Mercury in Cancer : कर्क राशि में आ गए बुध,किसके लिए शुभ,किसके लिए अशुभ

Webdunia
बुध ग्रह कर्क राशि में 25 जुलाई को गोचर कर चुके हैं। इस राशि में पहले से ही सूर्य स्थित हैं। ऐसे में एक राशि में दो ग्रहों का संयोग बन रहा है। बुध इस राशि में 9 अगस्त तक रहेंगे, इसके बाद वह चंद्रमा की राशि कर्क से निकलकर सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष में बुध को ग्रहों के राजकुमार का दर्जा प्राप्त है और वह वाणी, कौशल, संचार और बुद्धि आदि के कारक ग्रह भी हैं। आइए जानते हैं बुध का राशि परिवर्तन किस राशि पर कैसा प्रभाव डालेगा…
 
मेष
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगा। आप की तार्किक क्षमता अच्छी होगी और विषयों के प्रति आपकी समझ बेहतर बनेगी, आप किसी भी चीज को जल्दी सीख पाएंगे और यदि कुछ गलत लगे तो उसमें जल्द ही सुधार भी कर पाएंगे। इस राशि के जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए भी समय अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंताएं आपको हो सकती हैं। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। जो जातक नौकरीपेशा हैं और तबादले की राह देख रहे हैं उनके सपने भी इस दौरान पूरे हो सकते हैं। जो जातक सेल्स, मार्केटिंग और विज्ञापन क्षेत्र में काम करते हैं उनको इस गोचर के दौरान लाभ की प्राप्ति होगी। कुल मिलाकर मेष राशि के जातकों के लिए यह गोचर मिलाजुला रहेगा।
 
उपाय- भगवान वामन की कथा सुनें।
 
वृषभ
यह उन लोगों के लिए अनुकूल समय होगा जो संचार क्षेत्र में काम कर रहे हैं जैसे विक्रेता, पत्रकार, रिपोर्टर, लेखक, वकील, या शिक्षा और काउंसिलिंग क्षेत्र में काम करने वाले लोग। वृषभ राशि के लोग अपनी बातचीत के दौरान बहुत विनम्र होंगे, आसपास के लोग आकर्षित होंगे। यह समय उन छात्रों के लिए भी अनुकूल होगा जो विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं, इस राशि के विद्यार्थियों की विदेश जाने की इच्छा पूरी हो सकती है। 
सामाजिक दायरे में प्रसिद्धि मिलेगी। इस समय छोटी दूरी की यात्रा की योजना भी बना सकते हैं। आप सामाजिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। किसी वजह से मानसिक रूप से तनावग्रस्त हो सकते हैं। योग और ध्यान को अपनी जीवनशैली में लाने से आपको तनाव कम करने में मदद मिलेगी। जो अपना कारोबार करते हैं उनके लिए भी यह समय लाभदायक सिद्ध हो सकता है।
 
उपाय: पक्षियों को दाना डालें।
 
मिथुन
 आर्थिक रूप से कुछ परेशानियों का सामना कर सकते हैं। संचार कौशल जैसे वाणी और लेखन के जरिये आप धन की प्राप्ति कर सकते हैं। इस समय आपके कूटनीतिक कौशल में सुधार होगा। विवाहित जातक ससुराल पक्ष से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मां से सहयोग मिलेगा। काम को सही तरीके से करने की आप पूरी कोशिश करेंगे और इस दौरान इस राशि के कुछ नौकरीपेश विदेश यात्रा की योजना भी बना सकते हैं। व्यवसायी लोग अपने काम में 
और अधिक नवीनता लाने की कोशिश करेंगे जिससे उनके व्यवसाय को और अधिक फलने-फूलने में मदद मिल सके। यदि आप किसी भी चुनौती का सामना करते हैं तो उसे नियम अनुसार सुलझाने की कोशिश करेंगे। 
 
उपाय- रोज भगवद गीता पढ़ें।
कर्क
ताकत और बढ़ेगी। आप अपने कार्यस्थल पर बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे, वरिष्ठ भी सराहना करेंगे। समाज में सम्मान प्राप्त करेंगे। विदेश यात्रा के अच्छे अवसर बनेंगे। भाई-बहनों का ध्यान रखना होगा। आर्थिक रूप से सावधान रहना होगा क्योंकि आप एक बेहतर जीवन शैली की इच्छा रखेंगे इसके लिए आप खर्च कर सकते हैं। साझेदारी में व्यापार करते समय सावधानी बरतनी होगी क्योंकि आपका साथी इस समय आपको धोखा दे सकता है। इस गोचर के दौरान आप जिज्ञासु होंगे और नई जानकारियों और विचारों को जानने की कोशिश करेंगे, इसलिए इस अवधि में आप अपने कम्फर्ट जोन से निकलकर कुछ और चीजों को आजमा सकते हैं। कुल मिलाकर समय शुभ है। 
 
