khatu shyam baba

21 अगस्त को किस राशि में प्रवेश करेंगे बुध, 6 के लिए शुभ, 6 के लिए अशुभ

Webdunia
शनिवार, 20 अगस्त 2022 (12:11 IST)
Budh grah ka singh rashi mein pravesh: बुध को मिथुन और कन्या राशियों का स्वामी मना जाता है। 21 अगस्त 2022 रविवार के दिन बुध ग्रह अपनी स्वयं की राशि कन्या में प्रवेश करने वाला है। बुध का यह गोचर रविवार की मध्यरात्रि 01:55 बजे होगा। बुध का यह राशि परिवर्तन 6 राशियों के लिए शुभ और 6 के लिए अशुभ माना जा रहा है। आओ जानते हैं कि आपकी राशि के क्या होंगे हाल।
 
बुध का गोचर 6 राशियों के लिए शुभ :
 
1. मिथुन : आपकी राशि के चौथे भाव में बुध का गोचर शुभ रहेगा। इस दौरान पारिवारिक सुख और समृद्धि प्राप्त होगी। भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बनेंगे। नौकरी या व्यापार में अच्छा समय रहेगा।
 
2. सिंह : आपकी राशि के दूसरे भाव में बुध का गोचर आर्थिक समस्या दूर करेगा, लेकिन आपको वाणी पर संयम रखना होगा। परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। संपत्ति में इजाफा होगा। नौकरी या व्यापार में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।
 
3. कन्या : आपकी राशि के लग्न भाव में बुध का गोचर आपको चतुर और वाकपटु बना देगा। आपको साझेदारी के व्यापार में लाभ होगा और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में भी आप तरक्की करेंगे। सेहत में सुधार होगा।
 
4. वृश्चिक : आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में बुध का गोचर आर्थिक रूप से लाभकारी सिद्ध होगा। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। करियर और व्यवसाय में मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति या वेतनवृद्धि होगी। 
 
5. धनु : आपकी राशि के दसवें भाव में बुध का गोचर नौकरी या व्यापार के लिए लाभकारी है। घर का माहौल सुखद रहेगा। जीवन में नए अवसार प्राप्त होंगे। करियर में सकारात्मक बदलाव होंगे।
 
6. मकर : आपकी राशि के नौवें भाव में बुध का गोचर शुभ रहेगा। शिक्षा, करियर, नौकरी या व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। समय का सदुपयोग करने से कामयाब होंगे। धर्म के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा।
बुध का गोचर 6 राशियों के लिए रहेगा मिलाजुला प्रभाव :
 
1. मेष : आपकी राशि के छठे भाव में बुध का गोचर मिलाजुला प्रभाव दे सकता है। हालांकि यहां पर बुध का असर अच्छा ही होगा। नौकरी और व्यापार में शत्रुओं पर आप विजय प्राप्त कर सकते हैं। सेहत पर भी सकारात्मक असर रहेगा। हालांकि व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान देना होगा। छात्रों को भी कड़ी मेहनत करना होगी।
 
2. वृषभ : आपकी राशि के पांचवें भाव में बुध का गोचर प्रेम और संतान पक्ष पर मिलाजुला असर डालेगा। यदि आप शिक्षा और लेखन से जुड़े हैं तो यह शुभ है अन्य के लिए मिलाजुला असर होगा। नौकरी में कड़ी मेहनत करना होगी। परिवार का ध्यान रखना होगा। 
 
3. कर्क : आपकी राशि के तीसरे भाव में बुध का गोचर यात्रा के योग बनाएगा और भाई-बहनों का सहयोग भी दिलाएगा। यदि आप पत्रकारिता, संचार और लेखन जुड़े हैं तो सफलता मिल सकती है लेकिन अन्य में मिलाजुला असर होगा। पिता से संबंध खराब हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
4. तुला : आपकी राशि के बारहवें भाव में बुध का गोचर आपके खर्चे बढ़ा देगा। अनावश्यक यात्रा करने से बचें। सेहत पर ध्यान दें। हालांकि विदेश से जुड़े कार्यो के लए यह गोचर सही है। आर्थिक नुकसान से बचें। 
 
5. कुंभ : आपकी राशि के आठवें भाव में बुध का गोचर मानसिक बेचैनी बढ़ाएगा। यात्रा के योग बनाएगा। घटना दुर्घटना से बचना होगा। नौकरी में भी सावधानी से कार्य करना होगा। व्यापार में नुकसान हो सकता है। फ़िज़ूलखर्ची से भी बचें। रहस्यमयी ज्ञान की ओर आकर्षण बढ़ेगा।
 
6. मीन : आपकी राशि के सातवें भाव में बुध का गोचर मिलाजुला प्राभाव देगा। यह दांपत्य जीवन और साझेदारी के व्यापार को प्रभावित करेगा। आपके स्वभाव में बदलाव देखने को मिलेगा। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होली पर दिखेगा चंद्र ग्रहण का दुर्लभ ग्रस्तोदय नजारा, भारत के इस शहर से दिखेगा खास दृश्य

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

भविष्यवाणी: ईरान-इजराइल युद्ध बनेगा विश्वयुद्ध की शुरुआत? भारत बनेगा महाशक्ति

Khagras Chandra Grahan 2026: खग्रास चंद्र ग्रहण का राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

सभी देखें

नवीनतम

03 March Birthday: आपको 3 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 3 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

क्या भारत को भी युद्ध में धकेलेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, क्या कहते हैं ग्रह गोचर

होलिका दहन: शाप, वरदान और अनन्य भक्ति की विजय

ईरान- इजराइल युद्ध: क्या भविष्य मालिका की भविष्यवाणी सच होने का समय आ गया?

अगला लेख