्र मोदी के बाद पीएम कुर्सी की जंग अब सिर्फ 2 लोगों के बीच

February 2026 Festivals: फरवरी माह के प्रमुख व्रत एवं त्योहार

बृहस्पति का इस वर्ष 2026 में 3 राशियों में होगा गोचर, किस राशि को क्या मिलेगा, कौन होगा परेशान

महाशिवरात्रि का त्योहार कब मनाया जाएगा, 15 या 16 फरवरी 2026?

सभी देखें

नवीनतम

Sun Transit 2026: धनिष्ठा नक्षत्र में सूर्य, 12 राशियों के लिए क्या बदलेगा?

Venus Transit in Aquarius: 12 राशियों का भविष्य बदलेगा, जानिए राशिफल

2 अप्रैल 2026 से मंगल मचाएगा तबाही, 3 राशियों के लोगों को कोई नहीं रोक पाएगा

Bhanu Saptami 2026: क्यों मनाई जाती है भानु सप्तमी, जानें महत्व, पूजा विधि और व्रत के लाभ

Bamboo Plant: फेंगशुई के अनुसार कितने डंठल वाला बैम्बू प्लांट चमकाता है किस्मत?

अगला लेख