उपाय- बुध बीज मंत्र का जप करें।
 
सिंह
अदालत के मामलों में भी पैसा खर्च कर सकते हैं, या अपने दुश्मनों से जीतने के लिए भी पैसा खर्च कर सकते हैं। धन के लगातार खर्च होने के कारण भी आप तनाव में आ सकते हैं। समय आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा क्योंकि आप इस समय बीमार हो सकते हैं। इस बारे में सावधान रहें कि आप अपने रहस्यों को किसके साथ साझा कर रहे हैं। इस समय, आपके विरोधी सक्रिय होंगे, इसलिए आपको 
उनसे सावधान रहना चाहिए। आपको इस समय अपने बड़े भाई-बहनों का अधिक सहयोग नहीं मिलेगा। विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में कुछ विवाद हो सकते हैं। इस समय आत्मविश्वास बनाए रखने से आपको सफलता की ओर बढ़ने में मदद मिल सकती है।
 
उपाय-  विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
 
कन्या
बुद्धिमत्ता और तार्किक सोच अच्छी होगी, जो आपके कार्यक्षेत्र में आपकी मदद करेगी। कोई भी गलत काम करने से बचें। आप सुख पाने की इच्छा करेंगे, उसी को पूरा करने के लिए आप भौतिकवादी चीजों पर खर्च कर सकते हैं, ऐसा करना आपको आर्थिक रूप से प्रभावित कर सकता है। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों से समर्थन मिलेगा। आप इस समय अपने दुश्मनों को परास्त कर देंगे। संचार कौशल के साथ समाज में सम्मान प्राप्त करेंगे। आपको अपने बच्चों से भी ख़ुशी मिलेगी। विद्यार्थी इस दौरान विज्ञान और अनुसंधान के विषयों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। इस समय सामाजिक कार्य करने में भी आपकी रुचि हो सकती है जिससे आपको आंतरिक शांति मिलेगी।
 
उपाय- मंदिर में हरी चीजें दान करें।
 
तुला
जो लोग नौकरी में हैं उन्हें काम के लिए विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। जो लोग विदेशों से जुड़ा व्यापार कर रहे हैं, वे भी अपने व्यापार को फलते-फूलते देखेंगे। आप इस समय विदेश में बसने की योजना भी बना सकते हैं। आप अपने कार्यस्थल पर राजनीति का सामना कर सकते हैं, आपको ऑफिस में होने वाली राजनीति से दूर रहने की सलाह दी जाती है। आप अपने संपत्ति- जैसे कि अपने लिए घर में निवेश करने की योजना बना सकते हैं, या एक नया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। आपकी सोच इस समय बहुत सकारात्मक होगी, और आप संतोष महसूस करेंगे। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे।  कानूनी मामलों में आपको सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक या धार्मिक कार्यों में भी शामिल हो सकते हैं। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। आपको सरकार की नीतियों का भी समर्थन मिलेगा। इस समय, आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा क्योंकि आप सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित हो सकते हैं।
 
उपाय-भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं।
 
वृश्चिक
आप भाग्यशाली रहेंगे और अपनी किस्मत और भाग्य की मदद से धन प्राप्त करेंगे। आप पैतृक संपत्ति से भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही यदि आप लेखन, संपादन, गायन जैसे व्यवसाय या पेशे में हैं तो धन लाभ हो सकता है। इस दौरान किसी भी कार्य में आपको सफलता तभी मिलेगी जब उससे जुड़ी रिसर्च आप करेंगे। इस समय आपके जीवन के प्रति आपका दृष्टिकोण सकारात्मक होगा। आप जो कुछ भी करते हैं उसके प्रति दृढ़-संकल्प होंगे। आपको अपनी किसी भी धारणा को किसी पर नहीं थोपना चाहिए। यदि आप अपनी बातों को शांतिपूर्ण तरीके से समझा पाएं तो सफल हो सकते हैं। विदेश जाकर शिक्षा अर्जित करने की कोशिश कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। इस राशि के विद्यार्थी किसी भाषा में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।
 
उपाय: दुर्गा स्तोत्र का नियमित पाठ करें।
 
धनु
कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, और व्यवसायी लोगों को कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। धन संचय करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। कुछ जातकों को पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। वैसे इस दौरान लाभ प्राप्त होगा। आपका दिमाग इस समय बहुत तेज गति से काम करेगा इसलिए जो लोग खुफ़िया सेवाओं में हैं उन्हें सफलता मिलने की संभावना है। आप इस दौरान भौतिक चीजों के प्रति झुकाव महसूस कर सकते हैं। विवाहित जातकों को अपने जीवनसाथी के साथ कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है
 
उपाय- किन्नरों का आशीर्वाद लें।
 
मकर
यह समय समृद्धि, शुभ घटनाओं और भाग्य का कारक है। इस गोचर के दौरान जीवनसाथी की अच्छी देखभाल करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि वे बीमार पड़ सकते हैं। आपको एक-दूसरे को समझने के लिए एक साथ समय बिताना चाहिए इससे रिश्ता मजबूत होगा, क्योंकि आप दोनों के बीच झगड़े और बहस होने की संभावना है। इस राशि के जो जातक वकालत में हैं या जिनका कानूनी पेंच फंसा है उनके लिए समय अच्छा होगा, आप अपनी बातें 
साबित करने में कामयाब होंगे, आपको समझाने और बेहतर कमाने के अच्छे अवसर भी मिलेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न करें और अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले जीवनसाथी से बात करें। यदि संपत्ति की खरीद के लिए लोन या ऋण लेना चाहते हैं तो समय अनुकूल है आप अच्छी डील कर सकते हैं।
 
उपाय- छोटी कन्याओं को हरी चूड़ियां दान करें।
 
कुंभ
इस दौरान आपका लेखन कौशल अच्छा होगा, साथ ही अपने विषय पर आपकी अच्छी पकड़ होगी। पेशेवर जातकों के जीवन में कुछ परिवर्तन आ सकते हैं, जो जातक नौकरी में तबादले की उम्मीद लगाए बैठे थे उनकी उम्मीद पूरी हो सकती है। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उन्हें अच्छे ऑफर्स की तलाश करनी चाहिए, क्योंकि इस गोचर के दौरान स्विच करने की अच्छी संभावनाएं हैं। पेशेवर जीवन में सफलता पाने के लिए इस राशि के जातकों को इस दौरान कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता होगी। यश, सुख, समृद्धि और सफलता के लिए कर्क राशि में बन रहा बुधादित्य योग शुभ साबित होगा। 
 
उपाय- तुलसी का पौधा लगाएं।
 
मीन
 बुध ग्रह की यह स्थिति इस राशि के जातकों लिए मिश्रित परिणाम लाएगी। जो लोग नौकरी कर रहे हैं या व्यवसाय में हैं, उनके लिए यह सामान्य से अच्छा समय होगा। यह समय उन जातकों के लिए भी अनुकूल है जो प्रेम संबंध में हैं। धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में आपका झुकाव हो सकता है। इस समय आपको थोड़ा सावधान रहना होगा क्योंकि आपको चोट लग सकती है। आपको इस समय अच्छा आहार लेने की सलाह दी जाती है, प्रतिदिन के भोजन में फल और सब्जियों को शामिल करें। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे।
 
उपाय- भगवान विष्णु की कथा पढ़ें। 

ALSO READ: बुध का कर्क राशि में गोचर, किसे होगा संकट, किसे मिलेगी दौलत

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Mahalaxmi Vrat 2025: 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत में क्या करते हैं?

Ananta Chaturdashi 2025: अनंत चतुर्दशी कब है 2025, जानिए तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

Chandra grahan sutak kaal 2025: 7 सितंबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण सूतक काल

क्या 9 सितंबर 2025 को यात्रा करना पड़ सकता है भारी, दुर्घटना के हैं प्रबल योग

Pitru Paksha 2025 upay: पुरखों का चाहिए आशीर्वाद तो पितृ पक्ष से पहले कर लें ये जरूरी काम

सभी देखें

नवीनतम

Rahul Gandhi prediction: राहुल गांधी के बारे में चौंकाने वाली भविष्यवाणी, राहु की दशा का पड़ेगा ऐसा प्रभाव

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश उत्सव के नौवें दिन का नैवेद्य और मंत्र, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

Vamana Jayanti 2025: वामन जयंती कब है, जानें मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और महत्व

सितंबर माह 2025 में कब कब है एकादशी?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (3 सितंबर, 2025)

अगला लेख